WWE Hell in a Cell 2022 इवेंट के लिए हर कोई उत्साहित दिखाई दे रहा है। इस इवेंट में सिंगल्स मैचों के अलावा हैल इन ए सैल (Hell in a Cell) मैच भी देखने को मिलते हैं। WWE कई सालों से Hell in a Cell मुकाबलों का आयोजन कर रहा है और कई दिग्गजों को इस मैच में लड़ने से बड़ा फायदा मिला है। कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिनका प्रदर्शन इस तरह के मैच में काफी शानदार रहा है वहीं कुछ रेसलर्स को अभी भी Hell in a Cell मैचों में जीत नहीं मिली है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्होंने अभी तक एक भी Hell in a Cell मैच नहीं जीता है। 4- WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर View this post on Instagram Instagram Postड्रू मैकइंटायर को WWE में रहते हुए जबरदस्त सफलता मिली है। वो कई बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ मैच लड़ चुके हैं और उन्हें बड़ी जीत भी मिली है। पूर्व WWE चैंपियन ने दो बार Hell in a Cell मैचों में हिस्सा लिया है लेकिन दोनों ही मौकों पर उन्हें बड़ी हार मिली है। उनका पहला मैच 2020 में आया था। रैंडी ऑर्टन ने उन्हें Hell in a Cell मैच में हराकर WWE चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। अगले ही साल स्कॉटिश सुपरस्टार का बॉबी लैश्ले के खिलाफ Hell in a Cell मुकाबला हुआ। इस मैच में भी उन्हें हार मिली। ड्रू अभी कई सालों तक WWE का हिस्सा रहेंगे और भविष्य में वो बड़ी जीत दर्ज कर सकते हैं। साथ ही अपने रिकॉर्ड में सुधार कर सकते हैं। 3- बेली View this post on Instagram Instagram Postबेली अभी चोटिल हैं लेकिन उन्हें कंपनी की टॉप विमेंस सुपरस्टार्स में गिना जा सकता है। बेली WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट हैं और कुछ समय बाद उनका रिटर्न हो सकता है। पूर्व विमेंस चैंपियन ने अपने WWE करियर में दो Hell in a Cell मैच लड़े हैं और दोनों ही मौकों पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बेली ने अपना पहला Hell in a Cell मैच 2020 के इवेंट में साशा बैंक्स के खिलाफ लड़ा था। इस मैच में बैंक्स ने उन्हें हराकर SmackDown विमेंस टाइटल पर कब्जा किया था। एक साल बाद बियांका ब्लेयर के खिलाफ Hell in a Cell इवेंट में फिर वो बड़े मैच में दिखाई दीं। इस मुकाबले में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2- रे मिस्टीरियो View this post on Instagram Instagram Postरे मिस्टीरियो को WWE इतिहास के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिना जाता है। उन्होंने WWE में रहते हुए अपना बड़ा नाम बनाया है। मिस्टीरियो ने कई अलग-अलग तरह के मैच लड़े हैं और बड़ी जीत भी दर्ज की है। हालांकि, Hell in a Cell में इस दिग्गज सुपरस्टार का रिकॉर्ड काफी ज्यादा निराशाजनक रहा है। मिस्टीरियो ने अपने WWE करियर में सिर्फ एक Hell in a Cell मैच लड़ा है। यह मुकाबला पिछले साल Hell in a Cell इवेंट से पहले SmackDown के एपिसोड में आया था। रोमन रेंस ने इस मैच में मिस्टीरियो को पराजित कर दिया था। आने वाले कुछ सालों में दिग्गज अपने रिकॉर्ड में सुधार कर सकते हैं। 1- कोडी रोड्स View this post on Instagram Instagram Postकोडी रोड्स का Hell in a Cell 2022 इवेंट में सैथ रॉलिंस के खिलाफ मैच देखने को मिलेगा। दोनों ही सुपरस्टार्स की दुश्मनी का यह अंतिम मैच रहेगा और वो इसका अंत Hell in a Cell मैच के साथ करने वाले हैं। सैथ का प्रदर्शन इस तरह के मैच में अच्छा रहा है लेकिन कोडी रोड्स का रिकॉर्ड थोड़ा खराब रहा है। कोडी ने अभी तक अपने WWE करियर में सिर्फ एक Hell in a Cell मैच लड़ा है। दरअसल, वो 2009 में यह मुकाबला लड़ते हुए दिखाई दिए थे। ट्रिपल एच और शॉन माइकल्स ने एक टैग टीम Hell in a Cell मैच में उन्हें और टेड डीबियासी को पराजित किया था। उम्मीद है कि इस साल रोड्स जीत दर्ज करते हुए अपने रिकॉर्ड में सुधार करेंगे। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।