4 मौजूदा WWE Superstars जिनके नाम पर कुछ खास रिकॉर्ड्स दर्ज हैं

..
कुछ जबरदस्त रिकॉर्ड WWE में कायम है।
कुछ जबरदस्त रिकॉर्ड्स मौजूदा WWE सुपरस्टार्स के नाम है

WWE: WWE में दुनियाभर से सुपरस्टार्स अपने रेसलिंग करियर को बड़ा बनाने के लिए आते हैं। सुपरस्टार्स भी अपने कैरेक्टर पर काफी मेहनत करते हैं और लगातार अपनी इन-रिंग परफॉर्मेंस और प्रोमो को सुधारते हैं। कंपनी भी कुछ सुपरस्टार्स को पुश देकर टॉप तक पहुंचने में मदद करती है।

Ad

WWE में रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं लेकिन कंपनी में कुछ ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिनके नाम कुछ बेहतरीन रिकॉर्ड दर्ज हैं। अभी तक कोई भी इन रिकॉर्ड्स को तोड़ नहीं पाया है। इस आर्टिकल में हम 4 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिनके नाम पर कुछ बेहतरीन रिकॉर्ड दर्ज हैं।

4- साशा बैंक्स: सबसे जवान WWE Raw विमेंस चैंपियन

Ad

साशा बैंक्स विमेंस रोस्टर की सबसे बड़ी स्टार्स में से एक हैं। बैंक्स अपने WWE करियर में कई बार विमेंस चैंपियनशिप जीत चुकी हैं। भले ही साशा बैंक्स के सभी Raw विमेंस चैंपियनशिप रन ज्यादा सफल नही रहे हैं, लेकिन वो कंपनी के इतिहास की सबसे कम उम्र की Raw विमेंस चैंपियन हैं।

साल 2016 में हुए WWE ड्राफ्ट में साशा Raw में आ गई थीं । रेड ब्रांड शो में आते ही उन्होंने शार्लेट फ्लेयर को हराकर मात्र 24 साल की उम्र में Raw विमेंस चैंपियनशिप को अपने नाम किया था। हालांकि, 27 दिनों बाद SummerSlam 2016 में वो अपनी चैंपियनशिप शार्लेट के खिलाफ हार गई थीं।

3- शार्लेट फ्लेयर: सबसे छोटा Raw विमेंस चैंपियनशिप रन

Ad

यह सभी जानते हैं कि साशा बैंक्स कभी भी Raw विमेंस चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक डिफेंड नहीं कर पाई हैं, लेकिन अभी भी उनके नाम पर सबसे कम समय तक Raw विमेंस चैंपियन होने का रिकॉर्ड दर्ज नहीं है। यह अनचाहा रिकॉर्ड 13 बार की विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर के नाम पर हैं। शार्लेट को 1 दिन बाद ही चैंपियनशिप गंवानी पड़ गई थी।

साल 2021 में हुए Money in the Bank प्रीमियम लाइव इवेंट में शार्लेट फ्लेयर ने रिया रिप्ली को हराकर Raw विमेंस चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। निकी A.S.H भी उसी इवेंट में मिस MITB बनने में कामयाब हुई थीं। अगले दिन Raw में वो शार्लेट पर अपना Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन कर Raw विमेंस चैंपियन बन गई थीं।

2- केविन ओवेंस: यंगेस्ट WWE यूनिवर्सल चैंपियन

Ad

केविन ओवेंस ने साल 2014 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। केविन ने अपनी इन-रिंग और प्रोमो स्किल्स के दम पर बहुत ही जल्द कंपनी में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया था। केविन ओवेंस WWE के इतिहास के यंगेस्ट यूनिवर्सल चैंपियन हैं। यह कारनामा उन्होंने साल 2016 में किया था।

फिन बैलर के यूनिवर्सल चैंपियन बनने के 1 दिन बाद ही उन्होंने चैंपियनशिप को चोट के कारण छोड़ दिया था। 29 अगस्त 2016 को केविन ओवेंस ने खाली यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए हो रहे फैटल फोर वे मैच में भाग लिया था, जहां ट्रिपल एच की मदद से केविन मात्र 32 की उम्र में यूनिवर्सल चैंपियन बनने में कामयाब हुए थे।

1- ब्रॉक लैसनर: सबसे ज्यादा यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीतने वाले सुपरस्टार

Ad

रोमन रेंस भले ही सबसे लंबे समय तक यूनिवर्सल चैंपियन रहने वाले सुपरस्टार हैं, लेकिन सबसे ज्यादा यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीतने वाले स्टार आज भी ब्रॉक लैसनर हैं। साल 2016 में पहली बार WWE प्रोग्रामिंग का हिस्सा बनने वाली यूनिवर्सल चैंपियनशिप को बीस्ट ने सबसे ज्यादा 3 बार अपने नाम किया है।

पहली बार ब्रॉक लैसनर ने WrestleMania 33 में गोल्डबर्ग को हराकर इस चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। दूसरी बार साल 2018 में Crown Jewel इवेंट में उन्होंने खाली यूनिवर्सल चैंपियनशिप को जीता था। तीसरी बार Extreme Rules 2019 इवेंट में द बीस्ट ने अपना Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट सैथ रॉलिंस पर कैश-इन किया था और यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications