4 WWE सुपरस्टार्स जिनकी सगाई के बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे

WWE के कपल्स
WWE के कपल्स

#1 सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच

बैकी लिंच और सैथ रॉलिंस
बैकी लिंच और सैथ रॉलिंस

WWE की इस टॉप जोड़ी ने साल की शुरुआत में रिलेशनशिप में होना स्वीकर किया था और उसके बाद से ही उन्हें प्रोफेशनल रेसलिंग के पॉवर कपल का दर्जा भी मिला था। दोनों को कई स्टोरीलाइन में इस्तेमाल किया गया जिसका अंत एक्स्ट्रीम रूल्स में हुआ। फिलहाल क्लैश ऑफ चैंपियन्स से पहले दोनों अलग-अलग फ्यूड का हिस्सा हैं।

कई महीनों तक डेटिंग करने के बाद हाल ही में द मैन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि उन्होंने रॉलिंस के साथ सगाई कर ली है। द मैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की जिसमें दोनों किसी बीच के किनारे खड़े थे और उस फोटो का कैप्शन "मेरे जीवन का सबसे खुशहाल दिन। जीवन के बचे हुए सभी दिनों के लिए था।" फिलहाल रेसलिंग फैंस को इन दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार है।

Quick Links