4 धमाकेदार मैच जो WWE Crown Jewel 2022 का हिस्सा बन सकते हैं

..
WWE Crown Jewel में होंगे कुछ बड़े मुकाबले
WWE Crown Jewel में होंगे कुछ बड़े मुकाबले

WWE Crown Jewel: WWE पिछले कुछ सालों से लगातार सऊदी अरब में शोज़ आयोजित कर रहा है। 2022 का क्राउन ज्वेल (Crown Jewel) इवेंट 5 नवंबर को रियाद में होगा। यह मिडिल ईस्ट में होने वाला WWE का 8वां इवेंट है। आगामी सऊदी इवेंट के लिए कुछ बड़े मैचों की घोषणा हो चुकी है।

रोमन रेंस, मशहूर यूट्यूबर लोगन पॉल के खिलाफ अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड करेंगे। WWE प्रोग्रामिंग में अभी कुछ रोचक स्टोरीलाइंस चल रही हैं और कंपनी जल्द ही कुछ और मैच अनाउंस कर सकती है। इस आर्टिकल में हम 4 मैचों के बारे में बात करेंगे जो Crown Jewel 2022 का हिस्सा बन सकते हैं।

4- द उसोज डिफेंड कर सकते हैं अपनी टैग टीम चैंपियनशिप

अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियन द उसोज
अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियन द उसोज

द उसोज लंबे समय से टैग टीम चैंपियन बने हुए हैं। द ब्लडलाइन की कंपनी में मजबूत स्थिति और रोमन रेंस के लंबे चैंपियनशिप रन में द उसोज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस दौरान जिमी और जे उसो ने कुछ शानदार मैचों से सभी का जबरदस्त मनोरंजन किया है। फिलहाल द उसोज के पास कोई भी चैलेंजर नहीं है।

यह बिल्कुल संभव है कि आने वाले वीकली प्रोग्रामिंग में कंपनी Crown Jewel प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए द उसोज के प्रतिद्वंदियों का ऐलान करें। द स्ट्रीट प्रॉफिट्स इसके लिए बढ़िया विकल्प हो सकते हैं। कंपनी मौजूदा अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियंस के खिलाफ किसी नई टीम को भी बुक कर सकती है।

3- गुंथर vs शेमस (WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच)

मौजूदा इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन गुंथर WWE के सबसे डॉमिनेंट सुपरस्टार्स में से एक हैं। मेन रोस्टर में आने के बाद गुंथर को बड़ा पुश दिया जा रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गुंथर मेन रोस्टर में अभी तक अपराजित चल रहे हैं। हालांकि, इस बात में कोई शक नहीं है कि इस दौरान उनका जबरदस्त प्रदर्शन जारी है।

फिलहाल गुंथर का Crown Jewel में कोई भी मैच अनाउंस नहीं हुआ है। हाल ही में गुंथर ने शेमस के खिलाफ सफलतापूर्वक अपनी चैंपियनशिप डिफेंड की थी। शेमस ने यह साफ कर रखा है कि उनका ध्यान अभी भी आईसी चैंपियनशिप पर है। मिडिल ईस्ट शो को सफल बनाने के लिए कंपनी फिर से एक बार दोनों के बीच मुकाबला करा सकती है।

2- बियांका ब्लेयर vs बेली (Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच)

बेली vs बियांका ब्लेयर
बेली vs बियांका ब्लेयर

मौजूदा Raw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर और बेली के बीच चल रही दुश्मनी विमेंस रोस्टर की सबसे बड़ी स्टोरीलाइंस में से एक है। दरअसल, बेली पिछले साल Money in the Bank प्रीमयम लाइव इवेंट में बियांका से भिड़ने वाली थी लेकिन चोट के कारण उन्हें उस मुकाबले से पीछे हटना पड़ा था।

बैली ने इस साल SummerSlam में वापसी की थी। वापसी के बाद बेली ने लगातार ब्लेयर को अपना निशाना बनाया है। हाल ही में हुए Extreme Rules प्रीमियम लाइव इवेंट में ब्लेयर ने बेली को हराया था। यह हो सकता है कि सऊदी अरब में होने वाले शो में कंपनी एक बार फिर बेली को बियांका ब्लेयर के खिलाफ बुक करें।

1- यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप का मुकाबला

youtube-cover

हाल ही में ब्रॉक लैसनर की WWE में हुई वापसी सैथ रॉलिंस के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हुई थी। दरअसल, बॉबी अपनी यूएस चैंपियनशिप रॉलिंस के खिलाफ डिफेंड करने वाले थे लेकिन ब्रॉक ने आकर लैश्ले पर हमला कर दिया था। इसका फायदा सैथ ने उठाया और बॉबी को पिन कर यूएस चैंपियनशिप पर कब्जा किया था।

हालिया Raw एपिसोड में रॉलिंस को मुस्तफा अली ने चुनौती दी लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया और अचानक से अली पर हमला कर दिया था। कंपनी इस दुश्मनी का फायदा उठाकर दोनों के बीच Crown Jewel इवेंट में यह मुकाबला बुक कर सकती है। यह भी हो सकता है कि मिडिल ईस्ट में होने वाले इस इवेंट से पहले कुछ और सुपरस्टार्स रॉलिंस को चुनौती दें।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links