4 फेमस WWE Superstars जो Clash at the Castle से पहले वापसी कर सकते हैं

Ujjaval
WWE में जल्द वापसी कर सकती हैं फेमस सुपरस्टार्स
WWE में जल्द वापसी कर सकती हैं फेमस सुपरस्टार्स

WWE: WWE का अगला इवेंट धमाकेदार रह सकता है। दरअसल, WWE सालों बाद यूनाइटेड किंगडम में जाकर शो देने वाला है। इस बड़े इवेंट का नाम क्लैश एट द कैसल (Clash at the Castle) है। अभी से शो के लिए जबरदस्त हाइप बन गई है क्योंकि WWE ने रोमन रेंस (Roman Reigns) और ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) का टाइटल मैच तय कर दिया है।

शो में कई और बड़े मैच देखने को मिल सकते हैं। SummerSlam से पहले कुछ सुपरस्टार्स का रिटर्न हुआ था। साथ ही इवेंट के दौरान भी बड़े रेसलर्स ने वापसी की थी। Clash at the Castle से पहले भी कई अहम सुपरस्टार्स का रिटर्न देखने को मिल सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 ऐसे सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो इस शो से पहले WWE में वापसी कर सकते हैं।

4- WWE दिग्गज शार्लेट फ्लेयर

शार्लेट फ्लेयर काफी समय से एक्शन से दूर हैं और अब उनकी वापसी देखने को मिल सकती है। दरअसल, फ्लेयर ने अपना अंतिम मैच काफी महीनों पहले लड़ा था और यहां रोंडा राउजी ने उन्हें हराकर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप जीती थी। अभी लिव मॉर्गन के पास यह चैंपियनशिप है।

इसी कारण वो वापसी करते हुए मॉर्गन के खिलाफ दुश्मनी शुरू कर सकती हैं। इस समय SmackDown के विमेंस डिवीजन में स्टार पावर की कमी नजर आ रही है और अगर शार्लेट वापसी करके मुख्य टाइटल की स्टोरीलाइन में नजर आएंगी तो जरूर ही फैंस काफी ज्यादा खुश दिखाई देंगे।

3&2- साशा बैंक्स और नेओमी

साशा बैंक्स और नेओमी कुछ समय पहले Raw के एपिसोड से चले गई थीं। WWE ने उन्हें खराब बर्ताव के कारण सस्पेंड कर दिया था और उनसे विमेंस टैग टीम टाइटल्स ले लिए थे। पहले बताया जा रहा था कि साशा को रिलीज कर दिया गया है और शायद ही अब वो WWE में दिखेंगी।

कुछ दिनों पहले ही साशा बैंक्स और नेओमी की वापसी की खबरें सामने आई हैं। दोनों ही सुपरस्टार्स को नया कॉन्ट्रैक्ट ऑफर कर दिया गया है और शायद ट्रिपल एच के नेतृत्व में वो वापसी कर सकती हैं। दोनों का रिटर्न Clash at the Castle से पहले हो सकता है और इससे विमेंस डिवीजन मजबूत हो जाएगा।

1- रोंडा राउजी

रोंडा राउजी को WWE ने SummerSlam में अपने बर्ताव के कारण सस्पेंड कर दिया था। अब राउजी एक्शन से दूर रहेंगी लेकिन उन्हें Clash at the Castle इवेंट के लिए एडवर्टाइज किया जा रहा है। इससे पता चलता है कि उनका सस्पेंशन ज्यादा लंबा नहीं चलेगा और वो कुछ हफ्तों में वापसी कर लेंगी।

वो वापसी करके लिव मॉर्गन से बदला लेने की कोशिश कर सकती हैं। इसके अलावा उनके पास किसी अलग दिशा में जाने और एक सिंगल्स स्टोरीलाइन शुरू करने का भी मौका रहेगा। सोन्या डेविल के साथ उनकी दुश्मनी के संकेत मिल गए हैं और शायद WWE उन्हें पूर्व MMA स्टार के साथ बुक कर सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।