WWE के 4 फेमस सुपरस्टार्स जिनके लिए साल 2021 सबसे ज्यादा खराब रहा है

WWE के कुछ सुपरस्टार्स के लिए 2021 अच्छा नहीं रहा है
WWE के कुछ सुपरस्टार्स के लिए 2021 अच्छा नहीं रहा है

WWE के लिए साल 2021 काफी अच्छा साबित हुआ है। उन्हें इस साल पैसों के मामले में बड़ा फायदा हुआ है। साथ ही कंपनी के कई बड़े इवेंट्स और शोज़ भी धमाकेदार साबित हुए हैं। इसी कारण 2021 को WWE के लिए अब तक सबसे सफल सालों में गिना जाएगा। कुछ सुपरस्टार्स को 2021 में बढ़िया तरह से बुकिंग मिली है और उन्हें टॉप पर आने में मदद मिली है।

दूसरी ओर कुछ ऐसे भी WWE सुपरस्टार्स रहे हैं जिन्हें अच्छी तरह बुक नहीं किया गया और उनके लिए साल 2021 बहुत खराब साबित हुआ है। इसलिए इस आर्टिकल में हम WWE के 4 फेमस सुपरस्टार्स के बारे में चर्चा करने वाले हैं जिनके लिए साल 2021 काफी ज्यादा खराब रहा है।

4- WWE सुपरस्टार जिंदर महल

जिंदर महल एक समय पर WWE चैंपियन थे। हालांकि, अब ऐसा समय आ गया है जहां महल को सही तरह से टीवी टाइम भी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने 2021 में चोट के बाद वापसी की थी। लग रहा था कि इस भारतीय सुपरस्टार को पहले की तरह अच्छी तरह पुश मिलेगा। इस बार उनके साथ वीर और शैंकी भी थे। इसी कारण उम्मीद थी कि वो हील की तरह प्रभावित करेंगे। WWE ने उन्हें सही तरह से बुक नहीं किया।

ड्रू मैकइंटायर के साथ दुश्मनी के दौरान उन्हें कमजोर दिखाया गया। यह सही मायने में एक खराब चीज़ रही। इस स्टोरीलाइन के बाद महल लगातार संघर्ष कर रहे थे। उन्हें Draft के दौरान SmackDown में भेजा दिया गया। लग रहा था कि छोटे रोस्टर में जाने के बाद महल का लगातार टेलीविजन पर अच्छी तरह उपयोग किया जाएगा। हालांकि, उन्हें सही तरह से टेलीविजन टाइम नहीं मिल रहा है।

उनके लिए 2021 खराब रहा है। उन्होंने इसके पहले कई सालों तक अच्छा काम किया और उन्हें लगातार बढ़िया टीवी टाइम मिल रहा था। 2021 को उनके लिए सबसे खराब सालों में से एक माना जा सकता है। 2022 में सभी भारतीय फैंस उम्मीद करेंगे कि महल को एक बार फिर मेन इवेंट स्टोरीलाइन में आने का मौका मिलेगा।

3- रिकोशे

रिकोशे के पास काफी टैलेंट है लेकिन WWE उनका सही तरह से उपयोग नहीं करता है। मेन रोस्टर पर डेब्यू के बाद कुछ समय तक उन्हें अच्छा पुश मिला था लेकिन फिर उनकी बुकिंग खराब होते गई। 2021 में उन्होंने कुछ खास नहीं किया और वो लगातार लोअर-मिड कार्ड स्टोरीलाइंस में नजर आ रहे हैं।

WWE उन्हें जॉबर की तरह उपयोग करता है। SmackDown में आने के बाद लग रहा था कि उनकी किस्मत बदल जाएगी। हालांकि, उन्हें अभी भी अच्छी तरह बुक नहीं किया जा रहा है। उनके लिए 2021 भी काफी खराब साबित हुआ है। WWE को रिकोशे के टैलेंट का बढ़िया तरीके से इस्तेमाल करना चाहिए।

2- ओटिस

ओटिस को 2020 में सिंगल्स स्टार के रूप में पुश दिया जा रहा था। उन्होंने Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट भी जीता था। हालांकि, WWE की पसंद गलत निकली और इसी कारण उनसे ब्रीफकेस ले लिया गया। 2021 में उन्होंने कुछ खास नहीं किया। वो चैड गेबल के साथ नजर आने लगे और उनके पूरे लुक में भी बदलाव हो गया।

ओटिस ने 2021 में कुछ खास नहीं किया है। यह सही मायने में एक निराशाजनक चीज़ है। WWE के पास इस सुपरस्टार के लिए कोई प्लान नहीं है और इसी कारण वो किसी बड़ी स्टोरीलाइन में नजर नहीं आए हैं। उम्मीद है कि 2022 में उनकी किस्मत पूरी तरह बदलेगी और उन्हें पुश मिलेगा।

1- एजे स्टाइल्स

एजे स्टाइल्स को WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक माना जा सकता है। उन्हें WWE में आते ही बढ़िया तरह से पुश मिला था। 2020 तक भी उन्हें अच्छी तरह बुकिंग मिल रही थी। हालांकि, साल 2021 उनके लिए काफी ज्यादा खास साबित हुआ। यह उनके WWE करियर का सबसे निराशाजनक साल माना जा सकता है।

उन्होंने इस साल WrestleMania में Raw टैग टीम टाइटल्स जीते लेकिन WWE ने ओमोस पर मुख्य रूप से ध्यान दिया। WWE उनकी टैग टीम में लगातार स्टाइल्स को कमजोर दिखा रहा है और यह सही मायने में खराब चीज़ रही है। उन्होंने 2021 में ढेरों मैच हारे हैं और यह सही मायने में एक निराशाजनक चीज़ है।

Quick Links