WWE के लिए साल 2021 काफी अच्छा साबित हुआ है। उन्हें इस साल पैसों के मामले में बड़ा फायदा हुआ है। साथ ही कंपनी के कई बड़े इवेंट्स और शोज़ भी धमाकेदार साबित हुए हैं। इसी कारण 2021 को WWE के लिए अब तक सबसे सफल सालों में गिना जाएगा। कुछ सुपरस्टार्स को 2021 में बढ़िया तरह से बुकिंग मिली है और उन्हें टॉप पर आने में मदद मिली है।दूसरी ओर कुछ ऐसे भी WWE सुपरस्टार्स रहे हैं जिन्हें अच्छी तरह बुक नहीं किया गया और उनके लिए साल 2021 बहुत खराब साबित हुआ है। इसलिए इस आर्टिकल में हम WWE के 4 फेमस सुपरस्टार्स के बारे में चर्चा करने वाले हैं जिनके लिए साल 2021 काफी ज्यादा खराब रहा है।4- WWE सुपरस्टार जिंदर महल View this post on Instagram Instagram Postजिंदर महल एक समय पर WWE चैंपियन थे। हालांकि, अब ऐसा समय आ गया है जहां महल को सही तरह से टीवी टाइम भी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने 2021 में चोट के बाद वापसी की थी। लग रहा था कि इस भारतीय सुपरस्टार को पहले की तरह अच्छी तरह पुश मिलेगा। इस बार उनके साथ वीर और शैंकी भी थे। इसी कारण उम्मीद थी कि वो हील की तरह प्रभावित करेंगे। WWE ने उन्हें सही तरह से बुक नहीं किया।ड्रू मैकइंटायर के साथ दुश्मनी के दौरान उन्हें कमजोर दिखाया गया। यह सही मायने में एक खराब चीज़ रही। इस स्टोरीलाइन के बाद महल लगातार संघर्ष कर रहे थे। उन्हें Draft के दौरान SmackDown में भेजा दिया गया। लग रहा था कि छोटे रोस्टर में जाने के बाद महल का लगातार टेलीविजन पर अच्छी तरह उपयोग किया जाएगा। हालांकि, उन्हें सही तरह से टेलीविजन टाइम नहीं मिल रहा है। View this post on Instagram Instagram Postउनके लिए 2021 खराब रहा है। उन्होंने इसके पहले कई सालों तक अच्छा काम किया और उन्हें लगातार बढ़िया टीवी टाइम मिल रहा था। 2021 को उनके लिए सबसे खराब सालों में से एक माना जा सकता है। 2022 में सभी भारतीय फैंस उम्मीद करेंगे कि महल को एक बार फिर मेन इवेंट स्टोरीलाइन में आने का मौका मिलेगा।