WWE में जारी 4 फ्यूड्स जो Hell in a Cell 2021 में समाप्त हो सकती हैं 

WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले vs ड्रू मैकइंटायर
WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले vs ड्रू मैकइंटायर

3- WWE Hell in a Cell में बियांका ब्लेयर vs बेली

Ad
Ad

WWE SmackDown विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर ने WrestleMania BackLash में बेली को हराया था और इसके बाद भी बेली, बियांका के साथ फ्यूड में बनी हुई हैं। यही कारण है कि इन दोनों सुपरस्टार्स का Hell in a Cell पीपीवी में एक बार फिर मुकाबला होने जा रहा है।

इस बात की संभावना काफी ज्यादा है कि बियांका एक बार फिर बेली को हराकर अपना टाइटल रिटेन कर सकती हैं। संभव यह भी है कि इस हार के बाद बेली टाइटल पिक्चर से बाहर हो सकती हैं। इसके बाद साशा बैंक्स, बियांका ब्लेयर के खिलाफ SmackDown विमेंस चैंपियनशिप पिक्चर में एंट्री कर सकती हैं।

2- WWE Hell in a Cell में सैथ रॉलिंस vs सिजेरो

सैथ रॉलिंस vs सिजेरो
सैथ रॉलिंस vs सिजेरो

पिछले हफ्ते WWE SmackDown में सिजेरो ने वापसी करते हुए सैथ रॉलिंस पर हमला कर दिया था। आपको बता दें, सैथ रॉलिंस ने SmackDown में वापसी के बाद से ही सिजेरो के साथ फ्यूड की शुरूआत कर ली थी और इन दोनों सुपरस्टार्स का WrestleMania 37 में मुकाबला भी हुआ था।

ऐसा लग रहा है कि इस हफ्ते SmackDown में अगले पीपीवी के लिए सैथ रॉलिंस vs सिजेरो के Hell in a Cell मैच की घोषणा की जा सकती है। अगर यह मैच बुक होता है तो इस मैच के जरिए इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच लंबे समय से चले आ रह दुश्मनी का अंत हो सकता है।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications