साल 2019 की शुरूआत हो चुकी है और लगभग 11 दिन बीत जाने के बाद अगर गौर करें तो WWE इतने दिनों में कई शानदार मुकाबले बुक कर चुका है। रॉ और स्मैकडाउन के इस हफ्ते के एपिसोड में हमें कई शानदार मुकाबले देखने को मिले।
कंपनी ने साल की शुरूआत काफी शानदार तरीके से की है लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या पूरे साल में हमें धमाकेदार मुकाबले देखने को मिलेंगे या नहीं। पिछले काफी समय से फैंस कई बड़े मुकाबलों का इंतजार कर रहे हैं। कंपनी को चाहिए कि वह इन मुकाबलों को इस साल जरूर बुक करें।
इसी कड़ी में आइए एक नज़र डालते हैं उन 4 धमाकेदार मुकाबलों पर जो WWE में इस साल जरूर होने चाहिए।
सैथ रॉलिंस बनाम ब्रॉक लैसनर
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/69856-15471297103882-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/69856-15471297103882-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/69856-15471297103882-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/69856-15471297103882-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/69856-15471297103882-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/69856-15471297103882-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/69856-15471297103882-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/69856-15471297103882-800.jpg 1920w)
वर्तमान में फैंस अगर किसी मुकाबले का सबसे ज्यादा इंतजार कर रहे हैं तो वह सैथ रॉलिंस बनाम ब्रॉक लैसनर का मुकाबला है। सैथ रॉलिंस के मेंस रॉयल रंबल जीतकर रैसलमेनिया 35 में यूनिवर्सल टाइटल के लिए लैसनर के खिलाफ मुकाबले की अफवाह काफी जोरों से चल रही है।
कई फैंस यहां सैथ रॉलिंस को नया यूनिवर्सल चैंपियन बनते हुए देखना चाहते हैं। ऐसे में जब इस मुकाबले के लिए फैंस इतना क्रेजी हैं तो कंपनी को भी चाहिए कि यह मुकाबला किसी भी हालात बुक किया जाना चाहिए।
Get WWE News in Hindi Here
शेन मैकमैहन बनाम एक वर्ल्ड चैंपियन
![Best in the World, Shane McMahon.](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/966f6-15471298168840-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/966f6-15471298168840-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/966f6-15471298168840-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/966f6-15471298168840-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/966f6-15471298168840-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/966f6-15471298168840-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/966f6-15471298168840-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/966f6-15471298168840-800.jpg 1920w)
पिछले साल क्राउन ज्वेल पीपीवी में शेन मैकमैहन ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती थी। जिसे कई फैंस ने पसंद नहीं किया था। कई फैंस का मानना था कि शेन मैकमैहन इस जीत के बिल्कुल भी हकदार नहीं थे। इसके बाद शेन मैकमैहन हील के रूप में बदल गए।
अगर वर्तमान में WWE शेन मैकमैहन को बिग पुश देते रहना चाहता है कि उन्हें शेन मैकमैहन के साथ किसी वर्ल्ड चैंपियन का मुकाबला बुक करना होगा। हमारे ख्याल से इस मुकाबले का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं।
रोंडा राउज़ी बनाम बैकी लिंच
![Rousey and Lynch were scheduled to face at Survivor Series.](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/aa8d3-15471299007639-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/aa8d3-15471299007639-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/aa8d3-15471299007639-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/aa8d3-15471299007639-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/aa8d3-15471299007639-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/aa8d3-15471299007639-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/aa8d3-15471299007639-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/aa8d3-15471299007639-800.jpg 1920w)
साल 2018 बैकी लिंच के लिए काफी शानदार रहा। पिछले साल शानदार परफॉर्मेंस देने के बाद बैकी लिंच रोस्टर पर सबसे पॉपुलर सुपरस्टार बन गई हैं। वर्तमान में उनके रैसलमेनिया 35 में रॉ विमेंस चैंपियनशिप के लिए रोंडा राउज़ी से मुकाबले की अफवाह चल रही है।
हमारे ख्याल से रैसलमेनिया 35 में रोंडा राउज़ी बनाम बैकी लिंच का मुकाबला सबसे धमाकेदार हो सकता है। कंपनी को चाहिए वह रैसलमेनिया 35 में रोंडा राउज़ी बनाम बैकी लिंच का मुकाबला करे। इस मुकाबले में जीत भले ही किसी भी सुपरस्टार की क्यों ना हो लेकिन फैंस इस मुकाबले को काफी एंजॉय करेंगे।
डेनियल ब्रायन बनाम कर्ट एंगल
![Bryan Vs. Angle is a dream match.](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/c1e63-15471296525481-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/c1e63-15471296525481-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/c1e63-15471296525481-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/c1e63-15471296525481-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/c1e63-15471296525481-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/c1e63-15471296525481-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/c1e63-15471296525481-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/c1e63-15471296525481-800.jpg 1920w)
पिछले साल हील के रूप में बदलने वाले डेनियल ब्रायन कंपनी से सबसे पॉपुलर सुपरस्टार्स में से एक हैं। हाल ही में उन्होंने एजे स्टाइल्स को हराकर WWE चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। वहीं दूसरी ओर कर्ट एंगल जो कि रिंग में अपनी तकनीक के लिए जाने जाते हैं। फैंस डेनियल ब्रयान की वापसी के बाद के उनके कर्ट एंगल के साथ मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं।
यह एक ऐसा ड्रीम मुकाबला है जिसका इंतजार फैंस के साथ हम भी कर रहे हैं। WWE को चाहिए कि इस साल वह कर्ट एंगल बनाम डेनियल ब्रायन का मुकाबला जरूर बुक करे।
लेखक: थॉमस लोउसन, अनुवादक: अंकित कुमार