4 पूर्व और मौजूदा विमेंस WWE स्टार्स जिनकी 2 या उससे ज्यादा बार शादी हुई है

WWE विमेंस रेसलर्स ने कई बार शादी के बंधन का अनुभव किया है (Photos: WWE.com)
WWE विमेंस रेसलर्स ने कई बार शादी के बंधन का अनुभव किया है (Photos: WWE.com)

Womens wrestlers married multiple times: WWE के साथ काम करना जितना अच्छा लगता है, उतना ही कठिन भी है। इसके चलते आपको अपने परिवार से ज्यादातर समय दूर रहना पड़ता है और इसके कारण कई बार रिश्तों में दरार और परिवार में टकरार हो जाती है। इसके कारण रिश्ते खत्म भी हो जाते हैं और लोगों को फिर से प्यार हो जाता है। ऐसी कई विमेंस रेसलर्स हैं, जिनके रिश्ते कई बार खत्म हुए और उन्हें दोबारा या उससे भी ज्यादा बार शादी करनी पड़ी है। इस आर्टिकल के जरिए जानिए कि कौन हैं वह WWE की 4 पूर्व और मौजूदा विमेंस रेसलर्स जिनकी दो या उससे ज्यादा बार शादी हो चुकी है।

Ad

#4 पूर्व WWE सुपरस्टार बेथ फीनिक्स की कई बार शादी हुई है

Ad

पूर्व WWE डीवाज चैंपियन बेथ फीनिक्स ने जब कंपनी के साथ काम किया तो वह धमाल करती थीं। उन्होंने द ग्रेट खली के साथ भले ही Royal Rumble 2010 में टीवी पर काम किया और उन्हें एलिमिनेट किया हो लेकिन उनकी निजी जिंदगी इतनी अच्छी नहीं रही है। वह पहले जोई कैरोलन के साथ थीं और 2001 में इनके साथ शादी के बंधन में बंध गई थीं। यह रिश्ता 9 साल बाद खत्म हो गया था। बेथ ने पूर्व WWE सुपरस्टार ऐज को 2011 में डेट करना शुरू किया और 2013 में अपनी बड़ी बेटी तथा मई 2016 में दूसरी बेटी को जन्म दिया। इन दोनों ने अक्टूबर 2016 में शादी कर ली और आज भी साथ हैं।

#3 पूर्व WWE डीवा टिफनी की दो शादियां हो चुकी हैं

Ad

टिफनी कंपनी में अपने समय के दौरान मौजूदा WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर को 2009 में डेट करने लगी थीं। इन्होंने एक साल बाद 2010 में शादी कर ली थी। यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल पाया और 24 मई 2011 को इन्होंने अलग होने की घोषणा कर दी। टिफनी ने 2015 में प्रोफेशनल मोटरसाइकिलिस्ट और स्टंटमैन जोसेफ ड्राइडेन से शादी कर ली थी। वहीं ड्रू मैकइंटायर ने भी 2016 में कैटलिन फ्रोजनअफेल से शादी कर ली थी और यह आज भी साथ हैं।

#2 WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर की पत्नी सेबल की कई शादियां हुई हैं

Ad

सेबल को एटीट्यूड एरा का सबसे पसंदीदा और चर्चित नाम कहा जा सकता है। वह कंपनी के इतिहास में दूसरी WWF विमेंस चैंपियन थीं। वह अब ब्रॉक लैसनर की पत्नी हैं लेकिन इससे पहले उनकी दो शादियां हो चुकी हैं। सेबल ने 1987 में वेन डब्लू रिचर्ड्सन से शादी की थी, जिनकी 1991 में एक दर्दनाक एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। उन्होंने फिर 1994 में पूर्व WWE सुपरस्टार मार्क मेरो से शादी की और 2004 में तब रिश्ता खत्म हुआ, जब यह अफवाह उड़ने लगी कि सेबल ने ब्रॉक लैसनर को डेट करना शुरू कर दिया है। ब्रॉक ने 2006 में सेबल से शादी की थी और आज भी साथ हैं।

#1 WWE स्टार शार्लेट फ्लेयर ने कई बार शादी के बंधन में बंधी हैं

शार्लेट फ्लेयर WWE सुपरस्टार एंड्राडे की पत्नी हैं। 14 बार की विमेंस चैंपियन इस समय चोट के चलते बाहर हैं लेकिन हाल में उन्होंने वापसी से जुड़े संकेत दिए थे। एंड्राडे और शार्लेट WWE में मिले, जहां पहले दोस्ती हुई जो बाद में प्यार, और फिर मई 2022 में शादी में बदल गई। यह पहला मौका नहीं है जब शार्लेट ने शादी की, क्योंकि वह दो बार पहले भी इस बंधन में रह चुकी हैं। उनकी पहली शादी 2010 में रिकी जॉनसन से हुई थी, जो फरवरी 2013 में खत्म हो गई थी। उनकी दूसरी शादी NWA प्रोफेशनल रेसलर थॉम लैटिमर से हुई, जिन्हें सब ब्रैम के नाम से जानते हैं। 2013 में हुई यह शादी 2015 में खत्म हो गई थी।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications