WWE में चोटिल होने के चलते 11 महीने से गायब दिग्गज ने वापसी के दिए संकेत, जल्द दिखेगा जलवा?

WWE SmackDown में क्या वापसी करने वाली हैं यह बड़ी चैंपियन (Photo: WWE.com)
WWE में शार्लेट फ्लेयर की जल्द होगी वापसी? (Photo: WWE.com)

Charlotte Flair Teases Return: WWE में रिंग से दूर होना बेहद आम बात है। ऐसे कई रेसलर्स हैं जो स्टोरी, चोट या कॉन्ट्रैक्ट के चलते टीवी से दूर हो जाते हैं। अब एक दिग्गज की वापसी लगभग साल भर बाद हो सकती है। ऐसी अटकलें इसलिए लगने लगी हैं क्योंकि इस सुपरस्टार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके फैंस की भावनाओं और संभावनाओं को बल दिया है। कंपनी में 14 बार पूर्व चैंपियन बन चुके इस सुपरस्टार को फैंस बेहद पसंद करते हैं। उन्हें पिछले साल एक मैच के दौरान चोट लगी थी, जिसके चलते फैंस ने उनको परफॉर्म करते हुए नहीं देखा है।

Ad

शार्लेट फ्लेयर 8 दिसंबर 2023 को हुए SmackDown में ओस्का से मैच लड़ रही थीं। इसके दौरान एक गलती के चलते वह अपने ACL, MCL और मेनिस्कस को चोटिल कर बैठी थीं। उन्हें इसको सुधारने के लिए सर्जरी से होकर गुजरना पड़ा था। वह खुद को ठीक करते हुए अपनी प्रगति से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती थीं। इससे फैंस को मालूम रहता था कि WWE की क्वीन इस समय कैसा महसूस कर रही हैं। जब उन्हें चोट लगी थी तो ऐसी जानकारी सामने आई थी कि वह शायद 9 महीने के लिए रिंग से दूर होंगी लेकिन अब 11 महीने हो चुके हैं।

शार्लेट की वापसी की कोई तारीख निश्चित नहीं है लेकिन अब उन्होंने सोशल मीडिया पर जो पोस्ट किया है, उसने यह उम्मीद जता दी है कि शायद वह जल्द वापसी कर सकती हैं। यहां हैरान करने वाली बात यह है कि उन्होंने ऐसा SmackDown के इस हफ्ते होने वाले एपिसोड से पहले किया है। उनकी पोस्ट में एक बर्फ की सिल्ली रखी हुई है जो एकदम से टूट जाती है और उसमें एक हीरा नजर आता है, जिसमें शार्लेट फ्लेयर दिखाई दे रही हैं। यह एक इशारा समझा जा रहा है लेकिन देखना होगा कि क्या वह अब वापसी करके जलवा बिखेरेंगी या फिर फैंस को Royal Rumble 2025 तक उन्हें देखने का इंतजार करना होगा।

आप उनकी सोशल मीडिया पोस्ट यहां देख सकते हैं:

Ad

शार्लेट फ्लेयर की तरह WWE में बैकी लिंच की भी जल्द हो सकती है वापसी

शार्लेट फ्लेयर जहां चोट के चलते WWE रिंग से दूर हैं, तो वहीं बैकी लिंच इस साल अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो जाने के कारण कंपनी से दूर हो गई हैं। वह हाल में एक इवेंट में नजर आई थीं और वहां पर उनकी WWE में वापसी को लेकर बात की गई थी। उन्होंने कहा था कि यह मान लेना कि डॉमिनिक मिस्टीरियो के द्वारा उनके चेहरे पर दरवाजा बंद किए जाने के चलते वह रिंग से दूर हो जाएंगी, तो यह गलत है। इसका अर्थ है कि शार्लेट फ्लेयर की तरह ही बैकी लिंच की भी जल्द वापसी कंपनी में हो सकती है।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications