4 पूर्व WWE चैंपियंस जिन्हें Elimination Chamber 2023 के लिए बुक नहीं किया गया

Ujjaval
WWE Elimination Chamber 2023 में कुछ पूर्व WWE चैंपियंस नहीं हैं
Elimination Chamber 2023 में कुछ पूर्व WWE चैंपियंस नज़र नहीं आएंगे

Elimination Chamber 2023: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber 2023) है। इस इवेंट के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित नज़र आ रहे हैं क्योंकि शो का आयोजन मॉन्ट्रियल, कनाडा में होगा और कई दिग्गज सुपरस्टार्स शो का हिस्सा बनते हुए नज़र आने वाले हैं।

Elimination Chamber 2023 में रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और ऐज जैसे दिग्गज दिखेंगे। हालांकि, कुछ पूर्व WWE चैंपियंस को इस शो में मैच लड़ने का चांस नहीं दिया गया है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 पूर्व WWE चैंपियंस के बारे में बात करेंगे, Elimination Chamber 2023 के लिए बुक नहीं किया गया है।

4- Elimination Chamber 2023 में पूर्व WWE चैंपियन Drew Mcintyre नज़र नहीं आएंगे

ड्रू मैकइंटायर मौजूदा समय में WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। उन्होंने कंपनी में दो बार WWE चैंपियनशिप जीती है और फैंस उन्हें काफी सपोर्ट करते हैं। हालांकि, वो इस समय टॉप स्टोरीलाइन का हिस्सा नहीं हैं और टैग टीम डिवीजन में काम कर रहे हैं।

ड्रू को सिंगल्स स्टार के रूप में पिछले कुछ सालों में बहुत सफलता मिली है। Elimination Chamber 2023 में ड्रू मैकइंटायर को बुक नहीं करना निराशाजनक चीज़ है। उनकी वाइकिंग रेडर्स के साथ दुश्मनी चल रही है और ऐसे में उनके खिलाफ Elimination Chamber 2023 में किसी स्टीप्यूलेशन (शर्त) के साथ WWE मैच बुक कर सकता था।

3- ब्रे वायट

ब्रे वायट ने अक्टूबर 2022 में WWE में अपनी वापसी की थी और इसके बाद से उन्होंने WWE टीवी पर सिर्फ एक ही मैच लड़ा है। उनकी स्टोरीलाइंस धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। ऐसे में Elimination Chamber 2023 करीब आ गया और अभी तक उन्हें विरोधी नहीं मिला है।

वायट ने WWE और यूनिवर्सल दोनों टाइटल्स पर कब्जा किया हुआ है और फैंस उन्हें टीवी पर देखना पसंद करते हैं। ऐसे में वायट को Elimination Chamber 2023 में बुक किया जाना चाहिए था। कनाडा के फैंस वायट को इन-रिंग एक्शन में देखकर जरूर ही खुश होते।

2- शेमस

शेमस काफी सालों से WWE में काम कर रहे हैं। उन्हें हील और बेबीफेस दोनों कैरेक्टर्स में जबरदस्त सफलता मिली है। शेमस ने कई अलग-अलग देशों में जाकर अपना टैलेंट दिखाया है। वो सऊदी अरब और यूनाइटेड किंगडम के प्रीमियम लाइव इवेंट्स का हिस्सा रहे हैं।

उन्हें कनाडा में होने वाले Elimination Chamber 2023 में लड़ने का मौका नहीं दिया गया है और यह निराशाजनक चीज़ है। वो इस समय टॉप स्टोरीलाइन का हिस्सा नहीं हैं। वो ड्रू मैकइंटायर के साथ टैग टीम डिवीजन में काम कर रहे हैं। उम्मीद है कि पूर्व WWE चैंपियन शेमस को WrestleMania 39 में लड़ने का चांस मिलेगा।

1- रे मिस्टीरियो

रे मिस्टीरियो को WWE इतिहास के सबसे अच्छे बेबीफेस स्टार्स में गिना जाता है। उन्होंने अपने पूरे करियर में बेबीफेस के रूप में काम किया है और उन्हें जबरदस्त सफलता मिली है। हर बार उनकी एंट्रेंस पर फैंस की प्रतिक्रिया देखने लायक रहती है। उनके सिर्फ यूनाइटेड स्टेट्स ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फैंस हैं।

ऐसे में पूर्व WWE चैंपियन को कनाडा के फैंस Elimination Chamber 2023 में देखकर जरूर खुश होते। WWE उन्हें किसी भी स्टार के खिलाफ बुक कर सकता था। हालांकि, मिस्टीरियो की हाल ही में कैरियन क्रॉस के साथ दुश्मनी खत्म हुई थी और उनके पास कोई नया विरोधी नहीं था। ऐसे में उन्हें चांस नहीं मिला।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now