4 पूर्व WWE चैंपियन जिन्हें WrestleMania 41 से पहले Triple H नजरअंदाज करके बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं

Ujjaval
WrestleMania से पहले कुछ स्टार्स की नजरअंदाज किया जा रहा है (Photo: WWE.com)
WrestleMania से पहले कुछ स्टार्स की नजरअंदाज किया जा रहा है (Photo: WWE.com)

Former WWE Champions Triple H Ignoring: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 41) के आयोजन में अब एक महीने से कम समय बचा हुआ है। ट्रिपल एच (Triple H) पर इस शो को अच्छा बनाने का भार है और इसी के चलते उन्होंने अब तक बड़े-बड़े मैचों को ऑफिशियल कर दिया है। WWE अपने सभी टॉप स्टार्स को इवेंट का हिस्सा बनाना चाहेगा और कुछ स्टार्स WrestleMania से पहले लगातार चर्चा का विषय बन रहे हैं। चुनिंदा टॉप रेसलर्स को इग्नोर भी किया जा रहा है। इस आर्टिकल में हम 4 पूर्व WWE चैंपियन के बारे में बात करेंगे, जिन्हें WrestleMania से पहले ट्रिपल एच नजरअंदाज करके बड़ी गलती कर रहे हैं।

Ad

4- पूर्व WWE चैंपियन शेमस को ट्रिपल एच WrestleMania से पहले नजरअंदाज कर रहे हैं

Ad

शेमस WWE के सबसे टैलेंटेड रेसलर्स में से एक हैं। वो जब भी रिंग में आते हैं, तो उन्हें देखना रोचक रहता है। वो हर तरीके से अपने मैच को खास बनाने की कोशिश करते हैं। शेमस पूर्व WWE चैंपियन हैं और वो कंपनी के सबसे सफल स्टार्स में से एक हैं। इन सभी चीजों के बावजूद मौजूदा समय में ट्रिपल एच द्वारा उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। केल्टिक वॉरियर काफी समय से WWE टीवी से दूर हैं और WrestleMania 41 से पहले उनका इस तरह से गायब रहना एकदम ही निराशाजनक चीज है। साफ तौर पर लग रहा है कि द गेम के पास उनके लिए कोई प्लान नहीं है, जो बड़ी गलती है।

3- पूर्व WWE चैंपियन द मिज़ के लिए WrestleMania 41 से जुड़े कोई प्लान दिखाई नहीं दे रहे हैं

Ad

द मिज़ ने WWE में मिड कार्ड स्टार के रूप में तगड़ी सफलता हासिल की है और वो दो बार के पूर्व WWE चैंपियन भी हैं। मिज़ हर साल WrestleMania में किसी न किसी बड़े किरदार में रहते हैं। ट्रिपल एच उन्हें इस साल ग्रेंडेस्ट स्टेज से पहले पूरी तरह से नजरअंदाज कर सकते हैं। अभी वो किसी भी महत्वपूर्ण स्टोरीलाइन का हिस्सा नहीं हैं और हालिया SmackDown के एपिसोड में भी दिखाई नहीं दिए थे। साफ तौर पर लग रहा है कि द गेम शायद ही ए लिस्टर को WrestleMania 41 का हिस्सा बनाना चाहते हैं और पूर्व WWE उनके किसी भी प्लान का संभावित तौर पर हिस्सा नहीं हैं।

2- पूर्व WWE चैंपियन कोफी किंग्सटन के लिए WrestleMania 41 से पहले कोई पुख्ता प्लान दिखाई नहीं दे रहे

Ad

कोफी किंग्सटन एक समय पर WWE के सबसे बड़े बेबीफेस थे और उन्होंने WrestleMania जैसे बड़े स्टेज पर WWE चैंपियन बनने का कारनामा किया था। हालांकि, मौजूदा समय में किंग्सटन को सही तरह से बुकिंग नहीं मिल रही है। वो न्यू डे के साथी ज़ेवियर वुड्स के साथ काम कर रहे हैं। जब पिछले साल उनका हील टर्न हुआ था, तो लगा था कि किंग्सटन और वुड्स एकदम अलग लेवल पर चले जाएंगे। इन सभी चीजों के बावजूद उनकी बुकिंग बिल्कुल भी खास नहीं रही है और WrestleMania 41 से पहले पूर्व WWE चैंपियन और उनके साथी को नजरअंदाज किया जा रहा है।

1- WWE दिग्गज रे मिस्टीरियो को ट्रिपल एच WrestleMania से पहले नजरअंदाज कर रहे हैं

Ad

रे मिस्टीरियो Hall of Famer हैं और वो WWE इतिहास के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। मिस्टीरियो को फैंस द्वारा बेहद पसंद किया जाता है और इसी के चलते वो पूर्व WWE चैंपियन रहे हैं। मिस्टीरियो हर साल WrestleMania में बड़े मैचों का हिस्सा रहते हैं और उन्हें इसके पहले अहम स्टोरीलाइन में डाला जाता है। WrestleMania 39 से पहले वो डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ स्टोरी में थे और पिछले साल सैंटोस इस्कोबार के साथ उनकी रोचक दुश्मनी देखने को मिल रही थी। इस साल मिस्टीरियो के लिए ऐसा नहीं कहा जा सकता है। वो अभी उतना चर्चा का विषय नहीं हैं और लग रहा है कि ट्रिपल एच उन्हें नजरअंदाज कर रहे हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications