4 पूर्व WWE Superstars जो 2023 में AEW का हिस्सा बने हैं

Ujjaval
कुछ WWE स्टार्स इस साल AEW का हिस्सा बने हैं
कुछ WWE स्टार्स इस साल AEW का हिस्सा बने हैं

AEW: WWE काफी सालों से रेसलिंग बिजनेस पर राज कर रहा है। उन्होंने इसी बीच कई सारे प्रमोशन्स को टक्कर देते हुए उन्हें पराजित किया है। 2019 से AEW की शुरुआत हुई और इसके बाद से फैंस को अब WWE के अलावा मनोरंजन का एक और जरिया मिल गया है।

Ad

इसी के साथ कुछ सुपरस्टार्स को काम करने के लिए WWE के अलावा AEW का विकल्प मिल गया है। पिछले कुछ सालों में ढेरों स्टार्स ने AEW में कदम रखा है। इस आर्टिकल में हम 4 पूर्व WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो साल 2023 में AEW का हिस्सा बने हैं।

4- WWE दिग्गज Edge का AEW में चौंकाने वाला डेब्यू देखने को मिला

youtube-cover
Ad

ऐज को WWE इतिहास के सबसे जबरदस्त सुपरस्टार्स में से एक माना जाता है। उन्होंने कंपनी में रहते हुए सफलता हासिल की और ढेरों टाइटल्स पर कब्जा किया। ऐज ने 2020 में रिटायरमेंट से वापसी की थी और इसके बाद उन्होंने WWE में लगातार काम किया। उन्होंने शेमस के खिलाफ अपने कॉन्ट्रैक्ट का आखिरी मैच लड़ा।

AEW WrestleDream 2023 इवेंट में फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला। ऐज ने अपने असली नाम एडम कोपलैंड के साथ डेब्यू किया। अभी वो क्रिश्चियन केज के साथ स्टोरीलाइन में नज़र आ रहे हैं। साल की शुरुआत में किसी ने नहीं सोचा होगा कि ऐज All Elite Wrestling का हिस्सा बन जाएंगे। अभी उनके AEW में सफर की शुरुआत ही हुई है। आगे चीज़ें बदल सकती हैं।

3- फ्रैंकी मोनेट

youtube-cover
Ad

फ्रैंकी मोनेट ने NXT ब्रांड में कुछ समय तक काम किया था। वो फरवरी 2021 में कंपनी के साथ जुड़ी थीं और उन्हें लेकर काफी ज्यादा हाइप थी। उनका कंपनी में सफर ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। उन्हें नवंबर 2021 में बजट कट्स के कारण रिलीज कर दिया गया। उन्होंने NWA और Impact Wrestling में काम किया।

मार्च 2023 में आखिर वो AEW का हिस्सा बनीं। वो अपने पुराने इन-रिंग नेम टाया वैलकिरी के साथ नज़र आ रही हैं। वो जेड कार्गिल के साथ स्टोरीलाइन का हिस्सा बनी थीं और उनके बीच TBS टाइटल के लिए बेहतरीन स्टोरीलाइन भी देखने को मिली। चैंपियनशिप जीतने में असफल होने के बाद भी उन्होंने AEW में कुछ बेहतरीन मैच लड़े हैं।

2- रॉड्रिक स्ट्रॉन्ग

youtube-cover
Ad

अनडिस्प्यूटेड एरा फैक्शन ने NXT में रहते हुए काफी नाम कमाया था। इस ग्रुप में मौजूद एडम कोल, बॉबी फिश और काइल ओ'राइली के WWE को अलविदा कहने के बावजूद रॉड्रिक स्ट्रॉन्ग कंपनी के साथ बने रहे। बाद में उन्होंने नया कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया और सभी को अंदाजा हो गया था कि वो अपने पूर्व पार्टनर्स के साथ नज़र आ सकते हैं।

रॉड्रिक स्ट्रॉन्ग ने अप्रैल 2023 में AEW में चौंकाने वाला डेब्यू किया। इसके बाद से ही वो AEW का हिस्सा हैं और एडम कोल के साथ स्टोरीलाइन में मौजूद हैं। स्ट्रॉन्ग अभी चोटिल हैं लेकिन लगातार वीडियो सैगमेंट्स द्वारा वो टीवी पर नज़र आ रहे हैं।

1- रिक फ्लेयर

youtube-cover
Ad

रिक फ्लेयर को WWE इतिहास के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिना जा सकता है। फ्लेयर ने कंपनी में ढेरों बेहतरीन मैच लड़े और वो जबरदस्त स्टोरीलाइंस का भी हिस्सा रहे। फ्लेयर ने रिटायरमेंट लेने के बाद भी कई बार कंपनी में खास अपीयरेंस दी। वो शार्लेट फ्लेयर के शुरुआती करियर में उनके साथ रिंग कॉर्नर में भी नज़र आते थे।

रिक फ्लेयर ने हाल ही में फैंस को चौंका दिया। उन्होंने 25 अक्टूबर 2023 को AEW Dynamite के एपिसोड में डेब्यू किया। वो स्टिंग के सैगमेंट में नज़र आए। उन्होंने अपने पूर्व विरोधी की तारीफ की। इसी बीच खुलासा हुआ कि फ्लेयर, स्टिंग के रिटायरमेंट टूर के दौरान उनके साथ ही नज़र आएंगे। ऐसे में फ्लेयर की AEW में लगातार अपीयरेंस के कयास लगाए जा सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications