4 पूर्व WWE टैग टीम चैंपियंस जो आगे चलकर एक-दूसरे के दुश्मन बन गए

WWE में कई टैग टीम अलग हुई हैं, जो बाद में एक-दूसरे के खिलाफ स्टोरीलाइन का हिस्सा बनी हैं
WWE में कई टैग टीम अलग हुई हैं, जो बाद में एक-दूसरे के खिलाफ स्टोरीलाइन का हिस्सा बनी हैं

WWE: WWE में टैग टीम रेसलिंग ने अपनी अलग जगह बनाई है। बहुत बार टैग टीम जोड़ियां हमेशा साथ रहती हैं और सुपरस्टार्स अपने पार्टनर की हेल्प करने के लिए तैयार रहते हैं। द उसोज (The Usos) और द न्यू डे (The New Day) इसी का एक अच्छा उदाहरण हैं। यह टीमें फैंस का मनोरंजन में कोई भी कसर नहीं छोड़ती हैं।

प्रो-रेसलिंग की दुनिया में बहुत कम होता है, जब कोई भी टैग टीम एक-दूसरे से अलग हो। हालांकि, कई बार टैग टीम में एक स्टार अपने पार्टनर के खिलाफ हो जाता है। इसलिए आइए जानते हैं 4 पूर्व टैग टीम चैंपियंस के बारे में जो एक-दूसरे के खिलाफ लड़ चुके हैं।

4- पूर्व WWE SmackDown टैग टीम चैंपियंस रैंडी ऑर्टन और ब्रे वायट

youtube-cover

पूर्व WWE चैंपियन रैंडी ऑर्टन 2016 में ब्रे वायट के खिलाफ स्टोरीलाइन का हिस्सा थे। इस दौरान उन्होंने सभी को हैरान करते हुए द वायट फैमिली में कदम रखा था। दिसंबर 2016 में रैंडी ऑर्टन और ब्रे वायट ने SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप भी जीत ली थी। इस टाइटल रन के दौरान फ्रीबर्ड रूल की वजह से ल्यूक हार्पर ने भी कई बार इस टाइटल को डिफेंड किया था। हालांकि, बाद में ल्यूक हार्पर और रैंडी ऑर्टन के बीच दुश्मनी काफी ज्यादा बढ़ गई थी, जिसके बाद ब्रे वायट ने हार्पर को ग्रुप से निकाल दिया था।

उनके इस फैसले के बाद रैंडी ऑर्टन ने ब्रे वायट को ही निशाना बनाना शुरू कर दिया था। उन्होंने ब्रे वायट के कंपाउंड को जला दिया था। उनके इस एक्शन के बाद दोनों ही स्टार्स WrestleMania 33 में WWE चैंपियनशिप मैच में एक-दूसरे के खिलाफ नजर आए थे, जिसमें रैंडी ने जीत हासिल की थी।

3- टीम हैल नो

youtube-cover

2013 में केन और डेनियल ब्रायन की टैग टीम को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया था। इस दौरान यह दोनों स्टार्स करीब 200 दिनों तक टैग टीम चैंपियंस थे। हालांकि, बाद में रोमन रेंस और सैथ ने उन्हें टाइटल मैच में हरा दिया था। इस मैच में हार के बाद यह टैग टीम धीरे-धीरे अलग हो गई थी। इस टैग टीम के टूटने के बाद डेनियल ब्रायन मेन इवेंट स्टोरीलाइन का हिस्सा बन गए।

दूसरी ओर केन हील अथॉरिटी ग्रुप से जुड़ गए। इस स्टोरीलाइन में डेनियल ब्रायन ने सभी को हैरान करते हुए WrestleMania 30 में WWE चैंपियनशिप जीत ली थी। इस जीत के बाद केन और डेनियल ब्रायन के बीच दुश्मनी शुरू हो गई थी। Extreme Rules में केन का सामना डेनियल ब्रायन से हुआ था। इस मैच में ब्रायन ने जीत हासिल की थी। हालांकि, ब्रायन की चोट की वजह से यह स्टोरीलाइन ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई थी।

2- द मिज और डेमियन सैंडो

youtube-cover

2014 में द मिज ने सभी को हैरान करते हुए डेमियन सैंडो को अपने स्टंट डबल के रूप में हायर किया था। अपने इस नए कैरेक्टर में डेमियन सैंडो काफी ज्यादा फेमस हो गए थे। फैंस उनके इस वर्क को बहुत ज्यादा पसंद कर रहे थे। Survivor Series 2014 के दौरान दोनों टैग टीम चैंपियन भी बन गए थे।

डेमियन सैंडो की बढ़ती हुई प्रसिद्धि से द मिज काफी ज्यादा परेशान हो गए थे, जिस वजह से द मिज, डेमियन सैंडो से अलग हो गए। हालांकि, बाद में दोनों स्टार्स के बीच मैच हुआ था और वो बड़े दुश्मन बन गए थे। इस मैच में डेमियन सैंडो को हार का सामना करना पड़ा था।

1- सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज

2018 में रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज एक बार फिर से द शील्ड के रूप में वापस आए थे। हालांकि, द शील्ड का यह रीयूनियन ज्यादा समय तक नहीं चल पाया था क्योंकि रोमन रेंस ल्यूकीमिया की वजह से कुछ समय के लिए रिंग से दूर हो गए थे। रोमन रेंस के जाने के बाद सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज ने डॉल्फ ज़िगलर और ड्रू मैकइंटायर को हराकर Raw टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी।

इस मैच में जीतने के बाद डीन एम्ब्रोज ने सैथ रॉलिंस पर अटैक करके हील टर्न ले लिया था। इस दौरान डीन ने कहा था कि उनकी इंजरी के दौरान उन्हें पूरी तरह से भूला दिया गया था। उनके इस अटैक के बाद TLC में दोनों ही स्टार्स एक-दूसरे के खिलाफ इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच में नजर आए थे। इस मैच में सैथ रॉलिंस को हार का सामना करना पड़ा था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।