Giant Stars WWE Released 2024: WWE के लिए साल 2024 काफी अच्छा रहा और उन्होंने कई शानदार इवेंट फैंस को दिए। इसी बीच कुछ सुपरस्टार्स को तगड़ा पुश मिला और वो कंपनी का एक अहम हिस्सा बन गए। कुछ स्टार्स की किस्मत थोड़ी खराब भी रही और उन्हें WWE से 2024 में रिलीज कर दिया गया। इसमें कुछ ताकतवर और बड़े कद के स्टार्स भी शामिल थे। इस आर्टिकल में हम 4 जायंट सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें WWE ने 2024 में कंपनी से निकाला। 4- वॉन वैग्नर WWE की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे और उन्हें निकाला गयावॉन वैग्नर ने जब WWE में कदम रखा था, तो सभी को उम्मीद थी कि वो कुछ बड़ा करेंगे। बीच में रिपोर्ट सामने आई थी, जहां यह बताया गया था कि मैनेजमेंट उनसे बहुत प्रभावित है और वो उन्हें फ्यूचर WrestleMania मेन इवेंटर के रूप में देख रहे हैं। हालांकि, वॉन ने NXT में अपने समय के दौरान कभी सही तरह से कैरेक्टर को डेवलप नहीं किया और उनकी इन-रिंग स्किल्स भी उतनी प्रभावशाली नहीं रही। वॉन वैग्नर को बीच में Draft के जरिए फ्री एजेंट भी बनाया गया था। उन्हें कभी भी मेन रोस्टर पर काम करने का सही मौका नहीं मिला। साफ तौर पर वॉन से जितनी उम्मीद थी, उन्होंने उतना प्रभावित नहीं किया। इसी वजह से WWE ने उन्हें आखिर 2024 में रिलीज करने का फैसला किया। बता दें कि उन्हें 22 अप्रैल 2024 को रिलीज किया गया था। वॉन के पास जबरदस्त ताकत है और उनका कद भी बड़ा है। आगे जाकर अगर वो अपनी स्किल्स बेहतर करते हैं, तो WWE में उनकी वापसी संभव है। 3&2- वीर महान और सांगा को रिलीज करना WWE की गलती थी View this post on Instagram Instagram Postवीर महान और सांगा दोनों ही भारत से आते हैं और उन्होंने WWE में रहते हुए अच्छा काम किया। वीर महान और सांगा पहले NXT में रहे और वहां डॉमिनेट किया। उन्होंने सिंगल्स स्टार्स के तौर पर अपने मौकों को भी भुनाया। बाद में WWE ने उनका रीयूनियन कराया और उन्हें जिंदर महल के साथ बुक किया। उन्हें मेन रोस्टर पर लाया गया और जब मौके मिले, वीर महान और सांगा ने डॉमिनेट किया। वीर महान और सांगा दोनों ही WWE में शानदार काम कर रहे थे और आसानी से मौके मिलने पर भारतीय फैंस का ध्यान खींचने में सफल हो सकते थे। हालांकि, उन्हें टीवी पर बेहद ही कम समय दिया गया और बाद में उन्हें रिलीज कर दिया गया। बता दें कि वीर महान और सांगा दोनों जायंट स्टार्स को 19 अप्रैल 2024 को रिलीज किया गया। इसके बाद से दोनों ही रेसलिंग जगत से दूर हैं लेकिन फैंस उन्हें फिर से साथ देखकर जरूर खुश होंगे। 1- ओडिसे जोन्स को WWE ने डेब्यू के कुछ समय बाद अचानक निकाल दिया View this post on Instagram Instagram Postओडिसे जोन्स को मेन रोस्टर डेब्यू के लिए लगभग 2 साल का इंतजार करना पड़ा। आखिर जब वो आए, तो WWE ने उन्हें न्यू डे के साथ बुक कर दिया। लग रहा था कि उनके लिए लॉन्ग टर्म प्लान है लेकिन अचानक WWE ने उन्हें रिलीज करने का फैसला किया। उनका रिलीज 2 सितंबर 2024 को आया था। इसका बड़ा कारण यह था कि जोन्स पर डोमेस्टिक एब्यूज के कुछ आरोप लगे थे। इसी वजह से WWE ने बिना देरी करते हुए उन्हें रिलीज कर दिया। इसके बाद से ही जोन्स एक्शन से पूरी तरह दूर हैं और उन्होंने किसी अन्य कंपनी में भी अब तक कदम नहीं रखा है। जोन्स के करियर की एक अच्छी शुरू हो रही थी और उन्हें फैंस का सपोर्ट डेब्यू के दिन से ही मिलने लग गया था। इसी वजह से उनका निकाला जाना सभी के लिए हैरानी वाली चीज थी।