4 जबरदस्त चीज़ें जो Brock Lesnar Crown Jewel 2022 के बाद WWE में कर सकते हैं

Ujjaval
WWE Crown Jewel के बाद ब्रॉक लैसनर कई बड़ी चीज़ें कर सकते हैं
WWE Crown Jewel के बाद ब्रॉक लैसनर कई बड़ी चीज़ें कर सकते हैं

Brock Lesnar: WWE क्राउन ज्वेल (Crown Jewel) 2022 में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) के बीच एक सिंगल्स मैच देखने को मिलेगा। दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच इस साल की शुरुआत में भी मैच हुआ था और अब वो दोबारा आमने-सामने आने वाले हैं। यह मुकाबला काफी खतरनाक रह सकता है क्योंकि दोनों ही स्टार्स फैंस के बीच अपनी जबरदस्त ताकत का इस्तेमाल करने के लिए फेमस हैं।

ब्रॉक लैसनर एक पार्ट-टाइमर के रूप में काम करते हैं। ऐसे में फैंस का यह चीज़ जान पाना मुश्किल है कि उनका अगला कदम क्या होगा। Crown Jewel के बाद ब्रॉक लैसनर कुछ खास चीज़ें कर सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 चीज़ों के बारे में बात करेंगे जो ब्रॉक लैसनर Crown Jewel के बाद कर सकते हैं।

4- WWE यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल के लिए जाना

बॉबी लैश्ले कुछ समय पहले तक यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन थे और ब्रॉक ने आकर उनपर हमला किया था। इसी चीज़ का फायदा सैथ रॉलिंस ने उठाकर यूएस टाइटल पर कब्जा किया था। अगर सैथ अपना दिमाग नहीं लगाते और यह मैच नहीं होता, तो ब्रॉक और लैश्ले के बीच यूएस चैंपियनशिप मैच होता।

ब्रॉक लैसनर ने अपने WWE करियर में कभी भी यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप नहीं जीती है। ऐसे में वो सैथ रॉलिंस के टाइटल पर निशाना साध सकते हैं। दोनों के बीच आने वाले समय में मैच हो सकता है। उन्होंने पहले भी कई शानदार मैच दिए हैं और वो एक बार फिर ऐसा कर सकते हैं।

3- ब्रॉक लैसनर का एक बार फिर ब्रेक पर जाना

ब्रॉक लैसनर सिर्फ बड़े इवेंट्स में नज़र आते हैं। लैसनर ने इस साल WrestleMania में मैच लड़ा था और इसके बाद वो एक लंबे ब्रेक पर चले गए थे। द बीस्ट ने SummerSlam से कुछ हफ्ते पहले अपना रिटर्न किया था। इस इवेंट के बाद एक बार फिर द बीस्ट एक ब्रेक पर चले गए थे।

लैसनर ने अब Crown Jewel के लिए रिटर्न किया है और वो इस इवेंट में लड़ने के बाद छुट्टी पर जा सकते हैं। वो इसके बाद अगले बड़े इवेंट में मैच लड़ने के लिए वापसी कर सकते हैं। सभी फैंस को उनकी वापसी का पैटर्न समझ आ गया है और इसी कारण कोई उनसे ज्यादा उम्मीदें नहीं करता है।

2- Royal Rumble मैच के लिए अपनी एंट्री अनाउंस करना

Royal Rumble 2023 WWE का अगला मेगा इवेंट है। ब्रॉक लैसनर को WWE अपने बड़े इवेंट में इस्तेमाल करना चाहेगा। अभी से WWE उस शो की हाइप बनाने के लिए ब्रॉक के नाम की घोषणा कर सकता है। Crown Jewel के बाद Raw के किसी भी एपिसोड में ब्रॉक लैसनर नज़र आ सकते हैं।

वो यहां प्रोमो कट करते हुए Royal Rumble मैच के लिए अपनी एंट्री की घोषणा कर सकते हैं। ब्रॉक ने पहले भी अपने इस मैच द्वारा प्रभावित किया है। लैसनर को इस बड़े मैच में फिर डॉमिनेट करते हुए देखना बहुत ही बढ़िया चीज़ रहेगी। लैसनर का यहां कई स्टार्स के साथ कंफ्रंटेशन हो सकता है।

1- बॉबी लैश्ले के साथ दुश्मनी जारी रखना

बॉबी लैश्ले और ब्रॉक लैसनर के बीच दुश्मनी फैंस को बहुत पसंद आई है। लैसनर को रोमन रेंस के कारण Royal Rumble 2022 में बॉबी लैश्ले के खिलाफ मैच में हार मिली थी। अब अगर Crown Jewel में ब्रॉक लैसनर की जीत हो जाती है, तो फिर दोनों का स्कोर 1-1 से बराबर हो जाएगा। इसी के साथ उनकी दुश्मनी जारी रह पाएगी।

ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले के बीच फिर Survivor Series या फिर Royal Rumble में एक सिंगल्स मैच देखने को मिल सकता है। यहां से उनकी दुश्मनी खत्म हो सकती है। ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले के बीच फैंस मैच देखने के लिए हमेशा ही उत्साहित रहेंगे। शायद ही कोई दोनों दिग्गजों को आमने-सामने देखकर बोर होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now