4 धमाकेदार चीज़ें जो WWE Clash at the Castle में फैंस के लिए देखने लायक होंगी

..
यूके में होने वाले मेगा इवेंट में होंगे जबरदस्त मुकाबले
यूके में होने वाले मेगा इवेंट में होंगे जबरदस्त मुकाबले

Clash at the Castle: WWE क्लैश एट द कैसल (Clash at the Castle) 3 सितंबर को यूनाइटेड किंगडम के कार्डिफ में आयोजित होगा। लगभग 3 दशक बाद WWE के यूके में होने वाले पहले स्टेडियम शो से फैंस की उम्मीदें बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है। कंपनी ने भी इस प्रीमियम लाइव इवेंट को सफल बनाने के लिए तैयारियां कर ली हैं। मेगा इवेंट में होने वाले सभी संभावित मैचों की घोषणा हो चुकी है।

कंपनी के लगभग सभी बड़े सुपरस्टार्स इस इवेंट में नजर आने वाले हैं। गुंथर vs शेमस , रिडल vs सैथ रॉलिंस जैसे कुछ बड़े मैचों पर फैंस की निगाहें होंगी। लगभग 20 साल बाद ऐज और रे मिस्टीरियो की टैग टीम का रीयूनियन दिलचस्प होगा। वहीं, शो के मेन इवेंट में रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर के बीच होने वाला मैच, इस शो का मुख्य आकर्षण होगा। खैर, इस आर्टिकल में हम 4 धमाकेदार चीज़ें बताएंगे जो WWE Clash at the Castle में फैंस के लिए देखने लायक होंगी।

4- सैथ रॉलिंस और रिडल के बीच होगा जबरदस्त घमासान

पूर्व टैग टीम चैंपियन रिडल और सैथ रॉलिंस के बीच चल रही दुश्मनी लगातार बढ़ती जा रही है। इसकी शुरुआत तब हुई, जब विजिनरी ने कुछ महीनों पहले Raw के एपिसोड में रिडल के सैगमेंट में दखल देकर रैंडी ऑर्टन और उनका (रिडल) मजाक उड़ाया था। दोनों के बीच लगातार हाथापाई हो रही है।

SummerSlam 2022 में भी दोनों के बीच मुकाबला बुक किया गया था लेकिन रिडल की चोट के चलते इसे रद्द कर दिया गया था। सैथ रॉलिंस ने रिडल के निजी जीवन के बारे में टिप्पणी कर इस दुश्मनी को अब चरम सीमा पर पहुंचा दिया है। Clash at the Castle में रिडल और रॉलिंस का मुकाबला फैंस के लिए भी बहुत ही रोमांचक होगा।

3- दो दशक पुरानी टैग टीम का होगा रीयूनियन

साल 2002 से 2004 तक SmackDown में ऐज और रे मिस्टीरियो की जोड़ी कंपनी में उस समय की टॉप टैग टीम में से एक थी। बता दें कि दोनों इस दौरान एक बार WWE टैग टीम चैंपियन भी बने थे। लगभग 20 साल के बाद एक बार फिर पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ऐज और रे मिस्टीरियो एक साथ टैग टीम के रूप में दिखेंगे।

Clash at the Castle प्रीमियम लाइव इवेंट में ऐज और रे मिस्टीरियो का सामना द जजमेंट डे से होगा। फैंस के लिए लंबे समय बाद पूर्व WWE टैग टीम चैंपियंस को एक साथ देखना यादगार मोमेंट होगा। ऐज और रे मिस्टीरियो दोनों ही हील फैक्शन जजमेंट डे को हराकर अपना बदला पूरा करना चाहेंगे।

2- तीन दशकों के बाद यूके के स्टेडियम में होने वाला सबसे बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट है WWE Clash at the Castle

WWE ने यूके में साल 1992 में आखिरी बार बड़ा इवेंट SummerSlam आयोजित किया था। यूनाइटेड किंगडम इसके बाद कई बार WWE प्रोग्रामिंग का हिस्सा बना है लेकिन कंपनी ने कभी भी कोई प्रीमियम लाइव इवेंट यूके में नहीं कराया था। तीन दशक बाद कार्डिफ, यूके में 3 सितंबर को Clash at the Castle शो आयोजित होगा।

Clash at the Castle इवेंट में यूनाइटेड किंगडम के कुछ सुपरस्टार्स भी दिखेंगे, फैंस अपने होमटाउन स्टार्स को चीयर करने जरूर आएंगे। यह इवेंट वेल्स स्थित प्रिंसिपलिटी स्टेडियम में होगा, जिसमें 70,000 से भी ज्यादा फैंस के आने की उम्मीद है। बता दें कि SummerSlam 1992 कंपनी के इतिहास के सबसे सफल शोज़ में से एक था।

1- रोमन रेंस के खिलाफ ड्रू मैकइंटायर को मिलेगा होमटाउन का पूरा सपोर्ट

ड्रू मैकइंटायर, रोमन रेंस के खिलाफ कई बार रिंग में नजर आ चुके हैं लेकिन अब परिस्थितियां बिल्कुल ही अलग हैं। एक तरफ रोमन रेंस के साथ ब्लडलाइन मेंबर्स द उसोज और सैमी जेन हैं। वहीं, पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर के साथ पूरे यूके का क्राउड होगा। ड्रू मैकइंटायर का फेस कैरेक्टर फैंस को शो के दौरान उनके साथ जोड़े रखेगा।

स्कॉटिश वॉरियर के लिए इस मैच के मायने और भी ज्यादा बढ़ गए हैं। वो फैंस के सामने अभी तक वर्ल्ड चैंपियन नहीं बने हैं। साथ ही वो सिंगल्स मुकबलों में रोमन रेंस को हरा भी नहीं पाए हैं। ड्रू मैकइंटायर अपने होमटाउन के जबरदस्त सपोर्ट से दोनों ही चीजों को एक साथ कर सकते हैं। अगर ड्रू, ट्राइबल चीफ को हराने में कामयाब हो जाते हैं, तब निश्चित ही स्टेडियम का माहौल देखने लायक होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now