WWE इतिहास के 4 सबसे महान और ताकतवर फैक्शन जिनके बारे में फैंस को जरूर जानना चाहिए

..
कौन है कंपनी का सबसे महान ग्रुप ?
कौन है कंपनी का सबसे महान ग्रुप ?

WWE: WWE और रेसलिंग इंडस्ट्री के इतिहास में आज तक कई फैक्शन देखने मिले हैं। कुछ इतिहास में अमर हो जाते हैं वहीं कुछ ग्रुप्स को भूल जाना ही बेहतर होता है। 1970 के समय में जिमी हार्ट ने रेसलिंग का पहला सबसे सफल फैक्शन 'द फर्स्ट फैमिली' (The First Family) बनाया था। यह ग्रुप शुरुआती स्टेबल्स से काफी अलग था।

द फर्स्ट फैमिली बनने के कई सालों बाद द फोर हॉर्समैन ग्रुप सामने आया जिसने पूरे रेसलिंग बिजनेस को बदलकर रख दिया। WWE के इतिहास में ऐसे ही कुछ स्टेबल बने जिसने कंपनी के साथ-साथ रेसलिंग इंडस्ट्री में अपना दबदबा बनाए रखा। इस आर्टिकल में हम WWE के इतिहास के 4 सबसे महान फैक्शन के बारे में जानेंगे।

4- डी-जनरेशन एक्स

हॉल ऑफ फेम के दौरान DX
हॉल ऑफ फेम के दौरान DX

एटीट्यूड एरा के दौरान साल 1997 में डी-जनरेशन एक्स के बनने की शुरुआत हुई थी। ट्रिपल एच, शॉन माइकल्स, चायना, रिक रूड, एक्स पैक और द न्यू एज आउटलॉज (बिली गन और रोड डॉग) इस जबरदस्त स्टेबल के मेंबर्स थे। इस फैक्शन का दबदबा कंपनी के सभी डिवीजन में था। डी-एक्स को फैंस उनकी शैतानियों के लिए याद करते हैं।

डी-जनरेशन एक्स के सभी मेंबर्स को एक साथ और अलग-अलग सभी डिवीजन में बेहतरीन सफलता मिली। डी-एक्स की पूर्व WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन के साथ हुई यादगार दुश्मनी आज भी फैंस को याद होगी। 2019 में इस दिग्गज फैक्शन को WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।

3- WWE हॉल ऑफ फेम ग्रुप द फोर हॉर्समैन

द फोर हॉर्समैन
द फोर हॉर्समैन

फैंस इस बात की उम्मीद जरूर कर रहे होंगे कि द फोर हॉर्समैन ग्रुप इस टॉप WWE फैक्शन की लिस्ट का हिस्सा होना ही चाहिए। अगर आप इस ग्रुप के सभी मेंबर्स का दिग्गज करियर एक साथ देखेंगे तब आपको यह पता लगेगा कि क्यों यह ग्रुप WWE के इतिहास के सबसे महान फैक्शन में से एक है।

1985 में ओरिजनल द फोर हॉर्समैन ग्रुप बना था जिसके मेंबर्स रिक फ्लेयर, टुली ब्लैंचर्ड, ओली और अर्न एंडरसन थे। इस ग्रुप के मास्टर माइंड जेजे डिलोन थे। हालांकि सिड विसियस, कर्ट हेनिंग, डीन मलेंको जैसे कई सुपरस्टार्स इस ग्रुप का हिस्सा बने लेकिन ज्यादा समय तक ग्रुप के साथ नहीं रहे। द फोर हॉर्समैन को 2012 में WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।

2- द शील्ड

कुछ फैंस का मानना है कि शील्ड WWE के आज तक के इतिहास का सबसे महान ग्रुप है। वो निश्चित ही कुछ हद तक सही भी हैं। कोई भी सैथ रॉलिंस, रोमन रेंस और डीन एम्ब्रोज़ के WWE में आगमन को नहीं भूल सकता है। शील्ड के Survivor Series में डेब्यू से लेकर सैथ के फैक्शन को धोखा देने तक उनके आगे कोई नहीं टिक सका था।

शील्ड ने अपने रास्ते में आई सभी चीजों को तहस-नहस कर दिया था। उन्होंने कंपनी में इस कदर का दबदबा बनाया कि एवोल्यूशन जैसा दिग्गज फैक्शन भी शील्ड के आगे छोटा लगने लगा था। तीन वर्ल्ड चैंपियंस के इसी वर्चस्व के कारण यह कंपनी के इतिहास के सबसे महान फैक्शन में से एक हैं।

1- द न्यू वर्ल्ड ऑर्डर (nWo)

संभवतः कंपनी के इतिहास का सबसे महान ग्रुप
संभवतः कंपनी के इतिहास का सबसे महान ग्रुप

द न्यू वर्ल्ड ऑर्डर (nWo) कंपनी के इतिहास का सबसे ताकतवर ग्रुप रहा है। आप जब भी प्रोफेशनल रेसलिंग के इतिहास पर नजर डालेंगे, तब आपको nWo का एक अलग अध्याय ही देखने मिलेगा। nWo के बनने से पहले यह कभी नहीं हुआ था कि सभी दिग्गज सुपरस्टार्स एक ही ग्रुप में एक साथ नजर आए हो।

7 जुलाई 1996 में Daytona Beach में हल्क होगन के हील टर्न ने पूरी रेसलिंग इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। हल्क, केविन नैश और स्कॉट हॉल ने मिलकर nWo स्टेबल बनाया था। इस दिग्गज ग्रुप ने WCW को टॉप कंपनी बना दिया था। इस ग्रुप का अपने समय में कंपनी में पूरा दबदबा बना हुआ था। ऐसे ही ना जाने कितने कारण हैं, जिसकी वजह से आज भी यह फैक्शन कंपनी के इतिहास का सबसे महान ग्रुप माना जाता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।