WWE Superstar Seth Rollins से जुड़ी 4 बातें जो आपने कभी नहीं सुनी होंगी

WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस के बारे में 5 दिलचस्प बातें
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस के बारे में 5 दिलचस्प बातें

मौजूदा समय में WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) का जन्म साल 1986 में आज ही के दिन अमेरिकी राज्य आयोवा के बफैलो नाम के शहर में हुआ था। रॉलिंस 36 साल के हो गए हैं और पूरे प्रो रेसलिंग यूनिवर्स से उन्हें जन्मदिन की बधाई मिल रही है।

रॉलिंस आज के समय में WWE के सम्मानित सुपरस्टार्स में से एक हैं और साल 2012 में उन्होंने द शील्ड के मेंबर के रूप में अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया था। WWE में उन्होंने कई बड़ी उपलब्धियां प्राप्त की हैं, जिनसे शायद आप अच्छी तरह वाकिफ भी होंगे।

उनके दुनिया में करोड़ों फैंस हैं, इसलिए शायद काफी लोगों को उनके व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी कई बातें भी पता होंगी। उनका प्रोफेशनल रेसलिंग करियर पिछले डेढ़ दशक के समय से चला आ रहा है और उसी करियर को ध्यान में रखते हुए आइए डालते हैं नजर रॉलिंस से जुड़ी ऐसी 4 बातों पर जो आपने कभी नहीं सुनी होंगी।

#)द शील्ड के अकेले मेंबर जो WWE NXT चैंपियन बने

सबसे पहले NXT चैंपियन सैथ रॉलिंस
सबसे पहले NXT चैंपियन सैथ रॉलिंस

द शील्ड (रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज़) ने साल 2012 में Survivor Series में अपना WWE मेन रोस्टर डेब्यू किया था। तीनों सुपरस्टार्स ने आगे चलकर अपार सफलता प्राप्त की और कई बड़ी उपलब्धियां भी अपने नाम की। उससे पहले तीनों NXT में काम करते थे, लेकिन उस समय तीनों एक टीम का हिस्सा नहीं थे।

ये भी चौंकाने वाली बात है कि द शील्ड का केवल एक ही मेंबर NXT चैंपियनशिप जीतने में सफल रहा। NXT चैंपियनशिप का अनावरण 1 जुलाई 2012 को हुआ और पहले NXT चैंपियन की तलाश में एक टूर्नामेंट का आयोजन करवाया गया, जिसे सैथ रॉलिंस जीतकर WWE इतिहास के सबसे पहले NXT चैंपियन बने थे, वहीं रेंस और एम्ब्रोज़ कभी NXT टाइटल को अपने नाम नहीं कर पाए।

#)सैथ रॉलिंस और उनकी पत्नी एक ही मैच में अपने टाइटल्स को डिफेंड कर चुके हैं

सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच
सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच

साल 2019 में सैथ रॉलिंस ने साथी WWE विमेंस सुपरस्टार बैकी लिंच से सगाई की पुष्टि की थी और 2021 में दोनों ने शादी की। मई 2020 में उन्होंने बताया कि बैकी प्रेग्नेंट हैं, जिन्होंने उसी साल दिसंबर में एक बेटी को जन्म दिया। जुलाई 2019 में रॉलिंस की दुश्मनी किंग कॉर्बिन से चल रही थी, दूसरी ओर लेसी इवांस ने बैकी की मुश्किलें बढ़ाई हुई थीं।

इसी दौरान Extreme Rules 2019 में रॉलिंस और बैकी ने टीम बनाकर कॉर्बिन और इवांस की टीम का सामना किया। उस टैग टीम मैच में रॉलिंस का यूनिवर्सल टाइटल और लिंच का Raw विमेंस टाइटल भी दांव पर लगा हुआ था। मैच में चैंपियंस अपने टाइटल्स को डिफेंड करने में सफल रहे थे।

#)ब्रॉक लैसनर के काम करने का तरीका पसंद नहीं है

सैथ रॉलिंस और ब्रॉक लैसनर
सैथ रॉलिंस और ब्रॉक लैसनर

सैथ रॉलिंस को साल 2019 में ब्रॉक लैसनर पर 2 जीत मिली थीं, पहली WrestleMania 35 और दूसरी Summerslam 2019 में। लेकिन लैसनर के साथ दुश्मनी के शुरू होने से पहले रॉलिंस ने उनके WWE में काम करने के प्रति आपत्ति जताई थी।

रॉलिंस ने कहा था कि, "लैसनर WWE में केवल पैसे कमाने के लिए आए हैं, लेकिन मेरी मानसिकता उनसे अलग है। लोग उन्हें देखने आते हैं, जो अच्छी बात है लेकिन समस्या ये है कि लैसनर इन सब बातों को जानते हुए भी ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। मैं प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर देखना चाहता हूं, लेकिन लैसनर केवल पैसे कमाने के लिए रिंग में उतरते हैं।"

#)4 अलग-अलग सुपरस्टार्स के साथ टैग टीम चैंपियन रह चुके हैं

टैग टीम चैंपियंस रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस
टैग टीम चैंपियंस रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस

जैसा कि हमने पहले भी आपको बताया कि सैथ रॉलिंस ने द शील्ड के मेंबर के तौर पर 2012 में अपना WWE मेन रोस्टर डेब्यू किया था। पहले करीब 2 सालों तक वो टैग टीम मैचों में परफॉर्म करते रहे और इस दौरान रोमन रेंस के साथ मिलकर पहली बार WWE टैग टीम चैंपियन भी बने।

इसके अलावा वो 4 अलग पार्टनर्स के साथ भी टैग टीम टाइटल्स जीत चुके हैं। Summerslam 2017 में वो डीन एम्ब्रोज़ के साथ, उसी साल दिसंबर में एक Raw एपिसोड में जेसन जॉर्डन के साथ ,2019 के अगस्त महीने में उन्होंने ब्रॉन स्ट्रोमैन और 2020 में मर्फी के साथ मिलकर भी Raw टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम की थी।

इसके अलावा वो पहली बार WWE चैंपियन रोमन रेंस को पिन करने के बाद ही बने थे। WrestleMania 31 के रेंस vs ब्रॉक लैसनर चैंपियनशिप मैच में उन्होंने Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट को कैशइन कर अपने पूर्व पार्टनर को पिन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links