डब्लू डब्लू ई (WWE) का इस साल का आखिरी पीपीवी टीएलसी 2019 खत्म हो गया है। इस पीपीवी में फैंस को एक सॉलिड एक्शन देखने को मिला। जहां डेनियल ब्रायन एक बार फिर से अपने अवतार में वापस आ गए हैं। इसके अलावा रोमन रेंस और किंग कॉर्बिन के बीच भी एक सॉलिड मैच देखने को मिला। तो आइये जानते है कि इस बार टीएलसी पीपीवी के बाद अब WWE में कौन से 4 बड़े फ्यूड शुरू हो सकते हैं:
#4 हम्बर्टो कारिलो और एंड्राडे के बीच फ्यूड शुरू हो सकता है
![हमà¥à¤¬à¤°à¥à¤à¥ à¤à¤¾à¤°à¤¿à¤²à¥ à¤à¤° à¤à¤à¤¡à¥à¤°à¤¾à¤¡à¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/056a7-15764697862462-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/056a7-15764697862462-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/056a7-15764697862462-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/056a7-15764697862462-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/056a7-15764697862462-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/056a7-15764697862462-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/056a7-15764697862462-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/056a7-15764697862462-800.jpg 1920w)
रॉ में डेब्यू करने के बाद से हम्बर्टो कारिलो को लगातार पुश मिल रहा है। अपने पहले ही मैच में उनका सामना पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन सैथ से हुआ था। हालांकि इस मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन उनके इन रिंग वर्क ने सभी फैंस को प्रभावित किया था। इसके बाद उनके और एजे स्टाइल्स के बीच भी फैंस को फ्यूड देखने को मिला था। इस फ्यूड में भी उन्होंने इन रिंग वर्क से सबको प्रभावित किया था।
ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों डेनियल ब्रायन इस दशक के सबसे बड़े WWE सुपरस्टार हैं
वहीं टीएलसी में भी उन्होंने जेलिना वेगा की गलती की वजह से एक बार फिर से एंड्राडे पर जीत हासिल कर ली हैं। इससे पहले भी रॉ में वेगा की गलती की वजह से एंड्राडे को हार का सामना करना पड़ा था। उनकी इस जीत के बाद एंड्राडे और उनके बीच फ्यूड शुरू हो सकता है। इस फ्यूड में हम्बर्टो कारिलो के साथ जेलिना वेगा भी आ सकती हैं। उनके इस फ्यूड में शामिल होने के बाद ये दुश्मनी और ज्यादा दिलचस्प हो सकता है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि WWE किस तरह से इन दोनों के फ्यूड को आगे बुक करता है।
#3 वाइकिंग रेडर्स और द ओसी के बीच रॉ टैग टीम बेल्ट के लिए फ्यूड शुरू हो सकता है
![रॠà¤à¥à¤ à¤à¥à¤® à¤à¥à¤à¤ªà¤¿à¤¯à¤¨ वाà¤à¤à¤¿à¤à¤ रà¥à¤¡à¤°à¥à¤¸](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/85a57-15764698391449-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/85a57-15764698391449-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/85a57-15764698391449-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/85a57-15764698391449-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/85a57-15764698391449-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/85a57-15764698391449-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/85a57-15764698391449-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/85a57-15764698391449-800.jpg 1920w)
टीएलसी पीपीवी से पहले वाइकिंग रेडर्स ने टैग टीम चैंपियनशिप मैच के लिए ओपन चैलेंज किया था। जिसका जवाब उन्हें इस बार उन्हें द OC ने दिया था। इस मैच में दोनों ही टैग टीम ने एक सॉलिड मैच फैंस के सामने रखा था। ऐसे में अब WWE एक बार फिर से इन दोनों टैग टीम के बीच में फ्यूड को बुक करता है। ये दोनों ही टीम अपने इन रिंग वर्क के लिए जानी जाती है।
ये भी पढ़ें: 5 पूर्व सुपरस्टार्स जो शायद कभी WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल नहीं होंगे
ऐसे में फैंस को टैग टीम डिविजन में एक क्लासिक फ्यूड देखने को मिल सकता है। इसके अलावा इस फ्यूड से रॉ टैग टीम डिविजन को फायदा होगा और फैंस का ध्यान उनकी और जाएगा।
#2 बैकी लिंच और असुका के बीच रॉ विमेंस टाइटल के फ्यूड शुरू हो सकता है
टीएलसी पीपीवी में काबुकी वारियर्स ने बैकी लिंच और शार्लेट फ्लेयर को हरा कर अपना विमेंस टैग टीम टाइटल डिफेंड किया। इस मैच में दोनों ही टीमों ने हर तरह के हथियार का प्रयोग किया। वहीं मैच के अंत में जब बैकी लिंच जीत के बेहद करीब थी, तब ही असुका ने उन्हें लैडर से गिरा दिया और वो अपना टाइटल बचाने में सफल रही थी।
ये भी पढ़ें: WWE न्यूज़: 8 साल बाद वापसी कर रहा दिग्गज सुपरस्टार 'द फीन्ड' के खिलाफ फिउड में शामिल होना चाहता है
ऐसे में साफ़ है कि इन दोनों ही स्टार्स को WWE आने वाले समय में फ्यूड के लिए बुक कर सकता है। इसके अलावा ये WWE के अगले साल के पहले पीपीवी रॉयल रंबल में भी एक-दूसरे का मुकाबला करते हुए नजर आ सकती हैं।
#1 रोमन रेंस किंग कॉर्बिन के खिलाफ जीतने के लिए एक नया ग्रुप बना सकते हैं
टीएलसी पीपीवी में किंग कॉर्बिन ने द रिवाइवल और डॉल्फ जिगलर की मदद से रोमन रेंस को हरा दिया था। इस मैच में दोनों ही स्टार्स ने एक क्लासिक मैच फैंस के सामने रखा था। इस मैच के बाद रोमन रेंस जब बैकस्टेज में जा रहे थे तब अली और शोर्टी जी भी उनके मदद के लिए आगे आए थे।
ये भी पढ़ें: WWE में शामिल हुए जॉन मॉरिसन के बारे में 5 बातें जो आप नहीं जानते
उनके अलावा न्यू डे भी रोमन के साथ नजर आया था। ऐसे में साफ़ है कि अब रोमन रेंस कॉर्बिन के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए एक ग्रुप बना सकते हैं। जिसमे वो अली और शार्टी जी को शामिल कर सकते है। इसके अलावा न्यू डे भी अब इस फ्यूड का हिस्सा बन सकते हैं।