WWE में शामिल हुए जॉन मॉरिसन के बारे में 5 बातें जो आप नहीं जानते

पूर्व ECW चैंपियन और टैग टीम चैंपियन जॉन मॉरिसन 
पूर्व ECW चैंपियन और टैग टीम चैंपियन जॉन मॉरिसन 

जॉन मॉरिसन WWE का हिस्सा बन गए हैं, उन्होंने कंपनी के साथ मल्टी ईयर कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। जॉन ने 2011 में कंपनी छोड़ दी थी, जिसके बाद वो लगातार अलग-अलग कंपनियों में नज़र आए थे। वो लूचा अंडरग्राउंड में जॉनी मुंडो के नाम से नज़र आए थे, इसके बाद वो कुछ समय के लिए इम्पैक्ट रेसलिंग में भी नज़र आए थे, जहां पर उनका नाम जॉनी इम्पैक्ट था।

Ad

मॉरिसन उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने WWE के फेमस शो टफ एनफ में हिस्सा लिया, जिसे उन्होंने बाद में जीता भी था। इस शो को जीतने के बाद वो WWE से ही जुड़ गए थे। उनके लुक्स और इन रिंग वर्क की वजह से वो फैंस को उम्मीद थी कि वो WWE के बड़े स्टार्स बन सकते हैं।

हाई-फ्लाइंग मूव्स की वजह से वो फैंस के चहेते बन गए हैं। वहीं, अब जब वो एक बार फिर से कंपनी में वापस आ गए तो कंपनी के पास उन्हें कई बड़े मैचों में बुक करने का मौका होगा। तो आइये जानते है उनसे जुड़़ी कुछ 5 बातें।

ये भी पढ़ें: 5 फुट 6 इंच का रेसलर देगा अगले हफ्ते Raw में सैथ रॉलिंस को टाइटल के लिए चुनौती

#5 जॉन मॉरिसन से प्रभावित नहीं थे केविन डन

एंट्री करते मॉरिसन
एंट्री करते मॉरिसन

मॉरिसन ने टफ एनफ के दूसरे सीजन में भी ऑडिशन दिया था। जिसमें उन्हें लगभग हर जज ने पसंद किया था। हॉल ऑफ़ फेमर जिम रॉस ने भी उन्हें पसंद किया था, लेकिन केविन डन को वो कुछ ख़ास नहीं लगे थे और उन्हें शो में जगह नहीं मिली थी, हालांकि इसके बाद उन्होंने सीजन 3 में भी ऑडिशन दिया था। जिसके बाद वो इस शो को जीतने में भी सफल रहे थे।

Ad

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#4 करियर में कई बार हो चुका है नाम में बदलाव

जॉन मॉरिसन
जॉन मॉरिसन

जॉन मॉरिसन ने करियर की शुरुआत में कई बार अपने नाम नाम बदलाव किया है। शुरूआती समय में उनका नाम शमैन ऑफ़ सेक्सी (Shaman of Sexy) रखा गया था, लेकिन उनका ये नाम भी फैंस पर कुछ असर नहीं डाल पाया, जिसके बाद उनके कई बार नाम बदले गए। इस दौरान WWE ने उनके नाम जॉन हेनिगन (जोकि असल में उनका नाम है) और जॉनी ब्लेज़ भी रखा गया था।

Ad

ये रिंग नेम भी सिर्फ एक ही हफ्ते तक चल सका था और कंपनी ने इस बार भी उनके रिंग नेम को चेंज कर दिया था। इसके बाद उन्हें जॉनी स्पेड का नाम मिला था लेकिन ये भी आइडिया बाद में ड्रॉप कर दिया था। हालांकि, इसके बाद उन्हें उनका रिंग नेम जॉनी नाइट्रो मिला और उन्होंने इस नाम के साथ ही रिंग में डेब्यू किया था।

#3 उन्होंने अपने करियर में कई जापानी स्टार्स को हराया है

जॉन मॉरिसन
जॉन मॉरिसन

2011 में WWE छोड़ने के बाद से वो लगातार दुनियाभर के प्रमोशन के लिए लड़ते आए हैं। इस दौरान उन्हें काफी समय सफलता भी मिली है। वहीं इसी कड़ी में उन्होंने जापान के कई बड़े स्टार्स को भी हराया है। 2013 में उन्होंने ड्रैगन गेट में हिस्सा लिया था, उन्होंने अकीरा टोज़ावा को हराया था।

Ad

ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिनका विलन बनने के बाद करियर बन गया और 2 जिनका बर्बाद हो गया

आपको बता दें कि अकीरा टोज़ावा इस समय WWE से जुड़े हैं, जहां पर पहले उन्होंने क्रूजरवेट क्लासिक टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था और इसके बाद वो क्रूजरवेट चैंपियन भी बने थे। इसके अलावा PWS इवेंट में उनका सामना जापान के सबसे बड़े स्टार जुशिन 'थंडर' लिगर से हुआ था, इस मुकाबले में भी उन्हें जीत मिली थी। ऐसे में साफ़ है कि उन्होंने अपने करियर में कई बड़ी जीत भी हासिल की है।

#2 जॉन, रोमन रेंस से फाइट करना चाहते हैं

रोमन रेंस
रोमन रेंस

जॉन मॉरिसन ने 2017 में एक इंटरव्यू में रोमन रेंस को लेकर कई हैरान करने वाले बयान दिया था। अपने इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वो एक बार रोमन रेंस के साथ रिंग में जरुर नजर आना चाहेंगे, लेकिन ये तब ही हो सकता है, जब वो रिंग में वर्क करना सीख जाएं।

Ad

ये भी पढ़े: ब्रॉक लैसनर और कोफी किंग्सटन के बीच होने वाले WWE चैंपियनशिप मैच का रिजल्ट हुआ लीक

आपको बता दें कि आलोचक कई बार रोमन रेंस के मूव सेट को लेकर उनकी आलोचना कर चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी रोमन ने डेनियल ब्रायन, एजे स्टाइल्स, सैथ रॉलिंस और लैसनर के साथ कई यादगार मैच फैंस को दिए हैं। इसी इंटरव्यू में उन्होंने अपने पूर्व टैग टीम पार्टनर जोई मर्करी से भी मुकाबले की बात कही थी।

#1 वो सैथ रॉलिंस के खिलाफ भी एक मैच चाहते हैं

रिंग में सैथ रॉलिंस
रिंग में सैथ रॉलिंस"

जॉन मॉरिसन ने 2017 में दिए एक इंटरव्यू में सिर्फ रोमन रेंस पर ही निशाना नहीं साधा था बल्कि उन्होंने सैथ रॉलिंस को लेकर भी कई बड़े बयान दिए थे। इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वो सैथ रॉलिंस के खिलाफ एक बार रिंग में जरुर उतरना चाहेंगे और उन्हें एक कड़ा सबक सिखाना चाहेंगे।

Ad

ये भी पढ़े: जॉन सीना और द मिज जैसे सुपरस्टार्स के साथ लड़ चुके पूर्व चैंपियन की 8 साल बाद होगी WWE वापसी

इस बात को कोई भी शक नहीं है कि दोनों ही स्टार की रिंग स्टाइल्स काफी एक जैसी ही हैं और ये दोनों एक यादगार मैच फैंस को दे सकते हैं ऐसे में ये देखना इस बार दिलचस्प रहेगा कि क्या WWE उनकी इस स्टेटमेंट को लेकर दोनों के फ्यूड को बुक करती है या नहीं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications