WWE: WWE हो या दुनिया का कोई भी प्रो रेसलिंग प्रमोशन, वहां सुपरस्टार्स की सफलता उन्हें मिलने वाली स्टोरीलाइंस और उनके कैरेक्टर बिल्ड-अप पर निर्भर करती है। ऐसे कई सुपरस्टार्स हैं जो विंस मैकमैहन (Vince Mcmahon) के प्रमोशन के लिए बहुत महत्व रखते हैं, जिनके बिना कंपनी को फायदा होने की कल्पना भी नहीं की जा सकती।रोमन रेंस, बॉबी लैश्ले और बियांका ब्लेयर जैसे नामी सुपरस्टार्स WWE में मौजूद चैंपियंस हैं, लेकिन कुछ ऐसे नॉन-चैंपियन सुपरस्टार्स भी हैं जिनका रुतबा किसी चैंपियन से कम नहीं है। इस आर्टिकल में हम उन 4 सुपरस्टार्स के बारे में आपको बताएंगे, जो चैंपियन नहीं हैं लेकिन उनके बिना WWE को बहुत नुकसान झेलना पड़ेगा।#)WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंसSeth “SAN ANTONIOIN” Rollins@WWERollinsGets it. twitter.com/btsportwwe/sta…WWE on BT Sport@btsportwwe.@WWERollins is playing chess, y'all playing chequers 🤫#SmackDown2800258.@WWERollins is playing chess, y'all playing chequers 🤫#SmackDown https://t.co/U5IBqlLMlkGets it. twitter.com/btsportwwe/sta…सैथ रॉलिंस ने साल 2012 में अपना WWE मेन रोस्टर डेब्यू किया था और आगे चलकर उन्होंने कई टाइटल्स जीते और बेबीफेस के अलावा हील किरदार में भी खूब सफलता हासिल की। रॉलिंस कई बार वर्ल्ड चैंपियन बन चुके हैं, लेकिन ये बात आपको चौंका सकती है कि पिछले करीब 2 सालों में उन्होंने कोई चैंपियनशिप नहीं जीती है।काफी लोगों के मन में सवाल उमड़ रहा होगा कि रॉलिंस जैसे टॉप सुपरस्टार पिछले 2 सालों से चैंपियन नहीं बने तो उन्होंने आखिर क्या किया है। उन्होंने इस दौरान डॉमिनिक के इन-रिंग डेब्यू को यादगार बनाया, अब कंपनी छोड़ चुके मर्फी को फेम दिलाया, कोडी रोड्स और सिजेरो समेत कई अन्य सुपरस्टार्स को मजबूत दिखाने का काम किया। रॉलिंस अभी भी अन्य स्टार्स को पुश दिलाने में मदद कर रहे हैं और WWE के प्रति उनका योगदान अतुलनीय रहा है।#)बैकी लिंचThe Man@BeckyLynchWWEYes twitter.com/wweonfox/statu…WWE on FOX@WWEonFOXDoes @BeckyLynchWWE deserve a title match at #SummerSlam? #WWERaw2426260Does @BeckyLynchWWE deserve a title match at #SummerSlam? #WWERaw https://t.co/k0xO96yEr1Yes twitter.com/wweonfox/statu…साल 2015 में WWE मेन रोस्टर डेब्यू करने के बाद से ही बैकी लिंच को बड़ा पुश मिलने लगा था और कुछ समय बाद ही उन्हें विमेंस चैंपियन बनने का गौरव हासिल हुआ। मगर उन्हें जबरदस्त फेम मिलना तब शुरू हुआ, जब उनके द मैन गिमिक ने पूरे प्रो रेसलिंग यूनिवर्स में सुर्खियां बटोरनी शुरू कीं।बैकी की गिनती अब दुनिया की सबसे लोकप्रिय विमेंस प्रो रेसलर्स में की जाती है। इस समय Raw विमेंस चैंपियनशिप फ्यूड का हिस्सा हैं और उनके जरिए बियांका ब्लेयर को एक सफल चैंपियन और एक बेहतर बेबीफेस बनाने की कोशिश की जा रही है। वहीं उनकी स्टार पावर प्रमोशन के लिए बड़े फायदे का सौदा साबित होती आई है।#)सैमी जेनSami Zayn@SamiZaynCan you really say you’re best friends with someone if you haven’t tried to kill them at least once? twitter.com/WWENetwork/sta…WWE Network@WWENetworkRight onto the ladder! @SamiZayn @FightOwensFight #MITB 20164189315Right onto the ladder! 😱@SamiZayn @FightOwensFight ▶️ #MITB 2016 https://t.co/fFQw5eEtqMCan you really say you’re best friends with someone if you haven’t tried to kill them at least once? twitter.com/WWENetwork/sta…सैमी जेन एक समय पर NXT के टॉप बेबीफेस सुपरस्टार्स में से एक हुआ करते थे, जहां उनकी केविन ओवेंस के साथ फ्यूड आइकॉनिक रही। मेन रोस्टर में आने के बाद उन्हें बेबीफेस किरदार में सफलता मिली, लेकिन उन्हें एक बेहतर हील माना जाता है और अपनी मल्टी-टैलेंटेड स्किल्स से कई अन्य रेसलर्स को बड़ा सुपरस्टार बनने में मदद कर चुके हैं।हालांकि वो अपने करियर में ज्यादा मौकों पर चैंपियनशिप नहीं जीत पाए, लेकिन उनका कैरेक्टर हमेशा से फैंस के लिए मनोरंजक साबित होता आया है। मौजूदा समय में उनका कॉन्स्पिरेसी थ्योरिस्ट किरदार भी बहुत मनोरंजक बना हुआ है। अपनी स्किल्स के कारण वो बड़ा फैनबेस तैयार कर पाए हैं और उनके फैंस की संख्या ही WWE को फायदा पहुंचाती आई है।#)ब्रॉक लैसनरWWE@WWEWhoa, @BrockLesnar just said what?!#WWERaw7209519Whoa, @BrockLesnar just said what?!#WWERaw https://t.co/VZgVfUWJ2mब्रॉक लैसनर ने साल 2002 में अपना WWE मेन रोस्टर डेब्यू किया था और कुछ समय बाद ही उन्हें फेम मिलना शुरू हुआ और आगे चलकर वर्ल्ड चैंपियन भी बने। 2004 में कंपनी छोड़ने तक वो बहुत बड़े सुपरस्टार बन चुके थे और 2012 में वापसी तक वो दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल एथलीट्स में से एक बन चुके थे।अक्सर कहा जाता है कि प्रो रेसलिंग वर्ल्ड को ब्रॉक लैसनर जैसा सुपरस्टार दूसरा कभी नहीं मिल पाएगा। उनके आक्रामक रेसलिंग स्टाइल, उनकी फ़िजिक और जबरदस्त पावर के दुनिया में लाखों फैंस हैं। उनकी स्टार पावर इतनी जबरदस्त है कि हर बार उनकी वापसी पर WWE को जबरदस्त फायदा होता आया है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।