4 पार्ट-टाइम WWE Superstars जो Crown Jewel 2022 का हिस्सा बन सकते हैं

..
कौन दिख सकता है मिडिल ईस्ट के सबसे बड़े शो में ?
WWE Crown Jewel में बड़े स्टार्स नजर आ सकते हैं

Crown Jewel: WWE पिछले कुछ सालों से नियमित तौर पर सऊदी अरब में कुछ शोज़ होस्ट कर रहा है। साल 2022 का क्राउन ज्वेल (Crown Jewel) इवेंट 5 नवंबर को रियाद में आयोजित होगा। यह सऊदी अरब में होने वाला कंपनी का 8वां इवेंट है। WWE ने Crown Jewel 2022 के मेन इवेंट का ऐलान कर दिया है।

रोमन रेंस अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप लोगन पॉल के खिलाफ डिफेंड करेंगे। कंपनी जल्द ही कुछ और बड़े मैच बुक कर सकती है और पार्ट-टाइम सुपरस्टार्स की वापसी हो सकती है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 पार्ट-टाइम WWE सुपरस्टार्स के बारे में जानेंगे जो Crown Jewel 2022 का हिस्सा बन सकते हैं।

4- पैट मैकेफी

पूर्व SmackDown कमेंटेटर
पूर्व SmackDown कमेंटेटर

ESPN के College GameDay के कारण पैट मैकेफी इस समय WWE से बाहर चल रहे हैं। फिलहाल उनकी वापसी की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पैट SmackDown में कमेंटेटर होने के अलावा बहुत ही कम मौकों पर एक्शन के लिए रिंग में दिखाई देते हैं। WWE यूनिवर्स भी उनके काम को बहुत पसंद करता है।

पैट मैकेफी आखिरी बार अगस्त में हुए SummerSlam 2022 प्रीमियम लाइव इवेंट में हैप्पी कॉर्बिन के खिलाफ दिखाई दिए थे। पूर्व SmackDown कमेंटेटर सऊदी अरब में होने वाले शो के लिए किसी बड़े प्रतिद्वंदी के खिलाफ वापसी कर सकते हैं। WWE फैंस भी अपने पसंदीदा स्टार को रिंग में लड़ते हुए देखना चाहेंगे।

3- पूर्व WWE यूनिवर्सल चैंपियन गोल्डबर्ग

youtube-cover

गोल्डबर्ग कंपनी के इतिहास के सबसे महान दिग्गजों में से एक हैं। पूर्व WCW स्टार ने हाल ही में खुलासा किया था कि वो अभी भी WWE रोस्टर का हिस्सा हैं और कंपनी में अपनी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। क्रिएटिव टीम मिडिल ईस्ट में गोल्डबर्ग की प्रसिद्धि का फायदा उठाने के लिए उन्हें शो का हिस्सा बना सकती है।

गोल्डबर्ग सऊदी अरब में पहले भी कई बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ लड़ चुके हैं। साल 2020 में वो मिडिल ईस्ट में ही यूनिवर्सल चैंपियन बनने में कामयाब हुए थे। WWE फैंस 55 वर्षीय गोल्डबर्ग की वापसी को हमेशा ही पसंद करते आए हैं। यह संभव है कि पूर्व WCW चैंपियन किसी नए और काबिल सुपरस्टार के खिलाफ शो में दिखेंगे।

2- ब्रॉक लैसनर

youtube-cover

शायद ही कोई रेसलिंग या मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फैन होगा, जो ब्रॉक लैसनर को नहीं जानता होगा। पूर्व WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर कंपनी के सबसे डॉमिनेंट और महान सुपरस्टार्स में से एक हैं। वो आखिरी बार SummerSlam 2022 प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन रेंस के खिलाफ दिखाई दिए थे, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

ब्रॉक लैसनर सऊदी अरब में हुए लगभग सभी शो का हिस्सा रहे हैं। मिडिल ईस्ट के फैंस ब्रॉक को बहुत पसंद करते हैं। यह हो सकता है कि कंपनी ब्रॉक लैसनर जैसे बड़े स्टार को सऊदी अरब में मैच के लिए बुक करें। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अगर बीस्ट शो के लिए वापसी करते हैं, तब वो किसका सामना करेंगे।

1- 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन जॉन सीना

WWE दिग्गज जॉन सीना
WWE दिग्गज जॉन सीना

जॉन सीना ने अपने 2 दशक लंबे WWE करियर में कंपनी के सभी बड़े मुकामों को छुआ है। उन्होंने रिकॉर्ड 16 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप को अपने नाम किया है। उन्होंने लगभग डेढ़ दशक तक कंपनी को अपने दम पर आगे बढ़ाया था। पिछले कुछ वर्षों से हॉलीवुड में व्यस्त होने के कारण सीना WWE रिंग में बहुत ही कम दिखाई देते हैं।

जॉन सीना ने WWE में 20 साल पूरे होने पर वापसी की थी लेकिन लंबे समय से वो इन-रिंग एक्शन में नहीं दिखे हैं। सीना Crown Jewel इवेंट में किसी सुपरस्टार के सरप्राइज विरोधी के रूप में वापसी कर सभी को चौंका सकते हैं। यह भी संभव है कि वो ऑस्टिन थ्योरी के साथ अपनी दुश्मनी को आगे बढ़ाते हुए उनपर हमला करें।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links