WWE: WWE का 2022 सीजन लगभग खत्म हो चुका है, जिसमें शुरू से लेकर अंत तक बहुत दिलचस्प चीज़ें होती देखी गईं। इस समय सबको नए साल का इंतज़ार है, जहां स्टोरीलाइंस को नए सिरे से आगे बढ़ाने की कोशिश की जाएगी और रेसलमेनिया (WrestleMania) सीजन को फैंस के लिए मनोरंजक बनाने के प्रयास किए जाएंगे।मगर अगले साल होने वाली चीज़ों की नींव 2022 में रखी जा चुकी है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम उन 4 कारणों से आपको अवगत कराएंगे, जिनसे 2022 WWE फैंस के लिए एक बहुत बेकार साल साबित हुआ।#)कई फैन फेवरेट WWE सुपरस्टार्स चोटिल हुएJaydonEvans 🏳️‍🌈@JaydonEvans10List of wwe injured superstars: Randy Orton Cody Rhodes Becky Lynch Logan PaulBig EKevin OwensRey MysterioR-TruthNatalyaRick BoogsRobert RoodeTiffany StrattonTommaso CiampaAliyah@tiffstrattonwwe @CiampaWWE @WWE_Aliyah @RonKillings @WWENXT1List of wwe injured superstars: Randy Orton Cody Rhodes Becky Lynch Logan PaulBig EKevin OwensRey MysterioR-TruthNatalyaRick BoogsRobert RoodeTiffany StrattonTommaso CiampaAliyah@tiffstrattonwwe @CiampaWWE @WWE_Aliyah @RonKillings @WWENXT https://t.co/cLqyA5V6MEWWE के लिए साल 2022 संघर्ष भरा रहा है क्योंकि एक समय पर जिन सुपरस्टार्स को बड़ा पुश देने की कोशिश की जा रही थी, वो चोट के कारण कई महीनों तक बाहर हो गए थे। उदाहरण के तौर पर WrestleMania 38 में वापसी के बाद कोडी रोड्स को रोमन रेंस के संभावित चैलेंजर के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन Hell in a Cell 2022 से पहले उन्हें ऐसी चोट लगी जिसकी वजह से वो अभी तक इन-रिंग कम्पटीशन से दूर हैं।दूसरी ओर मार्च में गर्दन में आई चोट के कारण बिग ई का करियर अधर में लटका हुआ है। एक समय पर SummerSlam 2022 में रोमन रेंस vs रैंडी ऑर्टन मैच की रिपोर्ट्स सामने आई थीं, लेकिन कमर की चोट के कारण द वाइपर ब्रेक पर चले गए थे। इनके अलावा भी कई फैन फेवरेट सुपरस्टार्स चोट के कारण ब्रेक पर जा चुके हैं, जिनकी स्टोरीलाइंस को इस साल फैंस बिल्कुल भी इंजॉय नहीं कर पाए।#)रोंडा राउज़ी का SmackDown विमेंस टाइटल रनDripGod_Eli@dripgod_eli@RondaRousey is bad for @WWE she don’t need to be champion she is not making the division any better@RondaRousey is bad for @WWE she don’t need to be champion she is not making the division any betterWWE जैसे बड़े प्रो रेसलिंग प्रमोशन में चैंपियन बनना बड़े सम्मान की बात है, लेकिन एक चैंपियनशिप बेल्ट कंधों पर रखे होने का मतलब उस रेसलर पर पूरे रोस्टर को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होती है। रोंडा राउज़ी ने इस साल 2 बार SmackDown विमेंस टाइटल जीता, दुर्भाग्यवश उनके दोनों चैंपियनशिप रन बहुत खराब साबित हुए।ब्लू ब्रांड का विमेंस टाइटल अभी भी उन्हीं के पास है और इस साल उनके शार्लेट फ्लेयर और लिव मॉर्गन समेत अन्य सुपरस्टार्स के खिलाफ मैच बहुत खराब रहे हैं। कुल मिलकर चैंपियन के रूप में फैंस ने उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं किया है।#)मैंडी रोज़ का रिलीज़ होनाFemale Locker Room@femalelroomFreddie Prinze Jr thinks the release of Mandy Rose was Triple H’s first big ‘fumble’ - also theorizes WWE probably wanted a cut from her FanTime income and she declined. Write Up Full Credit: 411Mania46857Freddie Prinze Jr thinks the release of Mandy Rose was Triple H’s first big ‘fumble’ - also theorizes WWE probably wanted a cut from her FanTime income and she declined. Write Up Full Credit: 411Mania https://t.co/YyLGrTISopमैंडी रोज़ पिछले कई सालों से WWE में काम कर रही थीं। हालांकि मेन रोस्टर पर उन्हें चैंपियनशिप्स की दृष्टि से ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई, लेकिन 2021 में NXT में वापसी के बाद जैसे उनके करियर ने एक नई रफ्तार पकड़ी। टॉक्सिक एट्रेक्शन की लीडर बनने के बाद उन्हें काफी फेम मिला और Halloween Havoc 2021 में नई NXT विमेंस चैंपियन बनीं।अपने टाइटल रन के दौरान मैंडी ने कई नामी सुपरस्टार्स को हराकर अपनी चैंपियनशिप बेल्ट को रिटेन किया। उनका चैंपियनशिप सफर 413 दिनों तक चला और फैंस उन्हें चैंपियन के रूप में बहुत पसंद कर रहे थे, इसलिए जब उन्हें रिलीज़ करने का फैसला लिया गया तो लोग काफी चौंक उठे थे।#)भारतीय सुपरस्टार्स को 2022 में कोई पुश नहीं मिलाWrestlelamia.co.uk@wrestlelamiaJinder Mahal has lost 97% of his matches in 2022. He's a former WWE champion. youtu.be/p4eVEcRrJgY88229Jinder Mahal has lost 97% of his matches in 2022. He's a former WWE champion. youtu.be/p4eVEcRrJgY https://t.co/Hqx6IUboSnWWE में इस समय कई भारतीय सुपरस्टार्स काम कर रहे हैं, जिनमें जिंदर महल, वीर महान और शैंकी जैसे बड़े नाम शामिल हैं। जिंदर को इस साल अपने अधिकांश मैचों में हार मिली और एक पूर्व वर्ल्ड चैंपियन को इस तरीके से बुक किया जाना बहुत खराब फैसला है।इस बीच वीर महान को मेन रोस्टर पर एक बड़ा सिंगल्स सुपरस्टार बनाने की कोशिश की गई और जब फैंस उन्हें पसंद करने लगे थे, तभी उनके पुश को ड्रॉप कर दिया गया। वहीं शैंकी को एक जॉबर के रूप में दिखाया गया। इनमें से किसी भी सुपरस्टार को ऐसा नहीं दिखाया गया, जिससे उन्हें भविष्य में चैंपियनशिप मैच दिया जा सके। कुल मिलाकर 2022 भारतीय सुपरस्टार्स और भारत के फैंस के लिए बहुत खराब रहा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।