WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) की वापसी देखने को मिली। WWE दिग्गज ने पिछले कुछ सालों में टॉप हील स्टार के रूप में काम किया है। हालांकि, अब वो एक बेबीफेस सुपरस्टार की तरह दिखाई दे रहे हैं। WWE समरस्लैम (SummerSlam) 2021 में उन्होंने नए लुक के साथ चौंकाने वाली वापसी की थी। SmackDown के अंतिम एपिसोड में भी लैसनर मौजूद थे। वो एक बेबीफेस सुपरस्टार के कैरेक्टर में नजर आए।I AM 100% ON BOARD WITH THIS BABYFACE RUN FOR BROCK LESNAR!! pic.twitter.com/ZrtSSAhX6P— Kenny Majid - The Not-So-Jaded Member of the IWC (@akfytwrestling) September 11, 2021इस सैगमेंट में वो रोमन रेंस और द उसोज़ के खिलाफ एक्शन में दिखाई दिए। ब्रॉक लैसनर कई सालों से हील के तौर पर नजर आ रहे थे लेकिन अब उनके कैरेक्टर में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कुछ ऐसे कारण हैं जिन्हें देखकर लगता है कि लैसनर बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में जबरदस्त सफलता हासिल करेंगे। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 कारणों के बारे में बात करने वाले हैं जिनकी वजह से ब्रॉक लैसनर को WWE में बेबीफेस सुपरस्टार के कैरेक्टर में सफलता मिलेगी।4- WWE के टॉप हील के खिलाफ ब्रॉक लैसनर दिखाई दे रहे हैंBrock Lesnar and Roman Reigns were just standing in the same ring at MSG. It doesn't get better than that.#SmackDown pic.twitter.com/FMZT3mMmM8— Pro Wrestling Finesse (@ProWFinesse) September 11, 2021यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस के सामने अब जो भी सुपरस्टार आता है, उसे जबरदस्त तरीके से सफलता मिलती है। रोमन रेंस कंपनी के टॉप हील स्टार हैं। उनके खिलाफ जो सुपरस्टार्स स्टोरीलाइन में आता है, उसे फायदा होता है। साथ ही उसे बेबीफेस के रूप में प्रशंसकों से शानदार रिएक्शन मिलता है। ऐसे में लैसनर को जरूर ही टॉप हील के सामने नजर आने से फायदा होगा। ब्रॉक लैसनर को WWE SmackDown में बेबीफेस के रूप में जबरदस्त रिएक्शन मिला है।इसका बड़ा कारण रोमन रेंस को माना जा सकता है। अगर ब्रॉक और रोमन रिंग में होंगे तो लैसनर को ही बेबीफेस के रूप में रिएक्शन मिलेगा। कुछ ऐसा ही देखने को मिला। रोमन के खिलाफ आने से जरूर ही उन्हें बेबीफेस के रूप में शानदार तरीके से सफलता मिलेगी। ब्रॉक लैसनर को आगे भी रोमन के खिलाफ काम करने से फायदा होगा और WWE Extreme Rules के बाद उनकी दुश्मनी चल सकती है।