4 कारण क्यों ब्रॉक लैसनर को WWE में बेबीफेस के रूप में सफलता मिलेगी

WWE में ब्रॉक लैसनर बेबीफेस के रूप में नजर आ रहे हैं
WWE में ब्रॉक लैसनर बेबीफेस के रूप में नजर आ रहे हैं

WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) की वापसी देखने को मिली। WWE दिग्गज ने पिछले कुछ सालों में टॉप हील स्टार के रूप में काम किया है। हालांकि, अब वो एक बेबीफेस सुपरस्टार की तरह दिखाई दे रहे हैं। WWE समरस्लैम (SummerSlam) 2021 में उन्होंने नए लुक के साथ चौंकाने वाली वापसी की थी। SmackDown के अंतिम एपिसोड में भी लैसनर मौजूद थे। वो एक बेबीफेस सुपरस्टार के कैरेक्टर में नजर आए।

इस सैगमेंट में वो रोमन रेंस और द उसोज़ के खिलाफ एक्शन में दिखाई दिए। ब्रॉक लैसनर कई सालों से हील के तौर पर नजर आ रहे थे लेकिन अब उनके कैरेक्टर में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कुछ ऐसे कारण हैं जिन्हें देखकर लगता है कि लैसनर बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में जबरदस्त सफलता हासिल करेंगे। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 कारणों के बारे में बात करने वाले हैं जिनकी वजह से ब्रॉक लैसनर को WWE में बेबीफेस सुपरस्टार के कैरेक्टर में सफलता मिलेगी।

4- WWE के टॉप हील के खिलाफ ब्रॉक लैसनर दिखाई दे रहे हैं

यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस के सामने अब जो भी सुपरस्टार आता है, उसे जबरदस्त तरीके से सफलता मिलती है। रोमन रेंस कंपनी के टॉप हील स्टार हैं। उनके खिलाफ जो सुपरस्टार्स स्टोरीलाइन में आता है, उसे फायदा होता है। साथ ही उसे बेबीफेस के रूप में प्रशंसकों से शानदार रिएक्शन मिलता है। ऐसे में लैसनर को जरूर ही टॉप हील के सामने नजर आने से फायदा होगा। ब्रॉक लैसनर को WWE SmackDown में बेबीफेस के रूप में जबरदस्त रिएक्शन मिला है।

इसका बड़ा कारण रोमन रेंस को माना जा सकता है। अगर ब्रॉक और रोमन रिंग में होंगे तो लैसनर को ही बेबीफेस के रूप में रिएक्शन मिलेगा। कुछ ऐसा ही देखने को मिला। रोमन के खिलाफ आने से जरूर ही उन्हें बेबीफेस के रूप में शानदार तरीके से सफलता मिलेगी। ब्रॉक लैसनर को आगे भी रोमन के खिलाफ काम करने से फायदा होगा और WWE Extreme Rules के बाद उनकी दुश्मनी चल सकती है।

3- नया लुक फैंस को पसंद आया है

ब्रॉक लैसनर काफी सालों से WWE में साधारण लुक में नजर आ रहे थे। वो छोटे बाल रखते थे और क्लीन शेव रखना पसंद करते थे। हर एक फैन को उन्हें उसी लुक में देखने की आदत थी। हालांकि, अब कैरेक्टर में बदलाव करने के बाद लैसनर ने अपने लुक को भी पूरी तरह से बदल दिया है।

यह लुक फैंस को पसंद आया है और इसी वजह से उन्हें अच्छा रिएक्शन मिल रहा है। अगर प्रशंसकों को लुक पसंद नहीं आता तो फिर शायद उन्हें इतना अच्छा रिएक्शन नहीं मिलता। इसी लुक के साथ अब फैंस को उन्हें बेबीफेस के रूप में देखने की आदत हो जाएगी। ऐसे में लैसनर को जरूर सफलता मिलेगी।

2- पॉल हेमन के बिना WWE उन्हें हील की तरह दिखाने की गलती नहीं करेगा

ब्रॉक लैसनर ने पहले हील कैरेक्टर में काफी समय तक काम किया है। उस समय उन्हें पॉल हेमन की वजह से सफलता मिली थी। पॉल उनके लिए चीज़ें प्लान करते थे और इसी वजह से हील के रूप में वो सफल हुए थे। अब ऐसा कुछ रोमन रेंस के लिए कहा जा सकता है। रोमन को हेमन की वजह से सफलता मिली है।

पॉल हेमन एक समय पर दोनों ही सुपरस्टार्स को मैनेज नहीं कर पाएंगे। दरअसल, ऐसे में ब्रॉक लैसनर के लिए हील की तरह काम करना मुश्किल होगा। इसी वजह से WWE उन्हें पॉल हेमन के बिना हील नहीं बनाएगा। ऐसे में लैसनर को बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में ही सफलता मिल सकती है।

1- ब्रॉक लैसनर काफी समय से बेबीफेस के तौर पर नजर नहीं आए हैं

ब्रॉक लैसनर काफी सालों से बेबीफेस की तरह दिखाई नहीं दिए हैं। उन्होंने सालों तक एक मॉन्स्टर की तरह काम किया है। उन्हें कुछ अलग करने के लिए बदलाव की जरूरत थी और इसी वजह से वो बेबीफेस के रूप में दिखाई दे रहे हैं। लैसनर ने काफी समय तक हील की तरह बर्ताव किया है।

उन्हें इसी तरह के गिमिक में सफलता जरूर मिली है। हालांकि, उन्हें पहले बेबीफेस की तरह काम करने पर भी अच्छा पुश दिया गया था। इसी वजह से अब वो एक बार फिर बेबीफेस के रूप में नजर आ रहे हैं। उन्हें इस दौरान भी पहले की तरह सफलता मिल सकती है। इसके चांस काफी ज्यादा नजर आ रहे हैं।