4 बड़े कारण क्यों Brock Lesnar ने WWE SummerSlam 2023 में बेबीफेस टर्न लिया

Ujjaval
WWE SummerSlam 2023 में ब्रॉक लैसनर ने बेबीफेस टर्न लिया
WWE SummerSlam 2023 में ब्रॉक लैसनर ने बेबीफेस टर्न लिया

Brock Lesnar: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2023) में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) इन-रिंग एक्शन में नज़र आए। उनका सामना कोडी रोड्स (Cody Rhodes) से देखने को मिला। दोनों के बीच बेहतरीन मैच हुआ और अंत में रोड्स ने जीत दर्ज की। मैच के बाद ब्रॉक ने रोड्स के प्रति सम्मान जताते हुए फैंस को चौंकाया।

ब्रॉक लैसनर का इसी के साथ बेबीफेस टर्न हो गया है। कुछ बड़े कारणों से लैसनर के कैरेक्टर में चेंज देखने को मिला है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों ब्रॉक लैसनर का बेबीफेस टर्न हुआ है।

4- WWE दिग्गज Brock Lesnar का हील रन बोरिंग हो रहा था

ब्रॉक लैसनर ने सालों तक हील के रूप में काम किया है। वो अपने डॉमिनेंट अंदाज के लिए जाने जाते हैं और इसी वजह से लैसनर करियर में ज्यादातर समय विलन रहे हैं। हालांकि, WrestleMania 39 के बाद लैसनर का हील रन काफी निराशाजनक रहा है।

एक तरह से कहा जा सकता है कि द बीस्ट कुछ अनोखा नहीं कर रहे थे और पहले जैसी चीज़ें देखने को मिल रही थी। इसी वजह से उनका यह रन बोरिंग होते जा रहा था। ऐसे में SummerSlam 2023 में द बीस्ट का बेबीफेस टर्न लेना सही मायने में एक अच्छी चीज़ रही।

3- हील सुपरस्टार्स को आगे लाने के लिए

WWE के पास इस समय टॉप बेबीफेस स्टार्स के रूप में सैथ रॉलिंस, कोडी रोड्स, एजे स्टाइल्स, ड्रू मैकइंटायर और रे मिस्टीरियो हैं। इन सभी का द बीस्ट ने सामना किया हुआ है। अभी WWE के पास रोमन रेंस के स्तर का कोई हील नहीं है। WWE को हील रेसलर्स को बिल्ड करने की सख्त जरूरत है।

इस मामले में द बीस्ट काफी मदद कर सकते हैं। उनका हील के रूप में दोबारा बेबीफेस रेसलर्स से लड़ना अच्छी चीज़ नहीं रहती। अब वो खुद बेबीफेस बनकर कई सारे हील रेसलर्स को आगे लाने का काम कर सकते हैं। वो गुंथर, ब्रॉन्सन रीड, एलए नाइट और सोलो सिकोआ जैसे हील स्टार्स को आगे लाने में मदद कर सकते हैं। इसी कारण उनके कैरेक्टर में चेंज हुआ।

2- फैंस को ब्रॉक लैसनर का छोटा बेबीफेस रन पसंद आया था

SummerSlam 2021 में वापसी करने के बाद ब्रॉक लैसनर ने बेबीफेस के रूप में काम किया। इसके पहले वो सालों तक हील रहे थे। लैसनर का बेबीफेस कैरेक्टर फैंस को पसंद आया। उन्होंने अपने लुक में बदलाव किया और साफ तौर पर वो स्टोरीलाइंस में ज्यादा रुचि लेते हुए दिखाई दिए।

इसी बीच ब्रॉक लैसनर ने रोमन रेंस, बॉबी लैश्ले और ओमोस के खिलाफ बेबीफेस के रूप में काम करके फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। इसी वजह से जब उनका हील टर्न हुआ, तो यह चीज़ कई फैंस को पसंद नहीं आई। हालांकि, ब्रॉक खुद यह चीज़ समझ गए और इसी वजह से वो SummerSlam 2023 में हार के साथ दोबारा बेबीफेस बन गए हैं।

1- ब्रॉक लैसनर के प्रोमो मनोरंजक सैगमेंट सभी मिस कर रहे थे

ब्रॉक लैसनर को अपने ऐतिहासिक करियर में पॉल हेमन द्वारा मैनेज किया गया है। इसी वजह से लैसनर को माइक स्किल्स दिखाने का उतना मौका नहीं मिला। बेबीफेस टर्न लेने के बाद लैसनर ने जिस तरह से प्रोमो कट किए, वो चीज़ सभी को पसंद आई। वो आसानी से कई सारे रेसलर्स की बेइज्जती कर देते थे।

हील बनने के बाद लैसनर ने प्रोमो कट करने कम कर दिए और साफ तौर पर उनके माइक वर्क पर असर लड़ा। यह चीज़ बिजनेस के हिसाब से सही नहीं थी। इसी वजह से ब्रॉक लैसनर को बेबीफेस बनाया गया। अब लैसनर जब भी टीवी स्क्रीन पर आएंगे, तो पहले की तरह तगड़े प्रोमो कट करने की कोशिश करेंगे।

Quick Links

App download animated image Get the free App now