4 कारण क्यों सीएम पंक ने WWE छोड़कर सही निर्णय लिया था

सीएम पंक
सीएम पंक

सीएम पंक (CM Punk) WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। उन्होंने WWE द्वारा जबरदस्त सफलता हासिल की है और पूरी दुनिया में उनके ढेरों फैंस है। 2006 में पंक ने WWE के ECW ब्रांड में डेब्यू किया था और कुछ ही समय में उन्हें मुख्य ब्रांड पर भेज दिया गया था। काफी समय तक मिड-कार्ड डिवीजन में काम करने के बाद उन्हें जबरदस्त पुश मिला।

2008 में सीएम पंक ने WWE में पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती। इसके बाद से वो WWE का सबसे अहम हिस्सा है। साथ ही कई सारे बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ मैच लड़ा और कई दिग्गजों को पराजित भी किया। पंक ने 5 बार WWE की टॉप चैंपियनशिप जीती हैं। इसके अलावा वो ECW और इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन भी बने हैं।

ये भी पढ़े:- WWE की 5 प्रसिद्ध विमेंस सुपरस्टार्स जो 2021 में शादी कर सकती हैं

पंक ने 2014 में अचानक से WWE छोड़ने का निर्णय लिया। इसके बाद से ही वो WWE या किसी अन्य रेसलिंग प्रमोशन में नजर नहीं आए हैं। कई फैंस को पंक का WWE को छोड़ना अच्छा नहीं लगा। खैर, कुछ ऐसे कारण है जिससे पता चलता है कि सीएम पंक ने WWE छोड़कर काफी अच्छा काम किया है।

4- WWE उस समय सीएम पंक के बजाय पार्ट-टाइमर्स पर ज्यादा ध्यान दे रहा था

सीएम पंक 2014 से पहले तक WWE का सबसे बड़ा नाम बन गए थे। इस दौरान कई अन्य नए सुपरस्टार्स भी टैलेंट का जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बावजूद जब भी WWE के बड़े पीपीवी या सुपरस्टार्स को बड़े मौके देने की बात आती थी तो पार्ट-टाइम सुपरस्टार्स को पहले मौका दिया जाता था। पंक को ये चीज़ बिल्कुल पसंद नहीं आती थी। साथ ही उन्होंने कई बार इस विषय में बात भी की थी।

ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने जॉन सीना को मैच में बुरी तरह लहूलुहान कर दिया था

WWE ने WrestleMania में द रॉक और जॉन सीना के मैच में वर्ल्ड चैंपियनशिप को जोड़ने के लिए द रॉक के खिलाफ सीएम पंक को हारने के लिए बुक किया था। ये काफी निराशाजनक चीज़ थी। उनके जाने के बाद भी ये चीज़ें बिल्कुल भी नहीं बदली है और उनका ये WWE से जाने का निर्णय काफी बढ़िया था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

3- सीएम पंक को नई चीज़ें ट्राय करने का मौका मिला है

सीएम पंक ने WWE से जाने के बाद कई चीज़ों में हाथ आजमाया है। पहले वो सिर्फ एक प्रोफेशनल रेसलर और WWE सुपरस्टार थे। इसके बावजूद WWE से जाने के बाद उन्हें नई चीज़ें करने का मौका मिला।

उन्होंने UFC में काम किया। साथ ही उन्होंने कमेंटेटर के रूप में काम किया और उन्होंने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया। वो WWE बैकस्टेज शो में भी नजर आए थे। इससे पता चलता है कि सीएम पंक ने WWE से जाने के बाद नई चीज़ों को ट्राय किया और उनके लिए ये सही निर्णय था।

2- उनका रेसलिंग से मन उठ गया था

सीएम पंक ने कई मौकों पर WWE छोड़ने के बाद बताया है कि उनका रेसलिंग से मन उठ गया था। साथ ही उन्हें रिंग में लड़ने में कोई मजा नहीं आता था। यही एक कारण था जिनकी वजह से उन्होंने WWE से जाने का निर्णय लिया था।

उनका ये निर्णय काफी सही रहा क्योंकि उन्हें उस काम में मजा नहीं आ रहा था। इसके चलते कहा जा सकता है कि WWE से जाने का ये निर्णय उनके लिए सही रहा था।

1- WWE उन्हें धीरे-धीरे खराब तरीके से बुक करता जा रहा था

सीएम पंक को पहले ही WWE में काम करने में मजा नहीं आ रहा। ऊपर से WWE उनकी बुकिंग को खराब करते जा रहा था। पंक ने बताया था कि WrestleMania 30 में उनका मैच ट्रिपल एच से होने वाला था।

इस दौरान WWE ने उन्हें एच के हाथों मैच में हारने के लिए बुक किया था। पंक को ये बात पता चली थी और इसके चलते उन्हें WWE को पहले ही छोड़ने का निर्णय ले लिया था। ये काफी सही साबित हुआ क्योंकि उनका WWE करियर एक सही जगह पर खत्म हुआ और उनका करियर खराब होते-होते बचा।

ये भी पढ़ें;- 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने जॉन सीना की हजारों फैंस के सामने बुरी तरह बेइज्जती की थी