WWE समरस्लैम में द फीन्ड ने ब्रॉन स्ट्रोमैन को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद रोमन रेंस ने आकर उनपर पीछे से हमला किया और फिर दोनों स्टार्स पर बुरी तरह हमला किया। पेबैक में भी रोमन रेंस ने फीन्ड से चैंपियनशिप छीन ली। इसके बाद से फीन्ड बेबीफेस के तौर पर नजर आए हैं।रोमन रेंस का हील टर्न हो गया है। ब्रॉन स्ट्रोमैन भी हील के रूप में ही काम कर रहे हैं। इस वजह से स्मैकडाउन को एक बेबीफेस की जरूरत है। फीन्ड ये काम कर सकते हैं। वो अबतक हील बनकर रहे हैं लेकिन इस बड़ी हार के बाद उनके गिमिक में बदलाव आएगा। स्मैकडाउन के अंतिम एपिसोड में वायट बेबीफेस की तरह बर्ताव कर रहे थे। इसलिए हम बात करने वाले हैं 4 कारणों के बारे में जिनकी वजह से द फीन्ड WWE में अच्छे बेबीफेस बन सकते हैं।4- एलेक्सा ब्लिस, द फीन्ड को बेबीफेस में बदल सकती हैं#TheFiend @WWEBrayWyatt has a fan. #WWEPayback @AlexaBliss_WWE pic.twitter.com/XAzcROXoZv— WWE (@WWE) August 31, 2020पिछले कुछ समय में देखा गया है कि फीन्ड पूरी तरह से एलेक्सा ब्लिस की ओर आकर्षित हो रहे हैं। इस समय वो एक ही स्टोरीलाइन में है।ये भी पढ़ें:- 3 कारण क्यों रेट्रीब्यूशन को लाना WWE की सबसे बड़ी गलती थीइसमें WWE एलेक्सा ब्लिस और फीन्ड को साथ दिखा सकता है। ब्लिस ने पहले स्ट्रोमैन को बदलने का प्रयास किया लेकिन वो सफल नहीं हुई। अब वो वायट को बदल सकती है।3- पहली बार उनके WWE गिमिक में बदलाव होगाA big shake-up to the main event scene... https://t.co/SUUYbW5eZg— Cultaholic Wrestling (@Cultaholic) September 1, 2020ब्रे वायट अपने पहले 'ईटर ऑफ वर्ल्डस' गिमिक में हील की भूमिका निभाते थे। द फीन्ड के गिमिक को लाने के बाद भी वो हील ही रहे थे।ऐसे में अब उनके कैरेक्टर में पहली बार बदलाव देखने को मिलेगा। इस वजह से ब्रे का गिमिक फ्रेश होगा। वो द फीन्ड को और भी ज्यादा रोचक बना सकते हैं।ये भी पढ़ें:- 4 बड़े सुपरस्टार्स जिनके WWE छोड़ने से काफी ज्यादा नुकसान हुआ