4 कारणों से Roman Reigns को WWE Clash at the Castle में अपना टाइटल जरूर हार जाना चाहिए 

Clash at the Castle में फैंस को एक यादगार मेन इवेंट देखने को मिलेगा
Clash at the Castle में फैंस को एक यादगार मेन इवेंट देखने को मिलेगा

Roman Reigns: WWE ने समरस्लैम 2022 (SummerSlam) को यादगार बनाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी थी। हालांकि SummerSlam के खत्म होने के बाद WWE ने अपने अगले प्रीमियम इवेंट क्लैश एट द कैसल (Clash at the Castle) को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इस शो के मेन इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) अपने अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप को ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) के खिलाफ डिफेंड करते हुए नजर आएंगे।

ड्रू मैकइंटायर ने शेमस को हराकर ये मौका हासिल किया है। वहीं, रोमन रेंस ने भी ब्रॉक लैसनर को मात दी है। ऐसे में ये दोनों ही स्टार्स इस समय इस मैच को जीतने के दावेदार के रूप में देखे जा रहे हैं। हालांकि आइये जानते हैं कि इस मैच में क्यों रोमन रेंस को हारना चाहियए:

#4 WWE के नए पोस्टर बॉय को आगे करने के लिए

SummerSlam 2020 में वापस आने के बाद से रोमन रेंस लगातार मेन इवेंट का हिस्सा बने हुए हैं। वो WWE प्रोग्रामिंग के सबसे बड़े स्टार के रूप में बुक किया जा रहे हैं। वो लगातार शो के मेन पोस्टर पर नजर आ रहे हैं। इसके अलावा प्रीमियम लाइव इवेंट में भी उन्हें सबसे बड़े स्टार के रूप में बुक किया जा रहा है। इसमें कोई भी शक नहीं है कि रोमन रेंस ने इस रोल को बेहद शानदार तरह से निभाया है, लेकिन किसी भी स्टार का ओवर पुश फैंस को उनके खिलाफ कर सकता है। ऐसे में अब WWE ड्रू मैकइंटायर को इस रोल में पुश कर सकता है।

WWE में वापस आने के बाद से ही ड्रू मैकइंटायर ने खुद को मेन इवेंट स्टार के रूप में साबित किया है। फैंस भी उन्हें रिंग में देखना पसंद करते हैं। उनके कैरेक्टर को भी फैंस पसंद कर रहे हैं। ऐसे में WWE अब उन्हें मेन इवेंट स्टार के रूप में पुश कर सकता है और उन्हें ही अपना नया पोस्टर बॉय बना सकता है।

#3 फैंस के सामने चैंपियनशिप जीतने के लिए

Royal Rumble 2020 जीतने के बाद फैंस को उम्मीद थी कि वो ड्रू मैकइंटायर को लाइव वर्ल्ड चैंपियन बनते हुए देख पाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका क्योंकि कोरोना की वजह से फैंस की एरीना में एंट्री बैन कर दी गई थी। कोरोना की वजह से ही WWE ने WrestleMania 36 परफॉर्मेंस सेंटर में आयोजित किया था। इस दौरान शो में एक भी फैन नहीं था। इस मेगा इवेंट में ड्रू मैकइंटायर ने ब्रॉक लैसनर को हराकर वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी।

इस वजह से WWE ड्रू मैकइंटायर के नेक्स्ट टाइटल रन को फैंस के सामने शुरू कर सकता है। इससे फैंस भी ड्रू मैकइंटायर से ज्यादा से ज्यादा जुड़ पाएंगे और उनके पास भी खुद को एक अच्छा चैंपियन साबित करने का मौका होगा।

#2 रोमन रेंस को नई स्टोरीलाइन का हिस्सा बनाने के लिए

रोमन रेंस ने चैंपियन के रूप में लगभग हर बड़े स्टार को मात दी है। उनके ट्राइबल चीफ कैरेक्टर को भी फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। उनके इस कैरेक्टर की वजह से ही अब फैंस उनके और द रॉक के बीच मैच की मांग कर रहे हैं। रॉक और रोमन रेंस का मैच बिना किसी टाइटल के भी मेन इवेंट में शामिल किया जा सकता है। ऐसे में इस मैच को बुक करने के लिए WWE रोमन रेंस से टाइटल वापस ले सकता है।

टाइटल मैच हारने के बाद रोमन रेंस और ज्यादा अपने हील कैरेक्टर पर वर्क कर सकते हैं,जिसके बाद WWE उन्हें द रॉक के खिलाफ ड्रीम मैच में बुक कर सकता है। इस मैच को देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं।

#1 न्यू स्टोरीलाइन के लिए

WWE यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में रोमन रेंस कई बड़े स्टार्स को मात दे चुके हैं। इसमें जॉन सीना, ऐज और गोल्डबर्ग जैसे बड़े स्टार हैं। ऐसे में अब WWE में इवेंट में नई स्टोरीलाइन शामिल करने के लिए ड्रू मैकइंटायर को चैंपियन के रूप में आगे कर सकती है। इससे WWE के पास कई और नई स्टोरीलाइन बुक करने का भी मौका होगा।

ड्रू मैकइंटायर के चैंपियन बनने के बाद WWE रिडल और थ्योरी जैसे स्टार्स को भी मेन इवेंट के लिए पुश कर सकता है। इसके अलावा WWE के पास रोमन रेंस को भी और नई स्टोरीलाइन में शामिल करने का मौका होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links