4 कारण क्यों WWE ने जिंदर महल के साथ भारतीय सुपरस्टार्स शैंकी और वीर को जोड़ा है

Raw
Raw

WWE रॉ (Raw) का ये एपिसोड भारतीय फैंस के लिए जरूर खास रहा होगा। दरअसल, Raw के इस एपिसोड में जिंदर महल (Jinder Mahal) की वापसी देखने को मिली। उन्होंने इस दौरान जैफ हार्डी का एक सिंगल्स मैच में सामना किया था। जिंदर महल ने मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए जैफ हार्डी पर अपना फिनिशर खल्लास लगाया और अहम जीत दर्ज की।

जिंदर महल ने इसके पहले अपना अंतिम मैच सुपरस्टार स्पेक्टिकल में लड़ा था जिसका आयोजन जनवरी में देखने को मिला था। लगभग 5 महीने बाद वो WWE के मुख्य टेलीविजन पर दिखाई दिए। उन्होंने पूरे एक साल बार Raw में वापसी की क्योंकि उन्होंने रेड ब्रांड पर अपना अंतिम मैच 27 अप्रैल 2020 को लड़ा था।

ये भी पढ़ें:- WWE Raw रिजल्ट्स: भारतीय दिग्गज ने की धमाकेदार वापसी, मेन इवेंट में 174 किलो के पूर्व चैंपियन ने मचाया जबरदस्त बवाल

बड़ी बात ये थी कि वो अपने साथ वीर और शैंकी को लेकर आए थे। दोनों ही फेमस भारतीय सुपरस्टार्स है। दोनों पहली बार Raw में दिखाई दिए। वो जिंदर महल के साथ आए थे। हर किसी के मन में सवाल होगा कि आखिर इन दोनों ही सुपरस्टार्स को जिंदर महल के साथ किस कारण से जोड़ा गया। इसलिए इस आर्टिकल में 4 कारणों के बारे में बात करने वाले हैं जिनकी वजह से उन्हें जिंदर महल के साथ जोड़ा गया।

4- पूर्व WWE चैंपियन जिंदर महल की वजह से उन्हें पहचान मिलेगी

भारत में रेसलिंग फैंस ने जरूर ही शैंकी सिंह और वीर का नाम सुना होगा। इसके बावजूद दोनों ही सुपरस्टार्स को अमेरिकी फैंस समेत अन्य देशों के प्रशंसक नहीं जानते हैं। दूसरी ओर पूर्व चैंपियन जिंदर महल को लगभग हर एक WWE फैन काफी अच्छे से जानता है क्योंकि वो एक चर्चित हील सुपरस्टार है।

ये भी पढ़ें:- भारतीय मूल के रेसलर जिंदर महल ने लगभग 1 साल बाद नए लुक में वापसी कर मचाया बवाल, WWE दिग्गज को किया धराशाई

ऐसे में अपने मेन रोस्टर WWE करियर की शुरुआत में जिंदर महल के साथ दिखाई देने से दोनों ही तगड़े सुपरस्टार्स भी फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं। जिंदर महल आगे भी उन्हें इसे तरह से फैंस का दोनों WWE सुपरस्टार्स से परिचय करा सकते हैं। इससे दोनों ही सुपरस्टार्स को काफी ज्यादा मदद मिलेगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

3- जिंदर महल की मदद से दोनों सुपरस्टार्स को टैग टीम डिवीजन में आगे लाने के लिए

WWE का टैग टीम डिवीजन काफी ज्यादा कमजोर है। देखा जाए तो पिछले कुछ समय में WWE ने SmackDown के टैग टीम डिवीजन को बेहतर कर दिया था। इसके साथ ही Raw में भी कई सुपरस्टार्स ने मिलकर टैग टीम बना ली है। पिछले कुछ समय में रिडल और रैंडी ऑर्टन साथ आए हैं। इसके अलावा एजे स्टाइल्स और ओमोस ने टैग टीम डिवीजन में कदम रखा है।

वाइकिंग रेडर्स की जबरदस्त वापसी हुई है। ऐसे में देखकर संकेत मिल रहे हैं कि WWE अपने Raw ब्रांड में कुछ टैग टीमों को ला रहा है। इसके चलते ही शैंकी और वीर को Raw में लाया गया। वो जिंदर महल के साथ रहते हुए टैग टीम डिवीजन में कदम रखते हैं। ऐसे में महल के साथ रहने से उन्हें टैग टीम डिवीजन में जगह मिल जाएगी।

2- जिंदर महल के पास प्रोमो स्किल्स है और वो उनके लिए प्रोमो कट कर सकते हैं

WWE में शैंकी सिंह और वीर नए हैं। उन्हें WWE के टेलीविजन पर काम करने का अभी ज्यादा अनुभव नहीं है। ऐसे में अगर वो जिंदर महल के बिना डेब्यू करते तो शायद उन्हें भविष्य में किसी स्टोरीलाइन के दौरान प्रोमो कट करने में दिक्कत होती। कई सुपरस्टार्स धीरे-धीरे अपनी प्रोमो स्किल्स को सुधारते हैं।

ऐसे में उन्हें भी समय लगेगा। दूसरी और जिंदर महल माइक पर जबरदस्त काम करते हैं। ऐसे में शैंकी और वीर की किसी भी स्टोरीलाइन में अब प्रोमो कट करने में दिक्कत नहीं होगी क्योंकि जिंदर उनकी इस चीज़ में मदद कर पाएंगे। WWE की ओर से जिंदर को इन दोनों के साथ जोड़ना एक जबरदस्त निर्णय है।

1- WWE में भारत की फैक्शन बनाने के लिए

WWE में भारतीय फैक्शन देखने को मिलेगी। इसके पहले भी जिंदर महल और सिंह ब्रदर्स काम करते थे। इसके बावजूद सिंह ब्रदर्स सिर्फ जिंदर महल के साथ दिखाई देते थे। वो काफी कम मैच लड़ते थे। वो ज्यादातर मौकों पर सिर्फ जिंदर महल की मदद करते हुए दिखाई दिया करते थे। इसके बावजूद अब ऐसा नहीं होगा।

WWE में पहली बार भारत की फैक्शन देखने को मिलेगी। इस समय सौरव गुर्जर दिखाई नहीं दिए थे। भविष्य में उन्हें भी इस ग्रुप का हिस्सा बनाया जा सकता है। ऐसे में पहला मौका होगा जब इतने भारतीय सुपरस्टार्स एक ब्रांड पर साथ काम करते हुए दिखाई देंगे। फैक्शन के रूप में इन सभी सुपरस्टार्स को सफलता भी जरूर मिल सकती हैं।

ये भी पढ़ें:- Raw, अच्छी और बुरी बातें: भारतीय सुपरस्टार ने लंबे समय बाद जीता मैच, मेन इवेंट में WWE ने की बड़ी गलती

Quick Links