4 ताकतवर सुपरस्टार्स जिन्होंने WWE में द ग्रेट खली को उठाया हुआ है

WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने द ग्रेट खली को उठाया
WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने द ग्रेट खली को उठाया

द ग्रेट खली (The Great Khali) का नाम WWE के सबसे लंबे, तगड़े सुपरस्टार्स में से एक के रूप में ही नहीं बल्कि सबसे पहले भारतीय WWE वर्ल्ड चैंपियन के रूप में भी याद रखा जाएगा। साल 2021 में ही उन्हें WWE ने हॉल ऑफ फेम से सम्मानित किया है, जिसने उनकी महानता को और भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है।

अपने WWE डेब्यू में ही अंडरटेकर (Undertaker) की पीट-पीटकर बुरी हालत कर देना और उसके बाद द डेड मैन की मदद से उनका बड़ा हील सुपरस्टार बनना दर्शा रहा था कि WWE उन्हें बहुत बड़ा पुश देना चाहती थी और इसी कारण वो आगे चलकर वर्ल्ड चैंपियन बने।

ये भी पढ़ें: WWE इतिहास में देखे गए 5 सबसे बड़े धोखे

खली का वजन 150 किलो से भी ऊपर रहा है, इसलिए उन्हें हवा में अधर उठाना हर किसी के बस की बात नहीं है। लेकिन WWE में ऐसे कई ताकतवर रेसलर्स भी रहे हैं, जिन्होंने खली जैसे जायंट सुपरस्टार को भी ऊपर उठा दिया था। इसलिए आइए जानते हैं उन 5 ताकतवर सुपरस्टार्स के बारे में जिन्होंने WWE में द ग्रेट खली को उठाया हुआ है।

ये भी पढ़ें: 3 बड़े सुपरस्टार्स जो WWE में रोमन रेंस और अंडरटेकर को भी हरा चुके हैं

WWE दिग्गज जॉन सीना ने द ग्रेट खली को कंधों पर उठाया

youtube-cover

साल 2007 में WrestleMania 23 के बाद उस समय WWE चैंपियन रहे जॉन सीना की दुश्मनी द ग्रेट खली से शुरू हुई। पहली उनकी भिड़ंत Judgement Day पीपीवी में हुई, लेकिन मैच का फिनिश बाद में चलकर विवाद का कारण बना, इसलिए दोनों के बीच One Night Stand नाम के पीपीवी में रीमैच बुक किया गया।

हम सभी जानते हैं कि सीना अपने करियर में बड़े-बड़े सुपरस्टार्स को अपने कंधों पर उठाकर एटीट्यूड एडजस्टमेंट लगाते आए हैं। दोनों के बीच 'फॉल्स काउंट एनीवेयर' मैच बुक किया गया, जिसमें द चैम्प ने एंट्रेंस रैम्प के बराबर में खड़ी एक क्रेन के ऊपर चढ़कर खली को अपने कंधों पर उठाकर एटीट्यूड एडजस्टमेंट लगाया था। अंत में सीना ने अपने टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड किया था।

ये भी पढ़ें: 5 बड़े सुपरस्टार्स जो WWE में कभी वापस नहीं आएंगे

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

रायबैक ने द ग्रेट खली को कंधों पर उठाकर लगाया जबरदस्त फिनिशर

youtube-cover

वैसे तो रायबैक साल 2016 में ही WWE छोड़ चुके हैं, लेकिन आपको बता दें कि एक समय पर उन्हें इतना तगड़ा पुश मिल रहा था कि जो भी उनके सामने आ रहा था उसे मुंह की खानी पड़ रही थी। इस दौरान एक Raw एपिसोड में द ग्रेट खली ने उनकी ताकत की कड़ी परीक्षा ली। रायबैक उस समय शैल शॉक्ड को अपने फिनिशिंग मूव के रूप में इस्तेमाल करते थे। Raw के उस मैच में रायबैक ने 150 किलो से भी ज्यादा वजन के सुपरस्टार को अपने कंधों पर उठाकर सभी को चौंका दिया था।

सिजेरो की गज़ब की ताकत

youtube-cover

WWE सुपरस्टार सिजेरो चाहे देखने में ज्यादा तगड़े ना नजर आते हों, लेकिन वो एक बेहतरीन वेटलिफ्टर रहे हैं और प्रो रेसलिंग रिंग में भी कई भारी सुपरस्टार्स को हवा में ऊपर उठाया हुआ है। स्विस सुपरस्टार और द ग्रेट खली का WWE रिंग में कई बार आमना-सामना हो चुका है।

वहीं Battleground 2013 में दोनों एक टैग टीम मैच में आमने-सामने आए थे। सिजेरो के पार्टनर जैक स्वैगर रहे और सेंटिनो मारेला ने खली का साथ निभाया। इसी मैच में सिजेरो काफी देर तक खली को हवा में उठाकर सिजेरो स्विंग लगाते रहे थे।

बतिस्ता

youtube-cover

बतिस्ता एक अच्छे बॉडीबिल्डर और WWE के सबसे ताकतवर सुपरस्टार्स में उनका नाम गिना जाता है। द एनीमल WWE में द ग्रेट खली के सबसे बड़े दुश्मनों में से एक रहे और दोनों ने कई बार रिंग में एक-दूसरे की पीट-पीटकर बुरी हालत भी की हुई है।

Unforgiven 2007 में खली को बतिस्ता और रे मिस्टीरियो के खिलाफ ट्रिपल थ्रेट मैच में अपने वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल को डिफेंड करना था। मैच का सबसे यादगार लम्हा तब आया जब बतिस्ता ने खली को हवा में उठाकर उन्हें जोरदार स्पाइन बस्टर लगाकर चैंपियनशिप अपने नाम की थी।

Quick Links