4 Superstars जिन्हें फैंस भूल गए लेकिन उन्होंने WWE में Roman Reigns को चारों खाने चित कर हराया है

जानिए WWE दिग्गज रोमन रेंस को कब-कब हार मिली?
जानिए WWE दिग्गज रोमन रेंस को कब-कब हार मिली?

Roman Reigns: WWE में पिछले चार साल रोमन रेंस (Roman Reigns) आकर्षण का केंद्र रहे। हील के तौर पर उन्होंने जबरदस्त काम किया। 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे। इस दौरान उन्होंने कुछ दिग्गजों को हराया। WWE WrestleMania XL में पिछले महीने कोडी रोड्स (Cody Rhodes) ने उन्हें हराकर उनकी बादशाहत खत्म की।

Ad

रोमन रेंस के पिछले चार साल में जितने भी मैच हुए वो सब शानदार रहे। रेंस के जो भी दुश्मन रहे उनके ऊपर सभी की नजरें रहीं। हालांकि, कोई भी रेंस को हरा नहीं पाया। रोमन लंबे समय से कंपनी में काम कर रहे हैं। WWE में कुछ सुपरस्टार्स ऐसे भी हैं जिन्होंने ट्राइबल चीफ को हराया है लेकिन इन स्टार्स को फैंस भूल गए हैं। इस आर्टिकल में हम उन चार सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्होंने रोमन को हराया है लेकिन शायद ही फैंस को याद होगा।

#4 WWE दिग्गज विंस मैकमैहन के बेटे शेन मैकमैहन

youtube-cover
Ad

शेन मैकमैहन अब WWE में कम ही नज़र आते हैं। वो पार्ट-टाइमर के रूप में काम करते हैं। WWE में वो जबरदस्त काम कर चुके हैं। WWE WrestleMania 39 में पिछले साल उन्होंने सरप्राइज एंट्री कर सभी को चौंका दिया था।

साल 2019 में रोमन रेंस को मैकमैहन हरा चुके हैं। दोनों के बीच सऊदी अरब में Super ShowDown इवेंट में सिंगल्स मुकाबला हुआ था। इस मुकाबले में शेन का साथ ड्रू मैकइंटायर ने दिया था। रेंस को ड्रू की दखलअंदाजी की वजह से हार का सामना करना पड़ा था। फैंस को इन दोनों की राइवलरी में बहुत मजा आया था।

#3 पूर्व WWE सुपरस्टार एरिक रोवन

youtube-cover
Ad

एरिक रोवन ने वायट फैमिली में रहते हुए बहुत अच्छा काम किया था। साल 2020 में उन्हें WWE ने रिलीज कर दिया था। हालांकि, अब खबर सामने आ रही है कि उन्होंने कंपनी के साथ दोबारा कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है।

आप यकीन नहीं मानेंगे लेकिन रोवन भी रेंस को हरा चुके हैं। साल 2019 में रोवन और डेनियल ब्रायन के साथ रेंस स्टोरीलाइन में थे। इसके तहत WWE Clash of Champions में रेंस और रोवन के बीच नो DQ मैच हुआ था। ल्यूक हार्पर ने वापसी कर इस मुकाबले में दखलअंदाजी की थी। उनकी वजह से रेंस को हार का सामना करना पड़ा था। ट्राइबल चीफ हार के बाद बहुत निराश दिखे थे।

#2 & 1 पूर्व WWE सुपरस्टार जिंदर महल और इलायस

साल 2018 में हुआ था धमाकेदार मैच
साल 2018 में हुआ था धमाकेदार मैच

जिंदर महल और इलायस दोनों कंपनी से रिलीज हो चुके हैं। पिछले साल सितंबर में WWE के साथ इलायस का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था। इसके बाद उन्होंने नया कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया। वहीं जिंदर को पिछले महीने कंपनी ने रिलीज कर दिया था।

आपको बता दें ये दोनों सुपरस्टार्स रोमन रेंस को हरा चुके हैं। साल 2018 में रेंस और महल की शानदार राइवलरी रही थी। इस फ्यूड में रोमन का साथ सैथ रॉलिंस और जिंदर का साथ इलायस ने दिया था। 4 जून को हुए Raw के एपिसोड में शानदार टैग टीम मैच देखने को मिला था। मुकाबले में भारतीय सुपरस्टार सुनील सिंह ने भी दखलअंदाजी की थी। अंत में रेंस और रॉलिंस को हार का सामना करना पड़ा था।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications