इस महीने WWE का सबसे बड़ा पीपीवी समरस्लैम होने वाला है। और इसे लेकर WWE रॉ और स्मैकडाउन में काफी धमाका होने वाला है। 23 अगस्त को इस बड़े पीपीवी का आयोजन होगा। हालांकि इस बार जो स्थान तय किया गया था वहां इस पीपीवी का आयोजन नहीं होगा। अभी ये पीपीवी कहां होगा इसके बारे में कोई बात क्लीयर नहीं है। समरस्लैम के मैच कार्ड में कई मैच जोड़ा दिए गए है। कई बड़े चैंपियनशिप मैच यहां पर होंगे। लेकिन सबसे बड़ी बात ये है कि कई बड़े WWE सुपरस्टार इस शो का हिस्सा नहीं होंगे। आइए उन चार सुपरस्टार्स के बारे मेंं जानते हैं जिनके इस पीपीवी में हिस्सा लेने को लेकर संशय बरकरार है।
WWE सुपरस्टार ऑस्टिन थ्योरी
सैथ रॉलिंस की फैक्शन में AOP के अलावा ऑस्टिन थ्योरी भी शामिल हैं। AOP का तो सभी को पता है कि वो इस पीपीवी का हिस्सा नहीं होंगे। लेकिन ऑस्टिन थ्योरी को लेकर संशय अभी भी। इस सुपरस्टार ने जब रॉ में कदम रखा था तो इन्हें पुश दिया गया था। लेकिन बाद में अचानक से वो रॉ से गायब हो गए। एक रिपोर्ट में ये कहा गया है कि ऑस्टिन थ्योरी को WWE ने सस्पेंड किया है। हालांकि अभी तक इस बात का पूरी तरह से खुलासा नहीं हुआ है। अगर ऐसा सच में होता है तो फिर सैथ रॉलिंस के कॉर्नर पर ऑस्टिन थ्योरी समरस्लैम में नजर नहीं आएंगे। समरस्लैम में सैथ रॉलिंस का मुकाबला डॉमिनिक के साथ होगा।
WWE सुपरस्टार नाया जैक्स
हाल ही में नाया जैक्स को जुर्माना लगाया गया था। रॉ में उन्होंने WWE ऑफिशियल के ऊपर हाथ उठाया था। बाद में नाया जैक्स को इसके लिए सस्पेंड भी कर दिया गया था। इसका मतलब ये है कि WWE उन्हें कुछ समय के लिए ऑफ टेलीविजन रखना चाहता है। और अब पूरी तरह से ये उम्मीद जताई जा रहा है कि वो समरस्लैम का हिस्सा नहीं होंगी। हालांकि समरस्लैम को अभी समय बचा है। इस बात का क्लीयर नहीं है कि वो हिस्सा होंगी या नहीं।
ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिनके साथ ब्रॉक लैसनर का रीमैच होना चाहिए