Current AEW Champions Who Left WWE: WWE और AEW मौजूदा समय में दुनिया के दो सबसे बड़े रेसलिंग प्रमोशन हैं। WWE काफी सालों से इस बिजनेस में हैं और AEW की शुरुआत 2019 में हुई थी। इसके बाद से कई सारे रेसलर्स ने WWE को अलिवदा कहा और कुछ को खुद कंपनी ने रिलीज कर दिया। इनमें से ढेरों रेसलर्स ने AEW में कदम रखते हुए नई शुरुआत की। कुछ सुपरस्टार्स काफी सफल हुए और कुछ को निराशा हाथ लगी है। इस समय AEW में अलग-अलग चैंपियनशिप है और कई टैलेंटेड स्टार्स इन्हें होल्ड कर रहे हैं। इसी बीच कुछ पूर्व WWE स्टार्स भी चैंपियन बने हुए हैं। इस आर्टिकल में हम WWE को छोड़कर जाने वाले 4 पूर्व WWE स्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो अभी AEW में चैंपियन हैं।4- पूर्व WWE स्टार मर्सेडीज़ मोने मौजूदा AEW TBS चैंपियन हैं View this post on Instagram Instagram Postसाशा बैंक्स ने WWE में काफी सालों तक काम किया और वो कंपनी की सबसे बड़ी विमेंस स्टार्स में से एक रहीं। बैंक्स मई 2022 में नेओमी के साथ मिलकर वॉकआउट कर गई थीं क्योंकि वो WWE में अपनी बुकिंग से खुश नहीं थीं। इसके बाद से वो कंपनी में नज़र नहीं आईं। साशा ने अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद 2023 में मर्सेडीज़ मोने नाम से NJPW में काम किया। 2024 में काफी इंतजार के बाद उन्होंने AEW में अपना डेब्यू किया।मर्सेडीज़ ने आते ही Double or Nothing में अपने पहले मैच में इतिहास रच दिया। उन्होंने विलो नाईटइंगेल को हराकर TBS चैंपियनशिप जीती और यह टाइटल इसके बाद से ही उनके पास है। मोने ने अभी तक चैंपियन के तौर पर अच्छा काम किया है। WWE में जिस तरह से साशा को बड़ी स्टार के रूप में बुक किया जाता था, उसी तरह उन्हें AEW में भी बुकिंग मिल रही है।3&2- पूर्व WWE स्टार्स क्लॉडियो कास्टगनोली और पैक अभी AEW में ट्रियोज़ चैंपियन हैं View this post on Instagram Instagram Postक्लॉडियो कास्टगनोली और पैक दोनों ही पहले WWE में काम कर चुके हैं। पैक ने 2018 में WWE को अलविदा कहने का फैसला किया था और उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया। उन्होंने इसके बाद इंडिपेंडेंट सर्किट पर काम किया और फिर AEW की 2019 में शुरुआत होने के बाद उनके साथ जुड़ गए। WWE में सिजेरो नाम से काम करने वाले क्लॉडियो कास्टगनोली का फरवरी 2022 में कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया।उन्हें WWE द्वारा नई डील पसंद नहीं आई और वो कंपनी से चले गए। उन्होंने इसी साल AEW में कदम रखा और उनका यहां रन तगड़ा रहा। अभी पैक और क्लॉडियो कास्टगनोली साथ में काम कर रहे हैं। वो हाल ही में व्हीलर यूटा के साथ मिलकर AEW ट्रियोज़ चैंपियन बने हैं और फैंस को उनके इस टाइटल रन से काफी उम्मीद है। हालांकि, उनके ग्रुप में ब्रायन को धोखा मिलने के कारण जरूर थोड़ी दरार आई है।1- WWE छोड़कर गए ब्रायन डेनियलसन अभी AEW चैंपियन हैं View this post on Instagram Instagram Postब्रायन डेनियलसन मौजूदा समय में AEW के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। वो इसके पहले सालों तक WWE में डेनियल ब्रायन नाम से काम करते हुए नज़र आए। 2021 में उन्होंने WWE से कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद रीसाइन नहीं करते हुए AEW में कदम रखा। उनका AEW में रन काफी शानदार रहा और उन्होंने कई बेहतरीन मैच दिए। हाल ही में ब्रायन को अपनी मेहनत का फल मिला।उन्होंने All In इवेंट में इतिहास रचते हुए स्वर्व स्ट्रिकलैंड को हराकर AEW वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। डेनियलसन अपने फुल-टाइम रेसलिंग करियर के अंत पर हैं और ऐसे में उनका चैंपियन बनना फैंस को पसंद आया। फैंस अब उनके इस टाइटल रन के लिए उत्साहित नज़र आ रहे हैं। हालांकि, कई फैंस उन्हें AEW से जाने के बाद दोबारा WWE में जरूर देखना चाहेंगे लेकिन अभी इसके चांस थोड़े कम ही लग रहे हैं।