4 सुपरस्टार्स जिन्हें कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद AEW छोड़कर WWE में वापसी करने की सख्त जरूरत है

Ujjaval
WWE में इन स्टार्स की वापसी होनी चाहिए (Photo: Saraya & Adam Copeland Instagram)
WWE में इन स्टार्स की वापसी होनी चाहिए (Photo: Saraya & Adam Copeland Instagram)

Stars Needs Left AEW Return WWE: WWE और AEW इस समय रेसलिंग जगत के दो सबसे प्रमुख प्रमोशन हैं। पिछले कुछ साल में ऑल एलीट रेसलिंग में कई सारे पूर्व WWE स्टार्स ने कदम रखा है। इसमें से कुछ बेहद सफल रहे हैं और कुछ को उतने मौके नहीं मिले हैं। पिछले कुछ समय में कुछ AEW स्टार्स ने कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद WWE में डेब्यू किया है। यह चीज आगे भी जारी रह सकती है। इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद AEW छोड़कर WWE में वापसी करने की सख्त जरूरत है।

Ad

4- WWE में मौजूदा AEW स्टार सराया को वापसी करनी चाहिए

Ad

पेज ने WWE में काफी साल तक काम किया लेकिन गंभीर रूप से चोटिल होने के बाद उन्हें रिटायरमेंट लेना पड़ा। उन्होंने WWE से कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद AEW में कदम रखा। शुरुआत में सराया बहुत सफल रहीं और उन्होंने विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप पर भी कब्जा किया। पिछले कुछ महीनों से सराया टीवी से गायब हैं और फैंस उन्हें मिस कर रहे हैं। लग रहा है कि टोनी खान के पास इस दिग्गज स्टार के लिए कोई प्लान नहीं है। इसी वजह से सराया को अब WWE में वापसी करने की सख्त जरूरत है। वो WWE में आकर बवाल मचा सकती हैं और टॉप पर तेजी से जा सकती हैं।

3- WWE में कीथ ली को AEW से कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद वापस आना चाहिए

Ad

कीथ ली NXT में काफी सफल रहे और वो ट्रिपल एच के पसंदीदा स्टार्स में से एक रहे हैं। कीथ ने WWE से रिलीज होने के बाद AEW में कदम रखा। इस कंपनी में उनका रन बेहद ही निराशाजनक साबित हुआ है। कीथ ने सिर्फ एक बार टैग टीम चैंपियनशिप जीती है। इसके अलावा वो AEW रन के दौरान बहुत संघर्ष करते हुए नज़र आए हैं और अभी चोट के कारण बाहर हैं। ली को AEW से डील खत्म होने के बाद WWE में वापसी करनी चाहिए। ट्रिपल एच ने नेतृत्व में उन्हें बहुत ही तगड़ा पुश मिल सकता है और वो कंपनी के टॉप पर जा सकते हैं।

2- एडम कोल को AEW छोड़कर WWE में आना चाहिए

Ad

एडम कोल ने ट्रिपल एच के नेतृत्व में WWE के NXT ब्रांड में अच्छा काम किया था। वो ब्रांड का मुख्य फेस थे लेकिन उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद AEW में जाने का फैसला किया। कोल को AEW में डेब्यू किए हुए बहुत समय हो गया है लेकिन अब तक वो एक चैंपियनशिप भी नहीं जीत पाए हैं। वो ज्यादातर समय चोटिल रहे हैं और अन्य मौकों पर उन्हें पुश नहीं मिला है। इसी कारण कोल को अब कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद WWE में वापसी करनी चाहिए। ट्रिपल एच के कारण उन्हें फायदा मिल सकता है।

1- WWE दिग्गज कोप को AEW छोड़ना चाहिए

Ad

WWE दिग्गज ऐज ने AEW में 2023 के अंत में डेब्यू किया था। इसके बाद से वो वहां काम कर रहे हैं लेकिन फैंस को उनका यह रन पसंद नहीं आ रहा है। वो लगातार शोज़ का हिस्सा बन रहे हैं और वर्ल्ड टाइटल स्टोरीलाइन में हैं। इन सभी चीजों के बावजूद दिग्गज को लेकर उतनी हाइप नहीं है। इसका बड़ा कारण यह है कि AEW व्यूअरशिप के मामले में बहुत ज्यादा संघर्ष कर रहा है। इसी वजह से उनकी लिगेसी पर फर्क पड़ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने अपना अजीब सा नाम कोप रख लिया है, जिसका भी सभी मजाक उड़ा रहे हैं। फैंस उनके ऐतिहासिक करियर का अंत AEW नहीं, बल्कि WWE में देखना चाहते हैं। इसी कारण उन्हें WWE में वापसी की सख्त जरूरत है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications