विंस मैकमैहन (Vince Mcmahon) को WWE के चेयरमैन का पद संभालने के बाद कई बड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ा है। पिछले 4 दशकों में वो अपने समय से आगे के बारे में सोचकर फैसले लेते आए हैं, इसी कारण आज WWE का नाम प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री में टॉप पर लिया जाता है।
समय बीतने के साथ प्रो रेसलिंग वर्ल्ड में कम्पटीशन लेवल लगातार बढ़ता रहा है और यही बात WWE पर भी लागू होती है। यहां किसी रेसलर के लिए जगह बनाना ही बहुत बड़ी उपलब्धि के समान होता है और कोई चैंपियनशिप जीतने सबसे मुश्किल कामों में से एक होता है।
ये भी पढ़ें: WWE Wrestlemania 37 के बाद ऐज के 5 संभावित प्रतिद्वंदी
हर दौर में WWE में कुछ टॉप सुपरस्टार्स रहे हैं, कुछ मिड-कार्ड डिविजन का भार संभालते हैं तो कुछ को सफल होने के कुछ खास मौके नहीं मिल पाते। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम उन कुछ सुपरस्टार्स के नाम आपको बताएंगे जो अभी WWE का हिस्सा हैं लेकिन उन्हें कोई काम नहीं मिल पा रहा है।
ये भी पढ़ें: 5 बड़े सुपरस्टार्स जो WWE में चैंपियन बनने के हकदार नहीं थे
WWE सुपरस्टार हम्बर्टो कारिलो

हम्बर्टो कारिलो साल 2019 में अक्टूबर के महीने में WWE मेन रोस्टर के फुल टाइम मेंबर बने थे। आते ही उन्हें Raw में पुश मिलने लगा था और ऐसी भी खबरें आईं कि WWE की रेड ब्रांड के पूर्व एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर रहे पॉल हेमन कारिलो को बड़े स्टार के रूप में दिखाना चाहते थे। लेकिन ऐसा होने से पहले ही हेमन को SmackDown में भेज दिया गया।
तभी से कारिलो संघर्ष करते दिखाई पड़ रहे हैं। मेन रोस्टर में आते ही उन्होंने उस समय के WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन एजे स्टाइल्स को चैलेंज किया और उनके साथ कई अच्छे मैच भी लड़े। आखिरी बार उन्हें WWE रिंग में Wrestlemania 37 से पूर्व SmackDown में हुए आंद्रे द जायंट मेमोरियल बैटल रॉयल में परफॉर्म करते देखा गया था और इसे छोड़ दें तो वो पिछले कई महीनों से WWE टीवी पर भी नजर नहीं आए हैं।
ये भी पढ़ें: 7 WWE ड्रीम मैच जिन्हें पूरी दुनिया देखना चाहती है
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।
निकी क्रॉस

कुछ समय पहले उन्हें एलेक्सा ब्लिस की टैग टीम पार्टनर बनाया गया था, इस दौरान दोनों ने मिलकर 2 बार WWE विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम की थी। एक समय पर ऐसा भी लगा कि WWE उन्हें एलेक्सा ब्लिस और द फीन्ड की स्टोरीलाइन से जोड़ना चाहती है।
दुर्भाग्यवश क्रॉस को इस बार भी नजरंदाज कर दिया गया। ब्लिस से अलग होने के बाद क्रॉस का मोमेंटम पूरी तरह बिगड़ चुका है। आलम ये है कि पिछले करीब 4 महीनों में उन्होंने केवल 2 मैच लड़े हैं, जिनमें से एक विमेंस Royal Rumble मैच रहा।
मोजो रॉले

मोजो रॉले WWE में अधिकांश समय पर एक लोअर कार्ड सुपरस्टार की भूमिका निभाते नजर आए हैं। साल 2012 से कंपनी से जुड़े रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिल सकी है। इस दौरान वो 7 बार WWE 24/7 चैंपियन भी बन चुके हैं।
इस बीच उन्हें केविन ओवेंस और ड्रू मैकइंटायर जैसे बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ मैच देकर हल्का पुश देने की कोशिश भी की गई, लेकिन वो खुद को बड़ा सुपरस्टार साबित करने में नाकाम रहे। अब हालत ऐसी हो चुकी है कि पिछले करीब एक साल से उन्हें कोई मैच नहीं मिला है।
मिकी जेम्स

मिकी जेम्स को प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री में 2 दशकों से भी ज्यादा समय का अनुभव हासिल है। साल 2016 में उनकी WWE में वापसी हुई, कुछ समय NXT में परफॉर्म करने के बाद उनका मेन रोस्टर में रिटर्न हुआ। जेम्स WWE में 5 बार विमेंस चैंपियन और 1 बार डीवाज़ चैंपियन भी रही हैं।
दुर्भाग्यवश पिछले 2 सालों से जेम्स WWE में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई हैं। यहां तक कि WWE में उनका आखिरी सिंगल्स मैच सितंबर 2020 में आया, जहां उन्हें ज़ेलिना वेगा के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। वहीं आखिरी बार WWE रिंग में वो 2021 विमेंस Royal Rumble मैच में नजर आई थीं।