Royal Rumble 2024 में नज़र आए 4 बड़े सुपरस्टार्स जो अब WWE का हिस्सा नहीं हैं

WWE
पिछले साल कुछ स्टार्स ने WWE को अलविदा कह दिया (Photo: WWE.com)

Stars Participants Royal Rumble 2024 Left WWE: कुछ हफ्तोंं में Royal Rumble 2025 के रूप में WWE का इस साल का पहला प्रीमियम लाइव इवेंट होने वाला है। इसे लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। कंपनी ने भी शो को हिट बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। WWE के लिए 2024 बहुत ही जबरदस्त रहा है। हालांकि, कुछ स्टार्स को कंपनी ने रिलीज भी किया और कुछ ने अपने मन मुताबिक छोड़ दिया। इस आर्टिकल में हम उन 4 बड़े सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो Royal Rumble 2024 का हिस्सा रहे थे लेकिन वो अब WWE छोड़ चुके हैं।

Ad

#4 WWE में इंडी हार्टवेल का करियर ज्यादा लंबा नहीं चला

youtube-cover
Ad

पिछले साल नवंबर में WWE ने इंडी हार्टवेल को रिलीज कर सभी को चौंका दिया था। 2019 में उन्होंने कंपनी में एंट्री की थी। इसके बाद उनका NXT में प्रदर्शन जबरदस्त रहा था। वो विमेंस NXT चैंपियन भी रहीं। हालांकि, WWE में उनका करियर ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। 2024 में हुए विमेंस रॉयल रंबल मैच में हार्टवेल ने 6वें नंबर पर एंट्री की थी। उन्हें बेली ने एलिमिनेट किया था।

#3 WWE ने अप्रैल में दिया था ज़ाया ली को झटका

Ad

जाया ली ने भी साल 2019 में WWE में एंट्री की थी। इसके बाद उन्होंने NXT में अपना जलवा दिखाया। 2021 में SmackDown में उन्होंने कदम रखा। 2023 में उन्हें Raw में ड्राफ्ट किया गया। इसके बाद लगा था कि उनका करियर ऊंची उड़ान भरेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पिछले साल अप्रैल में कंपनी ने उन्हें रिलीज कर दिया। 2024 के विमेंस रॉयल रंबल मैच में ली ने 16वें नंबर पर एंट्री की थी। उन्हें नाया जैक्स ने एलिमिनेट किया था।

#2 WWE में पिछले कुछ साल बॉबी लैश्ले के लिए अच्छे नहींं रहे

Ad

WWE में बॉबी लैश्ले को अच्छी सफलता मिली है। हालांकि, ट्रिपल एच के एरा में वो ज्यादा कुछ खास नहीं कर पाए। WWE में पहला रन उनका 2005 से 2008 और दूसरा 2018 से 2024 का रहा। उन्हें दूसरे रन में कंपनी में अच्छी सफलता मिली। अगस्त, 2024 में WWE के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था और इसके बाद उन्होंने खुद कंपनी छोड़ दी। पिछले साल मेंस रॉयल रंबल मैच में उन्होंने 11वें नंबर पर एंट्री की थी।

#1 WWE द्वारा रिकोशे को बड़ा पुश नहीं दिया गया

रिकोशे ने भी साल 2018 से 2024 तक WWE में बढ़िया काम किया था। हालांकि, कंपनी द्वारा उनकी क्षमता के अनुरूप उन्हें कभी बड़ा पुश नहीं दिया गया। जून, 2024 के अंत में रिकोशे ने WWE छोड़कर सभी को चौंका दिया था। अगस्त में उन्होंने AEW में कदम रखा। पिछले साल मेंस रॉयल रंबल मैच में उन्होंने 28वें नंबर पर एंट्री की थी। उन्हें ड्रू मैकइंटायर ने एलिमिनेट किया था।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications