Superstars Who Can Debut Main Roster Starting 2025: हर साल WWE यूनिवर्स को कुछ नए रेसलर्स से परिचित कराया जाता है। 2025 में ट्रिपल एच (Triple H) मेन रोस्टर में कुछ नाम जोड़ने पर विचार कर सकते हैं। अच्छा प्रदर्शन कर रहे स्टार्स को बड़ा मौका दिया जा सकता है। 2024 में कई स्टार्स मेन रोस्टर में कदम रखने के बाद अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहे हैं। इस साल भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है। इस आर्टिकल में हम उन चार सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिनका 2025 की शुरुआत के साथ WWE के मेन रोस्टर पर धमाकेदार डेब्यू देखने को मिल सकता है।#4 WWE Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में मिल सकता है सरप्राइज View this post on Instagram Instagram PostWWE ने पिछले कुछ हफ्तों में Raw पर एक सुपरस्टार के आगमन के संकेत दिए हैं। उनका नाम पूर्व AEW स्टार पेंटा है। रेसलिंग वर्ल्ड में खूब वाहवाही वो अभी तक लूट चुके हैं। ऐसा लग रहा है कि पेंटा ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। कई लोगों का मानना है कि Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में उनकी एंट्री हो सकती है। कंपनी में पेंटा जैसे हाईफ्लायर का होना बहुत अच्छी बात होगी क्योंकि वो डिवीजन को ऊपर उठाने में बड़ी मदद कर सकते हैं।#3 WWE मेन रोस्टर में ट्रिक विलियम्स की हो सकती है एंट्रीNXT चैंपियन ट्रिक विलियम्स ने बता दिया है कि वो रिंग में कुछ भी करने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं। अब उन्हें एक बड़े स्टार के रूप में देखा जा रहा है। उनके काम की बहुत तारीफ हो रही है। बुकर टी के समर्थन के साथ फैंस 2025 की शुरुआत में ट्रिक को मेन रोस्टर में कदम रखते हुए देख सकते हैं। SmackDown ब्रांड में एंट्री कर वो कार्मेलो हेज के साथ जुड़ सकते हैं। ऐसा हुआ तो कहीं ना कहीं ये उनके करियर के लिए अच्छी बात रहेगी।#2 WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किए हुए हिकुलियो को बहुत समय हो गया है View this post on Instagram Instagram Postहिकुलियो ने पिछले साल अगस्त में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया था। अभी तक उनका डेब्यू नहीं हो पाया है। WWE सही मौके की तलाश में है। Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच ट्राइबल कॉम्बैट मैच होने वाला है। वहां पर आकर हिकुलियो धमाल मचा सकते हैं। इस चीज की बहुत ज्यादा संभावनाएं लग रही हैं। हो सकता है कि वो आकर रोमन के ऊपर अटैक कर दें।#1 WWE सुपरस्टार रॉक्सेन परेज़ को मिल सकता है तोहफा View this post on Instagram Instagram Postरॉक्सेन परेज़ के भी WWE मेन रोस्टर में एंट्री के चांस बहुत ज्यादा लग रहे हैं। फैंस दो बार की NXT विमेंस चैंपियन को अपना खिताब छोड़कर बड़ा कदम उठाते हुए देख सकते हैं। कई बार इस चीज के संकेत मिल चुके हैं। NXT में अभी तक परेज़ ने अच्छा काम कर सभी का दिल जीता है। मेन रोस्टर में अगर रॉक्सेन की एंट्री होती है तो कंपनी को भी फायदा होगा। विमेंस डिवीजन और ज्यादा मजबूत हो जाएगा।