Bad Blood से पहले WWE को मिला नया चैंपियन, फेमस स्टार ने रचा इतिहास, CM Punk का जलवा

WWE NXT का शो रहा धमाकेदार (Photo: WWE.com)
WWE NXT का शो रहा धमाकेदार (Photo: WWE.com)

Trick Williams New NXT Champion: WWE NXT का लेटेस्ट एपिसोड बहुत ही जबरदस्त रहा। CW Network पर डेवलपमेंटल ब्रांड का ये पहला शो था। फैंस को कुछ बड़े मुकाबले देखने को मिले। मेन रोस्टर के कुछ स्टार्स ने भी अपनी स्पेशल एपीयरेंस दी। बड़ी बात ये है कि फैंस को नया NXT चैंपियन भी मिल गया है। ट्रिक विलियम्स (Trick Williams) ने दूसरी बार चैंपियनशिप हासिल कर अपने करियर में इतिहास रच दिया है। उन्होंने ईथन पेज को हराया। पेज के शानदार 86 दिनों के टाइटल रन का अंत विलियम्स ने किया।

Ad
Ad

पिछले महीने सीएम पंक NXT के एक एपिसोड में आए थे। उन्होंने ऐलान किया था कि वो NXT के CW डेब्यू पर होने वाले ईथन पेज और ट्रिक विलियम्स के चैंपियनशिप मैच में स्पेशल गेस्ट रेफरी की भूमिका निभाएंगे। इसके बाद फैंस काफी उत्साहित हो गए थे। बड़ी बात ये है कि शो का आयोजन शिकागो में हुआ, जो सीएम पंक का होमटाउन है। खैर NXT के शो में पेज और विलियम्स के बीच टाइटल के लिए मैच हुआ। दोनों ने तगड़ा मुकाबला फैंस को दिया। मुकाबले के दौरान पेज की कई बार पंक से भी बहस देखने को मिली।

ईथन पेज और ट्रिक विलियम्स से जिस तरह के मुकाबले की उम्मीद फैंस ने की थी वैसा ही देखने को मिला। दोनों स्टार्स ने जीत हासिल करने के लिए सारी हदें पार कीं। शुरूआत में पेज ने अपना दबदबा बनाया था लेकिन अंत में उनकी रफ्तार धीमी पड़ गई। इसका पूरा फायदा विलियम्स ने उठाया। उन्होंने ईथन को ट्रिक शॉट मूव लगाया और पिन करते हुए शानदार जीत दर्ज की। मुकाबले के बाद भी बवाल देखने को मिला। ट्रिक ने अपनी जीत को सेलिब्रेट किया और पंक ने पेज पर GTS लगा दिया। पंक का जलवा देखकर एरीना में मौजूद फैंस काफी खुश हुए।

WWE Bad Blood 2024 में सीएम पंक का भी दिखेगा जलवा

5 अक्टूबर, 2024 को WWE Bad Blood का आयोजन होगा। इससे पहले कंपनी को नया NXT चैंपियन मिल गया है। Bad Blood में सीएम पंक भी एक्शन में नज़र आएंगे। ड्रू मैकइंटायर के साथ उनका Hell in a Cell मैच होगा। फैंस दोनों के मुकाबले के लिए काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं। बड़ी बात ये है कि पंक और ड्रू की टक्कर मेन इवेंट में देखने को मिलेगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications