WWE: WWE में स्टोरीलाइंस के आगे बढ़ते रहने के लिए जरूरी है कि सुपरस्टार्स को सही समय पर पुश दिया जाता रहे। इस समय ऐसे कई सुपरस्टार्स हैं जिन्हें बड़ा पुश मिल रहा है, जिनमें से कई चैंपियन बनने या चैंपियनशिप मैच प्राप्त करने के बहुत करीब आ पहुंचे हैं।मगर ऐसे भी कुछ नाम हैं, जिन्हें पुश की काफी जरूरत है लेकिन ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे कंपनी अभी उन्हें किसी तरह का अच्छा मोमेंटम देने के मूड में नहीं है। इसलिए इस आर्टिकल में हम उन 4 सुपरस्टार्स के बारे में आपको बताएंगे जिन्हें पुश की सख्त जरूरत है लेकिन WWE उन्हें खराब तरीके से बुक कर रही है।4)WWE के पास Drew Mcintyre के लिए बड़े प्लान नहीं View this post on Instagram Instagram Postड्रू मैकइंटायर ने कई महीनों का ब्रेक लेने के बाद Money in the Bank 2023 में वापसी कर आईसी चैंपियन गुंथर को कन्फ्रंट किया था। वो SummerSlam में गुंथर को हराकर चैंपियन बनने में नाकाम रहे, जिसके बाद उन्हें स्टोरीलाइन पाने के लिए भी संघर्ष करते देखा गया है।मगर Raw के हालिया एपिसोड में मैट रिडल ने उनके सामने टीम बनाने का ऑफर रखा, लेकिन इसी बीच उन्हें हील टर्न दिए जाने के भी संकेत मिले हैं। आमतौर पर उन रेसलर्स के किरदार में बड़ा बदलाव किया जाता है, जिन्हें बड़ा पुश मिलने वाला होता है। लेकिन रिडल खुद पुश के लिए संघर्ष कर रहे हैं तो भला वो द स्कॉटिश वॉरियर को क्या फायदा दिला पाएंगे। किसी टॉप सुपरस्टार के खिलाफ जाकर हील टर्न लेना मैकइंटायर के लिए अधिक फायदेमंद हो सकता था।3)वीर महान और 2)सौरव गुर्जर उर्फ सांगा - द इंडस शेर View this post on Instagram Instagram Post2023 ड्राफ्ट में वीर महान और सौरव गुर्जर उर्फ सांगा की टीम, द इंडस शेर को Raw में भेजा गया था। ये भारतीय सुपरस्टार्स की जोड़ी इससे पहले NXT में धमाल मचा चुकी थी और मेन रोस्टर पर जिंदर महल के रूप में एक मैनेजर का होना उन्हें एक बड़ी टीम के रूप में प्रदर्शित कर रहा था। उन्हें कुछ हफ्तों तक बहुत मजबूत भी दिखाया गया, लेकिन अब ऐसा लगता है जैसे उनके पुश को ड्रॉप किया जा चुका है।द इंडस शेर को बड़ा पुश मिलना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि अगले महीने WWE भारत में Superstar Spectacle 2023 का आयोजन करने वाला है। इस भारतीय टीम को मेन रोस्टर पर जबरदस्त तरीके से हाइप किया जाना चाहिए, लेकिन इससे उलट कंपनी उन्हें ऑन-स्क्रीन टाइम भी नहीं दे रही है।1)एजे स्टाइल्स View this post on Instagram Instagram Postएजे स्टाइल्स ने पिछले साल द ओसी के साथ रियूनियन किया था, जिसके बाद ऐसा लगने लगा था जैसे WWE को एक और डॉमिनेंट फैक्शन मिलने वाला है। दुर्भाग्यवश कुछ हफ्तों बाद ही द ओसी भी अपना मोमेंटम खो चुका था। जहां तक स्टाइल्स की बात है वो काफी समय से किसी बड़ी स्टोरीलाइन का हिस्सा नहीं बन पाए हैं।उनका कैरियन क्रॉस के साथ एंगल कई महीनों से चला आ रहा है, मगर इससे दोनों सुपरस्टार्स में से किसी को कोई फायदा नहीं हुआ है। हालांकि वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे, लेकिन वहां उन्हें सैथ रॉलिंस के हाथों हार झेलनी पड़ी। मौजूदा परिस्थिति स्पष्ट दर्शा रही है कि स्टाइल्स के किरदार को एक नई शुरुआत की सख्त जरूरत है।