4 सुपरस्टार्स जिनपर WWE ने लाखों रुपयों का जुर्माना लगाया

WWE ने इन सुपरस्टार्स पर भारी जुर्माना लगाया हुआ है
WWE ने इन सुपरस्टार्स पर भारी जुर्माना लगाया हुआ है

WWE सुपरस्टार्स को बहुत कड़े नियमों का पालन करना होता है और उनका उल्लंघन करने पर उन्हें कई बार भारी कीमत भी चुकानी पड़ती है। ऐसे कई नामी सुपरस्टार्स भी रहे हैं, जिन्हें नियम तोड़ने पर विंस मैकमैहन (Vince Mcmahon) ने बहुत कड़ी सज़ा दी हुई है।

यहां सभी को अपने प्रोफेशन के दायरे में रहकर काम करना होता है और जो इस दायरे से बाहर आने की कोशिश करता आई। उनमें से किसी को सस्पेंड होना पड़ता है तो किसी पर भारी जुर्माना भी लगा दिया जाता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आइए जानते हैं उन 4 बड़े WWE सुपरस्टार्स के बारे में जिनपर लाखों-करोड़ों रुपयों का जुर्माना लगा था।

WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर

इस लिस्ट में जुड़ा सबसे नया और सबसे बड़ा नाम ब्रॉक लैसनर का है, जिनपर हाल ही में बहुत बड़ा जुर्माना लगाया गया है। आपको याद दिला दें कि Crown Jewel 2021 के WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में द उसोज ने रोमन रेंस को जीतने में मदद की थी, जिससे लैसनर काफी गुस्से में नजर आए।

उससे अगले SmackDown एपिसोड के शुरुआती सैगमेंट में उन्होंने रेंस और द उसोज की पीट-पीटकर बुरी हालत कर दी। इस बीच उन्होंने रेफरी, अन्य ऑफिशियल्स पर अटैक किया, जिसके बाद एडम पीयर्स ने उन्हें कुछ सस्पेंड करने की बात कही। इस बात को सुनकर लैसनर को ज्यादा गुस्सा आ गया और उन्होंने पीयर्स पर भी बुरी तरह से हमला कर दिया।

पीयर्स पर हुए उसी अटैक के कारण WWE ने उनपर 1 मिलियन यूएस डॉलर्स का जुर्माना लगाया है, जिसे भारतीय करेंसी में तब्दील किया जाए तो करीब साढ़े 7 करोड़ रुपये बनते हैं। WWE हॉल ऑफ फेमर टेड डी बियासी ने लैसनर पर तंज कसते हुए ट्विटर पर लिखा है कि, "लैसनर अगर तुम्हें जुर्माना चुकाने के लिए लोन चाहिए तो मैं तुम्हारी एक व्यक्ति से बात करवा सकता हूं।"

शार्लेट फ्लेयर

WWE Survivor Series 2018 में शार्लेट फ्लेयर का सामना पहली बार रोंडा राउजी से हुआ। राउजी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्टार रही हैं, वहीं शार्लेट को मौजूदा समय में सबसे बेहतरीन विमेंस इन रिंग परफॉर्मर्स में से एक माना जाता है। इसलिए फैंस भी इस मुकाबले को देखने के लिए उत्साहित थे।

मैच जबरदस्त अंदाज में शुरू हुआ, लेकिन इसका अंत द क्वीन द्वारा केंडो स्टिक का इस्तेमाल किए जाने की वजह से DQ से हुआ। मैच खत्म होने के बाद शार्लेट ने पहले केंडो स्टिक्स से राउजी पर वार किए, फिर स्टील चेयर पर 'नेचुरल सिलेक्शन' मूव लगाया और उसके बाद राउजी के सिर को चेयर में फंसाकर स्टॉम्प भी लगाया।

इस उग्र रवैये के चलते उनपर एक लाख डॉलर्स का जुर्माना लगाया गया, जो भारतीय करेंसी में करीब 75 लाख रुपये बनते हैं। वहीं इसी साल अप्रैल के महीने में उन्हें एक WWE ऑफिशियल पर अटैक के चलते इतनी ही कीमत चुकानी पड़ी थी।

शेमस

साल 2012 के अप्रैल महीने के एक SmackDown एपिसोड में शेमस और अल्बर्टो डेल रियो का मैच हुआ। जिसमें डेल रियो स्टील चेयर रिंग में लेकर आए, मगर जब रेफरी की नजर पड़ी तब तक चेयर शेमस के हाथों में आ चुकी थी। इसके चलते रेफरी ने द केल्टिक वॉरियर को मैच डिसक्वालीफाई कर दिया।

वहीं मैच के बाद जब शेमस स्टील चेयर से डेल रियो पर अटैक करने गए तो रेफरी ने उनके हाथ से चेयर छीन ली। इसलिए शेमस को गुस्सा आ गया और उन्होंने खतरनाक तरीके से रेफरी पर ब्रोग किक लगा दी। WWE के ऑफिशियल पर हुए इस अटैक के कारण उन्हें 5 लाख डॉलर्स का जुर्माना भरना पड़ा था।

ब्रॉन स्ट्रोमैन

साल 2019 की शुरुआत में ब्रॉन स्ट्रोमैन WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप फ्यूड में शामिल थे। जनवरी महीने के एक Raw एपिसोड में हुए सैगमेंट में हैप्पी कॉर्बिन के साथ उनकी काफी बहस हुई। इसलिए सैगमेंट के बाद स्ट्रोमैन, कॉर्बिन को ढूंढते नजर आए। उनके सामने जो भी आ रहा था वो उसकी बुरी तरह पिटाई कर रहे थे।

स्ट्रोमैन ने इसी बीच विंस मैकमैहन की लिमोज़ीन कार के शीशे को तोड़कर कॉर्बिन को ढूंढ निकाला, लेकिन वो भाग निकले। जिसके बाद द मॉन्स्टर अमंग मेन ने गुस्से में कार की खिड़की को भी तोड़ा। इसी के चलते WWE ने उनपर एक लाख डॉलर्स का जुर्माना लगाया और उन्हें Royal Rumble पीपीवी में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच से भी बाहर कर दिया।

Quick Links