4 Superstars जिन्हें WWE ने चैंपियन बनाकर बड़ी गलती की

क्या WWE को इन सुपरस्टार्स को चैंपियन बनाना चाहिए था?
क्या WWE को इन सुपरस्टार्स को चैंपियन बनाना चाहिए था?

द ग्रेट खली - WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप

द ग्रेट खली ने साल 2006 में अपना WWE डेब्यू किया था और आते ही उन्हें द अंडरटेकर के खिलाफ स्टोरीलाइन मिलना दर्शा रहा था कि कंपनी उन्हें बड़े हील सुपरस्टार के रूप में दिखाना चाहती है। द डैड मैन ने खली को पुश दिलाने में काफी मदद की और 2007 में आखिरकार वो WWE इतिहास के सबसे पहले भारतीय वर्ल्ड चैंपियन बने।

ये खली का दुर्भाग्य ही था कि करीब 2 महीने चैंपियन बने रहने के दौरान उन्होंने केवल एक बार अपने टाइटल को डिफेंड किया था। ये WWE की खराब बुकिंग का ही नतीजा था कि खली को चैंपियन रहते बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ मैच नहीं मिल पाए और फैंस भी उनके चैंपियनशिप सफर से उबने लगे थे।

Quick Links