4 बड़े सुपरस्टार्स जिन्हें शायद WWE कभी AEW में नहीं जाने देगी

सुपरस्टार्स जिन्हें WWE कभी AEW में नहीं जाने देगी
सुपरस्टार्स जिन्हें WWE कभी AEW में नहीं जाने देगी

WWE बहुत लंबा सफर तय करते हुए प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री के टॉप पर पहुंची है। इस दौरान उन्हें कई अन्य प्रो रेसलिंग प्रोमोशंस से कड़ी प्रतिद्वंदिता भी झेलनी पड़ी है। WCW (वर्ल्ड चैंपियनशिप रेसलिंग), Impact Wrestling और AEW (ऑल एलीट रेसलिंग) ने अलग-अलग समय पर विंस मैकमैहन के प्रोमोशन के लिए मुसीबतें खड़ी की हैं।

1990 के दशक में WCW ने WWE के लिए मुश्किलें खड़ी कीं और उस समय स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन (Stone Cold Steve Austin) और द रॉक (The Rock) जैसे बड़े सुपरस्टार्स के कारण WWE को WCW पर जीत मिल सकी थी। वहीं एक समय पर Impact Wrestling ने भी विंस के लिए दिक्कतें पैदा की थीं।

वहीं पिछले 2 सालों में AEW ने कई दिग्गज WWE सुपरस्टार्स को साइन किया है और ये साइनिंग का दौर अभी भी जारी है। इस आर्टिकल में हम उन 4 बड़े सुपरस्टार्स के नाम आपको बताएंगे जिन्हें शायद WWE कभी AEW में नहीं जाने देगी।

WWE दिग्गज जॉन सीना

ऐसा सोच पाना भी बहुत मुश्किल है कि जॉन सीना कभी WWE छोड़ेंगे। इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि WWE ने ही उन्हें दुनिया के सबसे लोकप्रिय रेसलर्स और दुनिया की सबसे जानीमानी हस्तियों में से एक बनाया है। WWE के चेयरमैन विंस मैकमैहन के साथ उनके संबंध बहुत अच्छे हैं और दोनों एक-दूसरे को बहुत अच्छा दोस्त मानते हैं।

16 बार के WWE चैंपियन खुद कह चुके हैं कि वो WWE का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे और जब तक उनका शरीर साथ देगा वो रिंग में भी परफॉर्म करना जारी रखेंगे। सीना चाहे पिछले कुछ सालों से एक पार्ट-टाइम रेसलर की भूमिका में नजर आए हैं, लेकिन जरूरत के समय वो हमेशा WWE के काम आए हैं।

इसका सबसे बड़ा उदाहरण उनकी हाल ही में Money in the Bank पीपीवी में वापसी रही। हम सभी जानते हैं कि Thunderdome एरा में कंपनी को बहुत नुकसान झेलना पड़ा। जॉन और WWE अधिकारियों के संबंध कितने अच्छे हैं, उसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लाइव क्राउड के रिटर्न के बाद सबसे पहले जॉन सीना को याद किया गया।

सैथ रॉलिंस

ट्रिपल एच और सैथ रॉलिंस
ट्रिपल एच और सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस का WWE मेन रोस्टर डेब्यू साल 2012 में हुआ। कुछ समय टैग टीम डिविजन में परफॉर्म करने के बाद 2014 के अंतिम सत्र में उन्हें सिंगल्स पुश मिलना शुरू हुआ। WWE दिग्गज ट्रिपल एच उनके मेंटोर होने की भूमिका निभा रहे थे और आगे चलकर रॉलिंस कंपनी के मुख्य सुपरस्टार्स में से एक बनकर उभरे। WWE में रॉलिंस ने ना केवल हील बल्कि बेबीफेस किरदार में भी सफलता प्राप्त की है। रॉलिंस के ट्रिपल एच और मैकमैहन परिवार के साथ अच्छे संबंधों को देखते हुए वो शायद कभी WWE छोड़ने के बारे में नहीं सोचेंगे।

बिग ई

विंस मैकमैहन एयर बिग
विंस मैकमैहन और बिग ई

ये बात बहुत बार सामने आती रही है कि WWE के चेयरमैन विंस मैकमैहन, द न्यू डे के पूर्व मेंबर बिग ई को बहुत पसंद करते हैं। कहा जाता है कि विंस साल 2014 के समय में रोमन रेंस के बजाय बिग ई को WWE का फेस सुपरस्टार बनाना चाहते थे।

विंस की ये इच्छा उस समय तो पूरी नहीं हो सकी, लेकिन अब जरूर उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। पिछले साल बिग ई को बड़ा सिंगल्स पुश मिलना शुरू हुआ और अब वो मिस्टर मनी इन द बैंक भी बन चुके हैं। बिना कोई संदेह विंस और बिग ई के संबंध काफी अच्छे हैं, इसलिए वो शायद कभी उन्हें AEW में नहीं जाने देंगे।

रोमन रेंस

विंस मैकमैहन और रोमन रेंस
विंस मैकमैहन और रोमन रेंस

रोमन रेंस पिछले एक दशक में सबसे ज्यादा सफलता प्राप्त करने वाले WWE सुपरस्टार्स में से एक हैं और मौजूदा समय में WWE के फेस सुपरस्टार बने हुए हैं। रेंस को शुरुआत से ही बहुत बड़ा पुश मिलने लगा था, जो दर्शा रहा था कि जॉन सीना की पदवी अब रेंस को मिलने वाली है। इस कारण काफी लोग रेंस और जॉन की तुलना भी करने लगे थे।

रेंस WWE के प्रति सबसे निष्ठावान व्यक्तियों में से एक हैं और जॉन सीना की तरह उन्हें भी WWE के कारण ही लोकप्रियता मिली है। इसलिए शायद वो विंस मैकमैहन के प्रोमोशन को छोड़ने के बारे में सोचेंगे भी नहीं।

Quick Links