रॉयल रंबल मैच काफी ज्यादा रोमांचक रहता है क्योंकि इस मैच में 30 सुपरस्टार्स हिस्सा लेते हैं। मैच के विजेता को साल के सबसे बड़े पीपीवी रेसलमेनिया में डब्लू डब्लू ई (WWE) या यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मौका मिलता है। हर साल इस बड़े मैच में कई सारी चौंकाने वाली एंट्री देखने को मिलती है।
कुछ बड़े सुपरस्टार्स अपनी जबरदस्त वापसी रॉयल रंबल मैच के द्वारा करते हैं। पिछले कुछ सालों में एजे स्टाइल्स, अंडरटेकर और ब्रॉक लैसनर जैसे दिग्गज सुपरस्टार्स सरप्राइज एंट्रेंट के रूप में रॉयल रंबल मैच में नजर आए हैं। इस बार भी कुछ सुपरस्टार्स चौंकाने वाली वापसी करने वाले हैं।
आइए नजर डालते हैं 4 सुपरस्टार्स के बारे में जो मेंस रॉयल रंबल मैच में सरप्राइज एंट्री कर सकते हैं।
#4 जिंदर महल
![जिंदर](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/01/fd48b-15784481894470-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/01/fd48b-15784481894470-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/01/fd48b-15784481894470-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/01/fd48b-15784481894470-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/01/fd48b-15784481894470-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/01/fd48b-15784481894470-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/01/fd48b-15784481894470-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/01/fd48b-15784481894470-800.jpg 1920w)
जिंदर महल पिछले कुछ समय से WWE में नजर नहीं आये हैं। दरअसल, यह WWE सुपरस्टार बुरी तरह चोटिल हो गया था, इसके बाद महल की सर्जरी हुई। महल ने WWE में कुछ सालों पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी।
इसके अलावा वह रॉ ब्रांड का अहम हिस्सा रहे हैं। महल WWE के एक्शन से दूर है और खबरों के अनुसार वह वापसी कर सकते हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि महल रॉयल रंबल मैच में रिटर्न कर सकते हैं।
#3 सीएम पंक
![पंक](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/01/25d07-15784481570777-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/01/25d07-15784481570777-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/01/25d07-15784481570777-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/01/25d07-15784481570777-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/01/25d07-15784481570777-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/01/25d07-15784481570777-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/01/25d07-15784481570777-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/01/25d07-15784481570777-800.jpg 1920w)
सीएम पंक ने प्रो-रेसलिंग से रिटायरमेंट तो जरूर ले ली थी लेकिन वह WWE बैकस्टेज के शो में नजर आते हैं। सीएम पंक को हर एक फैन WWE की रिंग में फिर देखना चाहता है।
पूर्व वर्ल्ड चैंपियन रॉयल रंबल मैच में वापसी करने के साथ रेसलमेनिया में किसी मैच की दुश्मनी की शुरुआत कर सकते हैं। उन्होंने पहले भी रिंग में वापसी के बारे में बात की है और उनकी बात सही साबित हो सकती है।
ये भी पढ़ें:- साल 2019 के 12 सबसे यादगार पल जो फैंस को हमेशा याद रहेंगे
#2 वेल्वेटिन ड्रीम
![वेल्वेटिन ड्रीम](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/01/b3198-15784480841348-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/01/b3198-15784480841348-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/01/b3198-15784480841348-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/01/b3198-15784480841348-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/01/b3198-15784480841348-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/01/b3198-15784480841348-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/01/b3198-15784480841348-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/01/b3198-15784480841348-800.jpg 1920w)
वेल्वेटिन ड्रीम को NXT का सबसे अच्छा सुपरस्टार माना जाता है। सितंबर 2019 से ड्रीम WWE की रिंग में नजर नहीं आये हैं क्योंकि वह चोटिल है। खबरों के मुताबिक वह अब रिंग में उतरने के लिए फिट है।
ऐसे में WWE उन्हें रॉयल रंबल में सरप्राइज एंट्रेंट के रूप में वापसी करा सकता है। यह उनके रिटर्न की सबसे अच्छी जगह होगी। ड्रीम के अलावा एडम कोल, जॉनी गर्गानो और पीट डन ने भी रॉयल रंबल मैच में एंट्री की है।
#1 ऐज
![ऐज](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/01/49158-15784480536403-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/01/49158-15784480536403-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/01/49158-15784480536403-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/01/49158-15784480536403-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/01/49158-15784480536403-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/01/49158-15784480536403-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/01/49158-15784480536403-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/01/49158-15784480536403-800.jpg 1920w)
ऐज ने WWE से सालों पहले इन-रिंग एक्शन से रिटायरमेंट ले ली थी। इसके बाद से वह लंबे समय से नजर नहीं आये हैं, समरस्लैम में इलायस पर स्पीयर लगाने के बाद साफ हो गया था कि वह एक मैच लड़ सकते हैं।
अगर WWE के डॉक्टर्स उन्हें मैच लड़ने के लिए क्लियर कर देते हैं तो यह दिग्गज जबरदस्त वापसी कर सकता है। अगर वह रॉयल रंबल मैच में आते हैं तो यह बड़ा सरप्राइज होगा।
ये भी पढ़ें:- WWE के 25 सबसे पैसे वाले सुपरस्टार्स