बीती रॉ का एक शानदार एपिसोड देखने को मिला, वहां कई सारे बड़े-बड़े मैच हुए। इस हफ्ते भी हमें कई सारे अच्छे सैगमेंट रॉ में दिख सकते हैं।
पिछले हफ्ते देखा था कि एजे स्टाइल्स यूनिवर्सल चैंपियनशिप के मैच में जुड़ गए हैं। हमें सैथ रॉलिंस और एजे स्टाइल्स के बीच मनी इन द बैंक पे-पर-व्यू में मैच देखने को मिलेगा। साथ ही ब्रे वायट ने भी टीवी पर अपनी वापसी की। सैमी जेन ने भी फैंस के खिलाफ कई सारी उट-पटांग बातें बोली।
WWE ने कुछ समय पहले ही एलेक्सा ब्लिस का एक सैगमेंट बुक किया है, जिसे देखना काफी ज्यादा रोचक होगा क्योंकि यहां पर वो मैंस और विमेंस मनी इन द बैंक मैच में भाग लेने वाले रैसलर्स के नाम बताएंगी।
#4 उसोज़ बन जाएं रॉ टैग टीम चैंपियनशिप के लिए नंबर 1 कंटेंडर
![Usos](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/fdff0-15563955238160-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/fdff0-15563955238160-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/fdff0-15563955238160-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/fdff0-15563955238160-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/fdff0-15563955238160-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/fdff0-15563955238160-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/fdff0-15563955238160-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/fdff0-15563955238160-800.jpg 1920w)
सुपरस्टार शेक-अप के बाद रॉ का टैग टीम डिवीज़न काफी ज्यादा सुधर गया है। स्मैकडाउन से उसोज़ और NXT से वाइकिंग रेडर्स के रॉ में आने से टैग टीम डिवीज़न में कम्पीटिशन बढ़ गया है।
फिलहाल जैक रायडर और कर्ट हॉकिंस रॉ के टैग टीम चैंपियंस हैं। उन्होंने रैसलमेनिया 35 में द रिवाइवल को हराकर चैंपियनशिप जीती थी। पिछले हफ्ते उसोज़, जैक रायडर-कर्ट हॉकिंस और वाइकिंग रेडर्स के बीच के स्टोरीलाइन एंगल देखा था।
इस एंगल को देखते हुए हमें उसोज़ और वाइकिंग रेडर्स, रॉ की टैग टीम चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन का हिस्सा बनते हुए दिखाई दे सकते हैं। खासकर उसोज़ के पास अभी एक अच्छा मोमेंटम हैं क्योंकि उन्होंने हाल ही में स्मैकडाउन लाइव की टैग टीम चैंपियनशिप को रैसलमेनिया में डिफेंड किया था। उसोज़ का 'मनी इन द बैंक' में टैग टीम चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिल सकता है।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#3 सैमी जेन एक मैच के लिए ब्रे वायट को बुलाएं
![Sami](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/3aa55-15563954533671-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/3aa55-15563954533671-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/3aa55-15563954533671-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/3aa55-15563954533671-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/3aa55-15563954533671-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/3aa55-15563954533671-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/3aa55-15563954533671-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/3aa55-15563954533671-800.jpg 1920w)
ब्रे वायट इस हफ्ते चर्चा का विषय थे। उन्होंने अपने डरावने कैरेक्टर को छोड़कर एक फनी कैरेक्टर अपना लिया है। अब वायट हील से एक बहुत बड़े बेबीफेस बन गए हैं।
ब्रे वायट की तरह कुछ हफ़्तों पहले सैमी जेन ने भी लंबे समय के बाद कंपनी में वापसी की। सारे फैंस सैमी जेन की वापसी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे लेकिन उन्होंने वापसी कर हील टर्न किया। सैमी जेन पिछले दो हफ़्तों से कई सारे अच्छे-अच्छे प्रोमो कट कर रहे हैं।
अगर WWE इन दोनों रैसलर्स के बीच एक स्टोरीलाइन बना पाती है, तो यह एक बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है। क्योंकि इन दोनों ही रैसलर्स ने हाल ही में वापसी की है और साथ ही दोनों के पास कुछ खास स्टोरीलाइन अभी मौजूद नही है।
#2 सैथ रॉलिंस कर लें अपना हील टर्न
![Seth vs aj](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/c817f-15563953875857-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/c817f-15563953875857-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/c817f-15563953875857-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/c817f-15563953875857-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/c817f-15563953875857-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/c817f-15563953875857-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/c817f-15563953875857-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/c817f-15563953875857-800.jpg 1920w)
पिछले हफ्ते एजे स्टाइल्स और सैथ रॉलिंस के बीच मनी इन द बैंक में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच तय हो गया है। रॉ में एजे स्टाइल्स ने पहले ट्रिपल थ्रेट मैच जीता, बाद में बैरन कॉर्बिन के साथ मैच लड़ा और जीत भी हासिल की।
अगले पे-पर-व्यू में अभी 3 हफ्ते बाकी हैं, इसलिए हमें यहां पर कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। फिलहाल सैथ रॉलिंस और एजे स्टाइल्स दोनों बेबीफेस हैं, तो शायद हमें यहां पर सैथ रॉलिंस हील टर्न लेते हुए दिखाई दें। सैथ रॉलिंस ने कुछ समय पहले हील टर्न के हिंट दिए थे, जब उन्होंने रैसलमेनिया 35 में ब्रॉक लैसनर को 'लौ ब्लो' दिया था। इससे हम यह अनुमान लगा सकते हैं कि अगर दोनों में से किसी एक को हील टर्न लेना हो, तो सैथ रॉलिंस एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं।
#1 एलेक्सा ब्लिस दोनों मनी इन द बैंक लैडर मैचों के लिए, कुछ मैचों की सीरीज का एलान करते हुए दिखाई दें
![Moment of bliss](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/d67e2-15563953038735-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/d67e2-15563953038735-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/d67e2-15563953038735-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/d67e2-15563953038735-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/d67e2-15563953038735-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/d67e2-15563953038735-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/d67e2-15563953038735-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/d67e2-15563953038735-800.jpg 1920w)
एलेक्सा ब्लिस अगले हफ्ते रॉ में मनी इन द बैंक मैचों से जुड़ी कुछ बड़ी घोषणा करने वाली हैं। एलेक्सा ब्लिस अपने शो 'मोमेंट ऑफ ब्लिस' में यह एलान करते हुए दिखाई दे सकती हैं।
एलेक्सा ब्लिस के लिए रैसलर्स को चुनना मुश्किल भरा कार्य हो सकता है। इसलिए वह रॉ में कुछ मैचों की सीरीज बना दें, जिसे जीतने वाले को सीधा लैडर मैच में जगह मिल जाए। इस प्रकार की सीरीज को करवाने से WWE उनके रोस्टर का अच्छे से उपयोग कर सकती है।