इस साल अप्रैल हमें WWE की ओर से काफी अच्छी देखने को मिली, साथ ही अप्रैल WWE के लिए एक नई शुरुआत थी क्योंकि यहां पर हमें रैसलमेनिया देखने को मिली जो WWE के लिए साल का सबसे बड़ा इवेंट होता हैं।
इस महीने में हमें सुपरस्टार शेक-अप भी देखने को मिला था जिसमें हमें कई सारे बड़े रैसलर्स ने अपने ब्रांड्स को चेंज किया। अब मई के महीने शुरू हो गया है और हमें यहां ओर काफी अच्छी चीज़े देखने को मिल सकती हैं।
WWE इस महीने तो कम से कम नए चेहरों को मौका दे सकती हैं जिससे कंपनी की बुकिंग भी सुधार सकती हैं। अगर WWE की रेटिंग सुधरती हैं तो अंत मे WWE को ही फायदा होगा।
हमें इस महीने में AEW का पहला पे-पर-व्यू डबल ओर नथिंग भी देखने को मिलेगा जो 25 मई को आयोजित किया जाएगा। यह महीना रैसलिंग कंपनियों के लिए काफी व्यस्त महीना होने वाला हैं।
हम आज बात करने वाले हैं 5 ऐसी चीज़ों की जो अगर WWE इस महीने में बुक करता हैं तो वह AEW के बड़े इवेंट को टक्कर दे सकता हैं।
5. बुलेट क्लब की रॉ पर वापसी
![Return](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/07798-15566564806292-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/07798-15566564806292-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/07798-15566564806292-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/07798-15566564806292-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/07798-15566564806292-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/07798-15566564806292-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/07798-15566564806292-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/07798-15566564806292-800.jpg 1920w)
हमनें इस हफ्ते रॉ पर देखा कि ल्यूक गैलोज़ और कार्ल एंडरसन ने रॉ पर अपना रिटर्न किया। सारे फैंस WWE के इस फैसले को देखकर काफी ज्यादा चौंक गए थे।
एजे स्टाइल्स ने भी कुछ समय पहले बुलेट क्लब की वापसी के बारे बात की थी इसलिए हो सकता है कि मई के महीने में हमें बुलेट क्लब की WWE में फिर से वापसी देखने को मिल जाए।
जहां पर ल्यूक गैलोज़ और कार्ल एंडरसन मिलकर एजे स्टाइल्स की यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीतने में मदद करें और फिर हमें बुलेट क्लब रॉ पर राज करते हुए दिखाई दे। अगर हमें यह स्टोरीलाइन देखने को मिलती हैं तो WWE रेटिंग्स काफी ऊपर जा सकती हैं।
4. द फायर फ्लाई फन हाउस का WWE में डेब्यू
![Bray Wyatt new character](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/2ec65-15566565685476-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/2ec65-15566565685476-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/2ec65-15566565685476-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/2ec65-15566565685476-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/2ec65-15566565685476-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/2ec65-15566565685476-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/2ec65-15566565685476-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/2ec65-15566565685476-800.jpg 1920w)
ब्रे वायट ने सारे WWE यूनिवर्स को चौक दिया था जब उन्होंने अपने डरावने कैरेक्टर को छोड़कर एक फनी करैक्टर को अपना लिया था। पिछले कुछ हफ़्तों से ब्रे वायट के इस नए अवतार के बारे में काफी ज्यादा बातें हो रही हैं।
उन्हें लेकर कई सारी अलग-अलग रिपोर्ट्स बाहर निकलकर आ रही हैं। पिछले दो हफ़्तों से ब्रे वायट अपने इस नए अवतार में छोटे प्रोमो कट कर रहे हैं।
शायद आने वाले कुछ हफ़्तों में भी हमें प्रोमो ही देखने को मिले लेकिन यह बात तो लगभग तय दिख रही है कि वह मई के महीने में WWE की रिंग के अंदर अपना रिटर्न कर सकते हैं।
हमे वह महीने के अंत तक जरूर रिंग में देखने को मिल सकते हैं। देखना काफी ज्यादा रोचक होगा कि WWE उन्हें किस प्रकार से बुक करती है।
2. बैरन कॉर्बिन बन जाए मनी इन द बैंक के विजेता और फिर यूनिवर्सल टाइटल को भी अपने नाम करे
![New champ baron Corbin](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/31b97-15566566731432-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/31b97-15566566731432-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/31b97-15566566731432-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/31b97-15566566731432-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/31b97-15566566731432-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/31b97-15566566731432-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/31b97-15566566731432-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/31b97-15566566731432-800.jpg 1920w)
इस सूची का सबसे बड़ा शॉक हो सकता है बैरन कॉर्बिन का यूनिवर्सल चैंपियनशिप बेल्ट को जीतना। हम सब जानते हैं कि बैरन कॉर्बिन को फिलहाल WWE काफी अच्छे से बुक कर रही है और उन्हें अच्छा पुश दे रही है। पिछले कुछ महीनों में उन्होंने कई बड़े रैसलर्स को हराया है जिसमें कर्ट एंगल का नाम भी शामिल हैं।
बैरन कॉर्बिन हमें मनी इन द बैंक लैडर मैच में देखने को मिलने वाले हैं। उन्होंने कुछ सालों पहले भी MITB कॉन्ट्रैक्ट को जीता था लेकिन वह WWE चैंपियनशिप को नहीं जीत पाए।
WWE ने उन्हें इस बार इस मैच डाला हैं तो हमें शॉक देने के लिये WWE बैरन कॉर्बिन को MITB कॉन्ट्रैक्ट जितवा सकती हैं। अगर वह चीज़ मई के महीने में होती है तो रैसलिंग वर्ल्ड में तहलका मैच जाएगा।
1. शेन मैकमैहन जल्द ही बॉबी लश्ले के मैनेजर बन जाए
![S](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/88077-15566567018344-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/88077-15566567018344-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/88077-15566567018344-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/88077-15566567018344-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/88077-15566567018344-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/88077-15566567018344-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/88077-15566567018344-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/88077-15566567018344-800.jpg 1920w)
हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स भी सामने आई है जिसमे बताया जा रहा है कि लियो रश हमें NXT में वापसी करते हुए दिखाई दे सकते हैं। उन्हें अब मैन रोस्टर से हटाया जा सकता हैं।
अगर ऐसा होता है तो बॉबी लश्ले के पास उनका कोई मैनेजर नहीं होगा, उन्हें फैंस के साथ कनेक्ट करने में भी काफी दिक्कत आएगी। हमने आज की रॉ में देखा कि शेन मैकमैहन और बॉबी लश्ले ने साथ मिलकर मिज़ को बुरी तरह से अटैक किया।
शेन मैकमैहन की माइक स्किल्स काफी ज्यादा अच्छी हैं, वह कभी भी बिना किसी स्क्रिप्ट के भी प्रोमो कट सकते हैं। अगर वे बॉबी लश्ले की साथ आते हैं तो उन्हें ज्यादा अच्छा पुश मिल सकता है और WWE उन्हें बहुत अच्छे से बुक कर सकती है।