1. शेन मैकमैहन जल्द ही बॉबी लश्ले के मैनेजर बन जाए
हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स भी सामने आई है जिसमे बताया जा रहा है कि लियो रश हमें NXT में वापसी करते हुए दिखाई दे सकते हैं। उन्हें अब मैन रोस्टर से हटाया जा सकता हैं।
अगर ऐसा होता है तो बॉबी लश्ले के पास उनका कोई मैनेजर नहीं होगा, उन्हें फैंस के साथ कनेक्ट करने में भी काफी दिक्कत आएगी। हमने आज की रॉ में देखा कि शेन मैकमैहन और बॉबी लश्ले ने साथ मिलकर मिज़ को बुरी तरह से अटैक किया।
शेन मैकमैहन की माइक स्किल्स काफी ज्यादा अच्छी हैं, वह कभी भी बिना किसी स्क्रिप्ट के भी प्रोमो कट सकते हैं। अगर वे बॉबी लश्ले की साथ आते हैं तो उन्हें ज्यादा अच्छा पुश मिल सकता है और WWE उन्हें बहुत अच्छे से बुक कर सकती है।