4 चीज़ें जो SummerSlam 2022 से पहले WWE में देखने को मिल सकती हैं 

WWE SummerSlam 2022 से पहले कुछ रोचक चीज़ें देखने को मिल सकती हैं
WWE SummerSlam 2022 से पहले कुछ रोचक चीज़ें देखने को मिल सकती हैं

WWE: WWE में वर्तमान समय में समरस्लैम (SummerSlam) 2022 को लेकर बिल्ड-अप जारी है। इस इवेंट के आयोजन में केवल दो हफ्ते रह गए हैं और अभी तक इस साल SummerSlam के लिए 5 मैचों का ऐलान किया जा चुका है और आने वाले समय में बाकी मैचों की घोषणा की जा सकती है। देखा जाए तो SummerSlam को WWE के 4 सबसे बड़े इवेंट्स में से एक माना जाता है।

यही कारण है कि कंपनी इस बड़े इवेंट के बिल्ड-अप का बेहतरीन तरीके से अंत करना चाहेगी। इस वजह से SummerSlam 2022 से पहले WWE टेलीविजन पर कुछ चौंकाने वाली चीज़ें देखने को मिल सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो इस इवेंट को लेकर फैंस के मन में रोमांच काफी ज्यादा बढ़ जाएगा। इस आर्टिकल में हम ऐसी 4 चीज़ों का जिक्र करने वाले हैं जो कि WWE में SummerSlam 2022 से पहले देखने को मिल सकती हैं।

4- WWE में डॉमिनिक मिस्टीरियो का जजमेंट डे जॉइन करना

WWE सुपरस्टार रे मिस्टीरियो के बेटे डॉमिनिक के पिछले कुछ हफ्तों से जजमेंट डे (फिन बैलर & डेमियन प्रीस्ट) जॉइन करने के संकेत दिए जा रहे हैं। डॉमिनिक अभी तक जजमेंट डे जॉइन करने से इनकार करते हुए आए हैं। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि SummerSlam से पहले वो अपने पिता रे मिस्टीरियो को धोखा देकर जजमेंट डे जॉइन करने का फैसला कर सकते हैं।

अगर ऐसा होता है तो यह बहुत बड़ा ट्विस्ट होगा और इसके साथ ही यह डॉमिनिक के करियर की नई शुरूआत भी होगी। संभव यह भी है कि डॉमिनिक द्वारा जजमेंट डे जॉइन करने के बाद SummerSlam में उनका अपने पिता रे मिस्टीरियो के खिलाफ मैच बुक करने का फैसला किया जा सकता है।

3- WWE में रोंडा राउजी का हील टर्न लेना

रोंडा राउजी ने इस साल Money in the Bank इवेंट में लिव मॉर्गन के हाथों अपनी SmackDown विमेंस चैंपियनशिप गंवा दी थी। अब इस साल SummerSlam के लिए रोंडा राउजी vs लिव मॉर्गन के SmackDown विमेंस चैंपियनशिप रीमैच का ऐलान कर दिया गया है। देखा जाए तो रोंडा और लिव दोनों ही बेबीफेस सुपरस्टार्स हैं और कंपनी अक्सर बेबीफेस सुपरस्टार्स के बीच मैच नहीं बुक करती है।

यही कारण है कि संभव है कि कंपनी इस साल SummerSlam से पहले रोंडा राउजी को हील टर्न कराते हुए सभी को चौंका सकती है। अगर रोंडा हील टर्न लेती हैं तो फैंस की SummerSlam में होने जा रहे SmackDown विमेंस चैंपियनशिप मैच में दिलचस्पी काफी बढ़ जाएगी।

2- WWE में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच जबरदस्त ब्रॉल

WWE SummerSlam में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच बुक कर दिया गया है। WWE इसे वन लास्ट टाइम मैच के रूप में हाइप कर रही है और यही वजह है कि इस मैच के बिल्ड-अप का शानदार तरीके से अंत किया जा सकता है। बता दें, SummerSlam के बिल्ड-अप के दौरान अभी तक केवल एक बार रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर का आमना-सामना हुआ है।

ऐसा लग रहा है कि WWE SummerSlam में होने जा रहे लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच से ठीक पहले एक बार फिर ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस का आमना-सामना करा सकती है। इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच हुए पिछले ब्रॉल में ब्रॉक लैसनर, रोमन रेंस पर भारी पड़े थे। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि इस बार ब्रॉल होने पर रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच खतरनाक फाइट देखने को मिल सकती है।

1- WWE में ऐज की वापसी

youtube-cover

जजमेंट डे से बाहर किये जाने के बाद ऐज टेलीविजन से गायब हो गए थे और ऐसा लगा था कि उनकी बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में वापसी हो सकती है। हालांकि, Money in the Bank में एक मिस्ट्री सुपरस्टार की वापसी का प्रोमो दिखाया गया था और ऐसा लग रहा है कि यह मिस्ट्री सुपरस्टार ऐज ही हैं।

इस प्रोमो को देखकर ऐसा लग रहा है कि ऐज की खतरनाक रूप में वापसी देखने को मिल सकती है और संभव है कि ऐज इस साल SummerSlam से पहले ही WWE टेलीविजन पर वापसी करते हुए सभी को चौंका सकते हैं। संभावना यह भी है कि ऐज वापसी के बाद फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट को अपना शिकार बनाते हुए उनसे अपना बदला ले सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।